फिटनेस रूटीन में शामिल करें Turkish Get Up Exercise, जानें इसके फायदे

टर्किश गेट-अप एक्सरसाइज आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है, कोर स्ट्रेंथ मजबूत करने के साथ गतिशीलता में सुधार करने में मदद करता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
फिटनेस रूटीन में शामिल करें Turkish Get Up Exercise, जानें इसके फायदे

एक्सरसाइज हमारे शरीर को मजबूत बनाने और समग्र स्वास्थय के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। एक्सरसाइज करने से आप फिजिकल और मेंटली दोनों तरह से स्वस्थ रह सकते हैं। सभी एक्सरसाइज आपके शरीर के अलग-अलग आंगों के लिए अलग-अलग तरह से फायदेमंद होती है। लेकिन ऐसे भी कुछ एक्सरसाइज हैं जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इन्हीं एक्सरसाइज में से एक है टर्किश गेट-अप एक्सरसाइज। 

टर्किश गेट-अप एक्सरसाइज करना थोड़ा मुश्किल हो, लेकिन यह आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। फिटनेस कोच शुभ्रा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर टर्किश गेट-अप एक्सरसाइज करने के फायदे शेयर किए। 

टर्किश गेट-अप एक्सरसाइज के फायदे - Benefits of Turkish Get-up Exercise 

1. गतिशीलता में सुधार करें - Turkish Get-up Improve Mobility in Hindi 

टर्किश गेट-अप एक्सरसाइज करने से आपके शरीर की गतिशीलता और स्थिरता में सुधार हो सकता है। इस एक्सरसाइज को करते हुए अपने शरीर की गतिशीलता सीमाओं को पहचानें और उनमें सुधार कर बॉडी पॉश्चर को सही करें।  

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shubhra Singh (@shubhrasingh.metaburn)

2. कोर स्ट्रेंथ और स्थिरता को विकसित करें - Develop Core Strength And Stability in Hindi 

टर्किश गेट-अप एक्सरसाइज आपके कोर स्ट्रेंथ और स्थिरता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपकी मुख्य मांसपेशियों की जरुरत होती है। इसे करने से कंधे की स्थिरता में सुधार हो सकता है। 

3. समन्वय में सुधार करें - Turkish Get-up Improve Coordination in Hindi 

टर्किश गेट-अप एक्सरसाइज करने के लिए बहुत ज्यादा स्थिरता और मांसपेशियों के समन्वय की आवश्यकता होती है। दौनिक गतिविधियों में भार उठाने के लिए संतुलन और को-ओरडिनेशन की चुनौती को कम करने के में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

इसे भी पढ़े : रोज सिर्फ 20-25 मिनट की एक्सरसाइज करके दूर कर सकते हैं लंबे समय तक बैठने से होने वाला मौत का खतरा: स्टडी

4. कंधे की स्थिरता में सुधार करें - Turkish Get-up Improve Shoulder Stability in Hindi 

कंधे की स्थिरता में सुधार करने और किसी भी तरह की चोट के बाद कंधे को रिकवर करने, उसकी गतिशीलता और ताकत को बढ़ाने के लिए ये एक्सरसाइज काफी फायदेमंद है। 

5. शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद - One Exercise Many Benefits in Hindi 

टर्किश गेट-अप एक्सरसाइज में हिप हिंज, लंजेस और ओवरहेड प्रेस जैसी गतिविधियां शामिल हैं, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और आपके पैरों की स्ट्रेंथ बढ़ने में भी मदद करता है। 

6. एक साथ कई मांसपेशियों को लक्षित करें - Turkish Get-up Target Multiple Muscles Simultaneously in Hindi 

टर्किश गेट-अप एक्सरसाइज आपके शरीर के कई मांसपेशियों को लक्षित करने में मदद करता है। यह आपके रीढ़ की हड्डी के एलाइनमेंट को सही रखने और पीठ की मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाने में मदद करता है। 

टर्किश गेट-अप एक्सरसाइज आपके समग्र स्वास्थ्य और शरीर के लिए फायदेमंद है, तो देर किस बात की इस एक्सरसाइज को ट्राई करें और अपने शरीर को और अधिक मजबूत बनाए, लेकिन किसी एक्सपर्ट की निगरानी में और सही पॉश्चर के साथ इस एक्सरसाइज को करना शुरु करें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

वर्कआउट से कितनी देर पहले खाना खा सकते हैं? जानें खाने-पीना का सही समय

Disclaimer