खराब रिश्ते से बाहर निकलने के बाद खुद को इन 7 तरीकों से करें मोटिवेट, जल्द नॉर्मल हो जाएगी लाइफ

एब्यूजिव रिलेशनशिप से बाहर निकलने के बाद खुद को ऐसे करें मोटिवेट। विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह लेख।
  • SHARE
  • FOLLOW
खराब रिश्ते से बाहर निकलने के बाद खुद को इन 7 तरीकों से करें मोटिवेट, जल्द नॉर्मल हो जाएगी लाइफ

अगर आप अपने साथी का गुस्सा, अपमानजनक व्यवहार, मानसिक उत्पीड़न यह सब झेलते हैं, तो आपको यह समझना चाहिए कि आप एब्यूजिव रिलेशनशिप का शिकार हैं। एब्यूजिव रिलेशनशिप में रहकर आप अपने आत्म-सम्मान को चोट पहुंचाते हैं। एब्यूजिव रिलेशनशिप आपको मानसिक व शारीरिक दोनों तरह से नुकसान पहुंचाता है। कई लोग लंबे समय तक इससे उभर नहीं पाते हैं। जब आपका पार्टनर आपके साथ रिलेशनशिप में एब्यूजिव बिहेव करता है तब कड़े कदम उठाना जरूरी हो जाता है। लेकिन ऐसे रिश्ते से बाहर निकलना इतना भी आसान नहीं होता। ऐसे में आप लोगों से दूरी बना लेते हैं और अकेले रहना पसंद करते हैं। ऐसा करने से आप मानसिक रूप से कमजोर होने लगते हैं। 

आज हम इस लेख के जरिए बता रहे हैं कि एब्यूजिव रिलेशनशिप से बाहर निकलने के बाद आपको किस तरह से खुद को मोटिवेट करना चाहिए जिससे आपका मनोबल मजबूत हो सके। 

एब्यूजिव रिलेशनशिप से बाहर कैसे निकलें?

एब्यूजिव रिलेशनशिप से बाहर निकलने के लिए आपको सबसे पहले पार्टनर से दूरी बनाने की कोशिश करनी चाहिए। कम से कम समय दें क्योंकि जब आप किसी रिश्ते को वक्त देना बंद कर देंगे तो अपने आप ही आपके बीच में गैप बनने लगेगा। आप चाहें तो इस बारे में बात कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने किसी रिलेटिव या खास दोस्त की भी मदद ले सकते हैं। एब्यूजिव रिलेशनशिप से निकलने के लिए आप काउंसलर या एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं। ऐसे में आपको अपना मन लगाने के लिए कुछ नई चीजें सीखनी चाहिए।

1. हॉबी को टाइम दें 

किसी अनहेल्दी रिलेशनशिप में रहकर आप अक्सर खुद को वक्त नहीं दे पाते। आप अपनी फेवरेट चीजों को भूल जाते हैं। इस समय आप सिर्फ अपने आसपास होने वाली चीजों में ही उलझे रहते हैं। ऐसे में आपको खुद को समय देना चाहिए और अपनी सभी मनपसंद चीजें करनी चाहिए। खेल-कूद, पेंटिंग, सिंगिंग और डांसिंग जैसी अपनी पसंदीदा चीजें करें। 

2. नई-नई चीजें सीखें 

एब्यूजिव रिलेशनशिप से बाहर निकलने के बाद खुद को व्यस्त रखने के लिए आप नई-नई चीजें सीख सकते हैं। हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखते रहना चाहिए, कभी सीखना बंद नहीं करना चाहिए। अगर आपको खाना बनाना पसंद है तो आप किसी नई डिश को बनाना सीख सकते हैं। आप कविताएं लिखना भी सीख सकते हैं इससे आप क्रीएटिव बनेंगे और आपके दिमाग में अच्छे-अच्छे विचार भी आएंगे। 

3. घूमने जाएं

अनहेल्दी रिलेशनशिप में रहकर आप बाहरी दुनिया से खुद को अलग कर लेते हैं। इससे निकलने के बाद आपको कहीं घूमने जाना चाहिए। हमेशा से आप जहां जाना चाहते थे आप वहां घूमने जा सकते हैं। खुद के लिए शॉपिंग करें। आप चाहें तो अपने दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इससे आपका मूड रीफ्रेश होगा। 

इसे भी पढ़ें - रिश्ते में भी आ गई है इनसिक्योरिटी या जलन की भावना? जानें इसे दूर करने के आसान तरीके

4. खुद को दोष न दें 

अक्सर जब चीजें बिगड़ती हैं तो आप सारा दोष खुद पर मढ़ने लगते हैं। गिल्टी फील करके दुखी रहते हैं। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास कमजोर होता है। जो चीजें हो गईं हैं उनके लिए खुद को दोष ना देते हुए आपको आगे बढ़ना चाहिए। 

5. दोस्तों से मिलें 

एब्यूजिव रिलेशनशिप में रहकर आप अपने सभी दोस्तों से दूरी बना लेते हैं। जिसकी वजह से आपके पास बात करने के लिए भी कोई नहीं होता। आप किसी से अपनी बातें नहीं शेयर कर पाते और अंदर ही अंदर अकेले परेशान होते रहते हैं। इससे बचने के लिए आपको अपने दोस्तों से मिलना चाहिए जिनसे आप अपनी बातों को साझा कर सकें। आप अपने स्कूल के दोस्तों से भी मिल सकते हैं।

6. किताबें पढ़ें 

खराब रिश्ते से निकलने के बाद आपके मन में नकारात्मक विचार घर बना लेते हैं। ऐसे में व्यक्ति हमेशा उल्टा सोचता है। इन सब चीजों से बचने के लिए आपको अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए। किताबें आपकी सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। किताबें पढ़ने से आपको तनाव कम करने में सहायता मिलती है

7. अच्छी नींद लें 

सेहतमंद शरीर के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। लेकिन जिस रिश्ते में सिर्फ लड़ाई-झगड़ा, एक-दूसरे को नीचा दिखाना, औरों के सामने नीचा दिखाना शामिल हो ऐसे रिलेशनशिप में रहने की वजह से आप हमेशा तनाव में रहते हैं। तनाव ग्रस्त रहने की वजह से आपकी नींद पर असर पड़ता है। खराब रिलेशनशिप से बाहर निकलने के बाद आपको सबसे पहले अपनी नींद में सुधार लानै चाहिए।

इसे भी पढ़ें - कहीं आप भी तो पॉकेटिंग रिलेशनशिप में नहीं? पार्टनर की इन आदतों से जाने इसके बारे में

एब्यूजिव रिलेशनशिप के संकेतों को पहचानकर ऐसे रिश्ते से तुरंत निकल जाएं। ऐसे रिश्ते से खुद को आजाद करने के बाद अपना मनोबल बढ़ाने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं। 

Read Next

ये 7 आदतें आपकी लव लाइफ को कर सकती हैं खराब, अच्छे रिलेशनशिप के लिए बदलें इन्हें

Disclaimer