
एक रिश्ते में लड़ाई झगड़े का दौर भी आता है जहां आपका रिश्ता काफी नाजुक स्थितियों से गुजरता है। इस स्थिति में हो सकता है आपका पार्टनर आपसे बात करना बंद कर दें या वह आपको अवॉयड करना शुरू कर दें। इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कई चीजों की जरूरत पड़ती हैं। जैसे प्यार, विश्वास और बातचीत। जी हां, बातें करना भी एक रिश्ते को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। जब एक-दूसरे से बात की जाती है, तो लड़ाई को सुलझाया जा सकता है। रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए हल निकाला जा सकता है। लेकिन अगर आपका पार्टनर कम बातें करने वाला है, तो इस स्थिति में आप कुछ खास टिप्स फॉलो कर सकते हैं।
पार्टनर के पीछे न पड़ें
अगर आपका पार्टनर आपसे ज्यादा बातें नहीं करता है या आपको हर स्थिति में खुद से दूर रखना पसंद करता है तो आपको भी उनके पीछे ज्यादा नहीं लगना चाहिए। इस स्थिति को खुद को दूसरे कामों में व्यस्त रहना चाहिए। अगर आप उनको ज्यादा अहमियत देंगे तो लड़ाई सॉल्व करने में दिक्कत आ सकती है। लेकिन जैसे ही वह आपको आपकी जिंदगी में मस्त पाएंगे तो वह आपके पास आने की जरूर कोशिश करेंगे।
अपनी जरूरतें बताएं
अगर आपको अपने पार्टनर से वह नहीं मिल रहा है जो आपको चाहिए तो आप उनके सामने यह बात स्पष्ट करें। हो सकता है आपके पार्टनर का जीवन का ढंग अब तक यही रहा हो और उसने आपके नजरिए से इन बातों को न लिया हो। इसलिए आपको उन्हें इस बारे में बताना चाहिए कि आपको उनका यह अनदेखा करने का अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं है।
इसे भी पढ़ें - डिप्रेशन के मरीज को कब पड़ती है इलाज की जरूरत? डॉक्टर से जानें कैसे ठीक किया जा सकता है डिप्रेशन
पॉजिटिविटी से आगे बढ़ें
जो चीजें आपको उनकी पसंद है उनके बारे में उनकी सराहना करें। उन्हें बताएं कि वह किस प्रकार दूसरों से अलग हैं। उन्हें इस बारे में बताएं कि आपको इस रिश्ते में सबसे ज्यादा कीमती क्या लगता है और वह उस चीज को नजर अंदाज कर रहे हैं। इस स्थिति में वह जरूर समझ जायेंगे। जब उन्हें एक समझदार और अंडरस्टैंडिंग पार्टनर मिलेगा तो हो सकता है वह अपने आप में थोड़ा बदलाव लाने की कोशिश करें।
दोनों के बीच के अंतर को समझें
हर व्यक्ति एक-दूसरे से थोड़ा अलग होता है, इसलिए उनका व्यवहार भी आपसे अलग हो सकता है। हो सकता है, आपके पार्टनर का व्यक्तित्व कम बातचीत करने वाला हो और आप उन्हें गलत समझ रहे हों कि वह आपको नजर अंदाज कर रहे हैं। लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है। आपको आप दोनों में जो अंतर हैं, उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए।
इच्छाएं ज्यादा होना
कई बार हम अपने पार्टनर से कुछ ज्यादा उम्मीद लगा बैठते हैं और जब वह पूरी नहीं हो पाती तो हम निराश हो जाते हैं। हो सकता है आपके पार्टनर की भी कोई इच्छा हो जिसे आप पूरा न कर पा रहे हों और वह ऐसा उसी चीज की निराशा में करके दिखा रहे हों ताकि आप भी उन्हें थोड़ा समझ सकें।
उन्हें थोड़ा स्पेस दें
हो सकता है आप अपने पार्टनर की जिंदगी में कुछ ज्यादा ही हस्तक्षेप कर रहे हों और उन्हें यह पसंद न हो। हो सकता है कुछ समय के लिए वह बहुत परेशान हो और उन्हें थोड़ी देर अकेला रहने की जरूरत महसूस हो रही हो। इस स्थिति में अपने पार्टनर को थोड़े समय के लिए स्पेस दें।
इसे भी पढ़ें - क्या आपको भी लगता है लोग आपका फायदा उठाते हैं? जानें ऐसी स्थिति से बचने के 5 टिप्स
अपने भावों को केयर के साथ बताएं
अगर आप अपने पार्टनर से कुछ चाहते हैं तो उसके लिए उनसे झगड़ा न करें और न ही एकदम से ज्यादा जोश में आकर कोई फैसला लें। उनके पास जाकर उनकी पूरी केयर करते हुए आप उन्हें अपने बारे में समझाएं। इससे वे आपकी बातों को जरूर समझेंगे।
इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने पार्टनर के साथ हमेशा खुश और प्यार से रह सकते हैं।