Tongue Injury Home Remedies: सुनने में शायद आपको अजीब लगे, लेकिन जीभ पर भी घाव होते हैं। जीभ खाने का स्वाद हमें बताने में मदद करती हैं। लेकिन कभी-कभी खाना खाते समय दांतों के बीच जीभ की खाल आ जाती है। इससे दर्द होता है और कभी-कभी घाव भी बन जाता है। जब हम अचानक से कोई गर्म चीज खा लेते हैं, तो जीभ पर घाव हो जाता है। जीभ में घाव होने पर न, तो व्यक्ति ठीक से कुछ खा पाता है और न चबा पाता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ आसान उपाय जिनकी मदद से जीभ के घाव को ठीक किया जा सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. खीरे को जीभ पर लगाएं- Use Cucumber Slice For Tongue Injury
ओरल इंजरी होने पर या जीभ में घाव होने पर आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे का रस जीभ पर लगाने से आराम मिलता है क्योंकि खीरे की तासीर ठंडी होती है। खीरे को आइस ट्रे में जमाकर आप उसे जीभ पर लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- जीभ पर नजर आ रहे हैं काले धब्बे? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
2. ठंडी चीजें खाएं- Eat Cool Stuff For Tongue Injury
जीभ में घाव होने पर ठंडी चीजों का सेवन कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आइसक्रीम खाएं। आइसक्रीम के अलावा बर्फ को जीभ पर रखने से भी आराम मिलता है। जीभ में घाव का इलाज करने के लिए आप गुलाब जल की आइस क्यूब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. कोकोनट ऑयल लगाएं- Apply Coconut Oil on Tongue
जीभ में घाव होने पर कोकोनट ऑयल लगाएं। कोकोनट ऑयल में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। आप कोकोनट ऑयल को कॉटन बॉल की मदद से जीभ पर लगा सकते हैं। इसके बाद 15 मिनट तेल को जीभ पर लगे रहने दें। इसके बाद साफ पानी से कुल्ला कर लें।
4. जीभ पर शहद लगाएं- Apply Honey on Tongue
जीभ पर शहद अप्लाई करें। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। आप शहद को सीधे जीभ पर अप्लाई कर सकते हैं। या आप गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर भी पी सकते हैं।
5. जीभ पर एलोवेरा जेल लगाएं- Use Aloe Vera For Tongue Injury
जीभ पर घाव का इलाज करने के लिए एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा जेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से जीभ का घाव जल्दी ठीक हो जाएगा। रोज एक गिलास एलोवेरा जूस का सेवन करें या एलोवेरा को जीभ पर लगाएं और 15 मिनट बाद कुल्ला कर लें।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।