Doctor Verified

आंतों की गर्मी शांत करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, पेट में बनी रहेगी ठंडक

Home Remedies For Stomach Heat: आंतों की गर्मी शांत करने के लिए क्या करना चाहिए? जानें आसान उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंतों की गर्मी शांत करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, पेट में बनी रहेगी ठंडक


Home Remedies For Stomach Heat: असंतुलित और अनहेल्दी खानपान की वजह से पेट और पाचन की समस्याएं बढ़ जाती हैं। बहुत ज्यादा तला-भुना या मसालेदार भोजन करने से आपके पेट में गर्मी, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको लूज मोशन, बदहजमी या अपच, पेट में जलन और सीने में जलन की समस्या होती है। कई बार लोगों के पेट में तेज दर्द के साथ भी जलन की समस्या होती है। इस परेशानी में मरीज को खाने का मन नहीं करता है। एसिडिटी, अपच और गैस की समस्या के कारण भी आपको पेट में जलन का सामना करना पड़ सकता है। पेट और आंतों में जलन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं पेट और आंतों की गर्मी दूर करने के उपाय।

आंतों की गर्मी कैसे शांत करें?- How To Reduce Stomach Heat in Hindi

आंत और पेट में गर्मी की समस्या ज्यादातर गर्मी के मौसम में ही होती है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी, बढ़ते तापमान और खानपान में गड़बड़ी की वजह से आपको इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेट की गर्मी या आंत की गर्मी कम करने के लिए आपको ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए लिक्विड ड्रिंक्स का सेवन जरूर करना चाहिए। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय हैं कि खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गलत आदतों की वजह से आपको पेट और आंतों में गर्मी की समस्या का सामना करना पड़ता है।

Home Remedies For Stomach Heat

इसे भी पढ़ें: गर्मी में होने लगती है पेट फूलने की समस्या, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

आंतों की गर्मी शांत करने के लिए आपको ये उपाय अपनानें चाहिए-

1. खूब पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी या पानी कम पीने की वजह से आपको पेट और आंतों में गर्मी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा रहता है। इस परेशानी से बचने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। पानी की कमी पूरा करने के लिए जूस, छाछ, दही और पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।

2. सौंफ का पानी पिएं

सौंफ का पानी पाचन तंत्र और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपको कई अनोखे फायदे मिलते हैं। आंतों की गर्मी शांत करने के लिए भी रोजाना सुबह के समय सौंफ का पानी पीना फायदेमंद होता है। सौंफ के पानी में मौजूद गुण आपके पाचन तंत्र को ठीक करने का काम करते हैं।

3. पुदीने का करें सेवन

गर्मी के मौसम में शरीर को बढ़ते तापमान के कहर से बचाने के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में आंतों में जलन और पेट की गर्मी बढ़ जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए पुदीने का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर को ठंडा रखने और पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

4. मेथी के बीज का पानी 

मेथी के पानी में मौजूद गुण शरीर को कई बीमारियों और समस्याओं से बचाने का काम करते हैं। मेथी में मौजूद गुण पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और आंतों में जलन और गर्मी को कम करने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

5. आंवले का जूस पिएं

आंवले का जूस भी पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों में रामबाण औषधि की तरह से काम करता है। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और हेल्दी रखने का काम करते हैं। रोजाना सुबह के समय इसका सेवन करने से पेट शांत और ठंडा रहता है।

इसे भी पढ़ें: पेट में गर्मी बढ़ने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, एक्सपर्ट से जानें इसका इलाज

इन ड्रिंक्स का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे आपको गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी परेशानियों से छुटकारा पाने में भी फायदा मिलता है। आप आंतों की गर्मी शांत करने के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह पर कर सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

घर में नहीं भटकेगा एक भी मच्छर, आज ही अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version