मोटापा अपने आप में बहुत बड़ा विषय है। आजकल सोशल मीडिया से लेकर आम जिंदगी तक, हर कोई वजन घटाने के लिए टिप्स और नुस्खे देता नजर आ जाता है। हालांकि, इन बातों में से आपको किन पर विश्वास करना और किन बातों को सुनकर अनसुना कर देना है, यह सोचने और समझने की बात है। आपको 2020 का समय याद होगा, जब कोरोना वायरस महामारी ने देश भर में अपने पैर पसारे थे। इस दौरान हर कोई इम्यूनिटी बूस्ट करने, कोरोना से बचाव करने और बिना ऑक्सीजन सिलिंडर के ऑक्सीजन लेवल को ठीक करने जैसे मुद्दों पर कही सुनी बातों और भ्रमित करने वाले संदेशों पर विश्वास कर रहा था। ऐसा ही कुछ मोटापे के मामले में भी होता है। ओबेसिटी एक एवरग्रीन मुद्दा है, ऐसे में हर कोई अपनी समझ और सुझाव के आधार पर टिप्स देता नजर आता है। यही कारण है कि आज के इस आर्टिकल में हम आपको मोटापे से जुड़े कुछ बहुत ही आम मिथकों के पीछे की सच्चाई बताएंगे। इन मिथकों के बारे में न्यूट्रिशनिस्ट और वेलबीइंग कंसल्टेंट मीनाक्षी पत्तुकला ने जानकारी दी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
मोटापे से जुड़े इन मिथकों पर न करें विश्वास
टॉप स्टोरीज़
कार्ब्स के कारण बढ़ता है मोटापा
कई लोग मानते हैं कि कार्ब्स का सेवन बिलकुल बंद कर देने से मोटापे को कम किया जा सकता है। हालांकि, इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। शरीर के लिए कार्ब्स भी जरूरी होते हैं। ऐसे में आपको सीमित मात्रा में कार्ब्स का सेवन जरूर करना चाहिए।
फैट बर्निंग फूड्स का सेवन न करें
आपने बाजारों में कई ऐसे खाद्य पदार्थ देखें होंगे, जो फैट बर्न करने का दावा करते हैं। हालांकि, फैट बर्निंग फूड्स के सेवन से वजन नहीं घटता है। इसकी जगह आप हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ये 8 फैट बर्निंग फूड्स कैलोरी जलाने और वजन घटाने में आएंगे काम, जानें कैसे करें इस्तेमाल
फलों के सेवन से वजन नहीं बढ़ता है
कई लोग मानते हैं कि कुछ फलों के सेवन से वजन बढ़ सकता है। हालांकि, ऐसा नहीं है। फलों में पानी और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इससे कैलोरी कम होती है और वजन नहीं बढ़ता है।
चीजों कम मात्रा में खाने से वजन नहीं बढ़ता
कई लोगों को केक और पेस्ट्री जैसी चीजों का सेवन पसंद होता है, लेकिन वह वजन बढ़ने के डर की वजह से इन चीजों का सेवन बिलकुल बंद कर देते हैं। अगर आप चाहें, तो कम मात्रा में इनका सेवन कर सकते हैं। अगर आप इन्हें रोज नहीं खाएंगे और कम मात्रा में खाएंगे, तो वजन नहीं बढ़ेगा।
वजन के घटने-बढ़ने पर पैनिक न करें
वेट लॉस जर्नी में कई लोगों का वजन दिन प्रतिदिन घटता-बढ़ता रहता है। ऐसे में आपको पैनिक नहीं करना चाहिए। कई बार हम कुछ गलत समय पर वजन चेक कर लेते हैं, तो वजन बढ़ा हुआ नजर आता है। जैसे कि आपको खाना खाने के तुरंत बाद वजन चेक करने की गलती नहीं करनी चाहिए।
View this post on Instagram
नींद का वजन से गहरा संबंध है
कई लोग मानते हैं कि खराब स्लीप साइकिल का वजन बढ़ने की समस्या से कोई संबंध नहीं होता है, लेकिन यह सच नहीं है। अगर आप रात में 7-8 घंटे की नींद पूरी नहीं करते हैं, तो वजन बढ़ सकता है।
वजन घटाने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज भी है जरूरी
वजन घटाने के लिए आप हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं और कार्डियो एक्सरसाइज को मिस कर देते हैं। हालांकि, आपको ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। दरअसल, वजन घटाने के लिए चलना, दौड़ना और साइकिल चलाना जैसी कार्डियो एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है।
खाना चबाकर खाना है जरूरी
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो खाने को चबाकर खाएं। दरअसल, खाने को चबाकर खाना सिर्फ पाचन-तंत्र के लिए नहीं, बल्कि वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे खाना आसानी से और जल्दी पच जाता है।
इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होती है वीगन डाइट, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में
वजन घटाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका 70/30 नियम होता है। इस नियम के हिसाब से आपको 70 परसेंट डाइट और 30 परसेंट एक्सरसाइज होती है। ऐसे में आप क्या खा रहे हैं, किस तरह खा रहे हैं और किस समय खा रहे हैं, सभी बातों का अच्छी तरह ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। इसके बाद आपको हेल्दी जीवन जीने के लिए लाइफस्टाइल को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए।