टोकरी चाट पार्टी से इफ्तार को बनाइए मज़ेदार

चलिए आज हम आपको टोकरी चाट की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी इफ्तार पार्टी को मज़ेदार बना देंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
टोकरी चाट पार्टी से इफ्तार को बनाइए मज़ेदार


रमजान के इस पाक महीने में पूरे दिन भूखे प्‍यासे रहने के बाद इफ्तार पार्टी में अगर कुछ हेल्‍दी और स्‍वादिष्‍ठ खाने को मिल जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। इफ्तार में हर दिन कुछ न कुछ अच्‍छा व्‍यंजन खाने का मन करता है। तो चलिए आज हम आपको टोकरी चाट की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी इफ्तार पार्टी को मज़ेदार बना देंगे।

इसे भी पढ़ें: एनर्जी के लिए रमजान में खाएं काजू-खजूर के लड्डू

सामग्री

आलू - 2
अंडा -1
कॉर्नफ्लोर - 1
बड़ा चम्मच उबले काले चने- 1 कप
कटा हुआ खीरा और गाजर - 1 कप
उबला हुआ मकई - 1/2 कप
दही - 2 बड़े चम्मच
नमक, काली मिर्च, चाट मसाला धनिया और पुदीने के पत्ते - एक मुट्ठी

 

विधि

1 ओवन को 280 डिग्री सेल्सियस पर गरम कर लें।
2 आलू को छीलकर मैश कर लें। बचे हुए पानी को अलग कर दें।
3 इसमें अंडा, कॉर्नफ्लोर और थोड़ा नमक मिक्स करें।
4 अब इस मिश्रण को कटोरे के पीछे चिपकाएं जिससे इसका आकार भी कटोरे जैसे बन जाए।
5 इसे बीस मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक बेक्ड करें।
6 इसे ठंडा होने के बाद कटोरे से अलग कर लें।
7 इस बीच अन्य चीजों को मिक्स करके चाट बना लें।
8 अपने टेस्ट के हिसाब से चीजों को कम ज्यादा कर सकते हैं।
9 अब इस चाट को आलू की टोकरी में भरें।
10 ऊपर से धनिया पत्ते डालकर सर्व करें।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Festivle In Hindi

 

 

Read Next

एनर्जी के लिए रमजान में खाएं काजू-खजूर के लड्डू

Disclaimer