How To Detox Your Armpits Naturally: कुछ लोगों को अंडरआर्म से बदबू आने की समस्या होती है। ऐसे में उन्हें पसीना न आने पर भी अंडरआर्म से बदबू आती है। लेकिन इसके कारण उनके पास खड़ा रहना तक मुश्किल हो जाता है। अंडरआर्म से पसीना आने के कई कारण होते हैं। यह बॉडी हीट बढ़ने या टाइट कपड़े पहनने के कारण हो सकता है। इसके अलावा, खराब खानपान और खराब लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें भी इसका कारण बन सकती हैं। कई बार यह किसी स्वास्थ्य समस्या से भी जुड़ा हो सकता है। आयुर्वेद में इस समस्या से डील करने के कई तरीके बताए गए हैं। अगर आप इन टिप्स और तरीकों को फॉलो करते हैं, तो इससे बगल की बदबू से राहत मिलती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एमडी आयुर्वेदा डॉ निकिता कोहली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
अंडरआर्म की बदबू कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Ayurvedic Tips To Get Rid of Underarm Odour
चंदन का पेस्ट लगाएं- Use Chandan Paste
अंडरआर्म की बदबू रोकने के लिए आप चंदन का पेस्ट लगा सकते हैं। चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक देने में मदद करता है। इससे पसीने के कारण आने वाली बदबू भी कम होती है। चंदन त्वचा को फ्रेश रखने में भी मदद करता है। यह पेस्ट तैयार करने के लिए आपको चंदन पाउडर में गुलाब जल लगाकर प्रभावित स्थान पर लगाना है। इसे आप नहाते वक्त बगल में लगा सकते हैं। नहाने के बाद बगल को मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
टॉप स्टोरीज़
नीम का पानी- Bath With Neem Water
अंडरआर्म की बदबू कम करने के लिए आप नीम के पानी से भी नहा सकते हैं। नीम में एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इससे पसीने के कारण पनपने वाले बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। साथ ही, इससे बगल से आने वाली बदबू भी शांत होती है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको कुछ नीम की पत्तियों को रातभर पानी में भिगोकर रखना है। सुबह नहाते समय इस पानी का इस्तेमाल करें। अगर आप रोज नीम के पानी से नहाते हैं, तो आपको बगल की बदबू से जल्द राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- अंडरआर्म्स की बदबू दूर करने के लिए आजमाएं ये 4 आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे
मुलेठी की चाय- Mulethi Tea
शरीर की बदबू कम करने के लिए आप मुलेठी की चाय पी सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ आवश्यक मिनरल्स होते हैं। इसके सेवन से बॉडी फ्रेश रहती है। साथ ही, रोज सेवन से बगल के बदबू की समस्या भी कम होती है। आप खाने के कुछ घंटे बाद या रात में सोने से पहले इसका सेवन कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
- ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें। क्योंकि इसके कारण शरीर में हीट बढ़ सकती है। इससे पसीना और बगल से बदबू दोनों बढ़ सकती है।
- बदबू आने पर अपने पास गुलाब जल या नेचुरल परफ्यूम जरूर र खें।
- ज्यादा तीखा खाने से भी आपको ज्यादा पसीना आ सकता है। इसलिए उन चीजों को अवॉइड करें, जो बदबू का कारण बन सकता है।
इसे भी पढ़ें- अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय
अगर आपको यह समस्या लंबे समय से चल रही है, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।