Doctor Verified

शरीर को ठंडा रखने के ल‍िए डायबिटीज रोगी अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, गर्मी से म‍िलेगी राहत

गर्मी के द‍िनों में शरीर को ठंडा रखने के ल‍िए डायब‍िट‍िक मरीज कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। ये उपाय डाइट ट‍िप्‍स पर आधार‍ित हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर को ठंडा रखने के ल‍िए डायबिटीज रोगी अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, गर्मी से म‍िलेगी राहत


Home Remedies to Control Body Heat For Diabetic Patients: देश के कई ह‍िस्‍सों में मानसून शुरू होने वाला है। वहीं उत्तर भारत में अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी का मौसम डायब‍िट‍िक रोग‍ियों के ल‍िए चुनौतीपूर्ण होता है। गर्मी के मौसम में, ज्‍यादा पसीना आता है और ड‍िहाइड्रेशन के कारण ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मुश्‍क‍िल हो सकता है। डायबिटीज का असर हृदय और रक्त वाहिकाओं पर भी पड़ता है। ज्‍यादा तापमान और ह्यूमिडिटी के कारण हृदय को ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे थकान महसूस होती है। इससे ज्‍यादा गर्मी महसूस होती है। कुछ डायबिटीज मेडिकेशन का साइड इफेक्‍ट्स के कारण भी ज्‍यादा गर्मी महसूस हो सकती है। इस लेख में जानेंगे शरीर को ठंडा रखने के कुछ आसान घरेलू उपाय। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की। 

aloe vera juice benefits

1. एलोवेरा जूस प‍िएं- Diabetic Patients Can Drink Aloe Vera Juice 

गर्मी के मौसम में एलोवेरा जूस का सेवन फायदेमंद होता है। गर्मी में एलोवेरा जूस पीने से शरीर को ठंडा रखने में मदद म‍िलती है। एलोवेरा जूस में मौजूद क्रोमियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्‍व, इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

2. गर्मि‍यों में प‍िएं प‍िपरम‍िंट चाय- Drink Peppermint Tea in Summers 

पिपरमिंट की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। प‍िपरम‍िंट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण डायब‍िट‍िक मरीजों के ल‍िए फायदेमंद है। लेक‍िन प‍िपरम‍िंट चाय को चीनी के बगैर प‍िएं।पिपरमिंट चाय पीने से तनाव और चिंता को कम करने में मदद म‍िलती है। डायबिटीज रोगियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि स्ट्रेस ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। 

3. गर्मी दूर करने के ल‍िए ठंडी स‍िंकाई करें- Try Cold Compress  

डायब‍िट‍िक मरीजों को गर्मी में शरीर को ठंडा रखना है, तो ठंडी स‍िंकाई कर सकते हैं। कूल‍िंग पैड्स आते हैं ज‍िन्‍हें आप फ्रीजर में रखकर फ्रीज कर सकते हैं और त्‍वचा पर लगा सकते हैं। इसके अलावा ठंडे पानी से नहाकर या स्‍पंज करके भी आप शरीर को ठंडा रख सकते हैं। शरीर को ठंडा रखने के ल‍िए लाइट फैब्र‍िक वाले कपड़े पहनें और समय-समय पर फेसवॉश करते रहें।    

4. ठंडी तासीर वाली चीजें खाएं- Include Cold Foods in Diet  

गर्मी के द‍िनों में शरीर को ठंडा रखने के ल‍िए तरबूज, म‍िंट और दही को डाइट में शाम‍िल करें। दही में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का संतुलित ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है। दही में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होते हैं, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा तरबूज खाएं। तरबूज की तासीर ठंडी होती है और तरबूज में कैलोरी की मात्रा कम होती है इसल‍िए यह डायब‍िट‍िक मरीजों के ल‍िए सुरक्ष‍ित है।  

5. शरीर को ठंडा रखने के ल‍िए खीरे का पानी प‍िएं- Drink Cucumber Water to Stay Cool 

खीरे का पानी गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। यह न केवल ताजगी देता है बल्कि डायबिटि‍क रोगियों के लिए भी यह एक फायदेमंद विकल्प है। खीरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को कंंट्रोल करने में मदद करता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

अंडरआर्म की बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय, खुजली और इरिटेशन भी होगी दूर

Disclaimer