Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में ओरल थ्रश (जीभ पर उभरे हुए धब्बे) की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगा आराम

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को ओरल थ्रश की समस्या हो सकती है। आगे जानते हैं इसे दूर करने के उपाय   
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में ओरल थ्रश (जीभ पर उभरे हुए धब्बे) की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगा आराम


प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, इस दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं। साथ ही, इस समय महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे को अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है।  प्रेग्नेंसी के समय हर्मोनल बदलाव के कारण महिला को प्रेग्नेंसी की हर तीमाही में अलग-अलग तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इस समय इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिसकी वजह से महिलाओं ओरल थ्रश की समस्या हो सकती है। ओरल थ्रश को  ओरल कैंडिडिआसिस (Oral Candidiasis) भी कहा जाता है। यह मुंह का एक यीस्ट संक्रमण होता है। इस समस्या में महिलाओंं की जीभ पर सफेद रंग की एक परत बन जाती है, इसे कैंडिडा एल्बिकैन्स फंगस (Candida albicans fungus) कहा जाता है। वैसे, तो इसका इलाज एंटी-बायोटिक्स दवाओं से किया जाता है। लेकिन, इसे दूर करने के लिए आप घरेलू उपायो को भी अपना सकते हैं। आगे स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं प्रेग्नेंसी में ओरल थ्रश (Oral Thrus During Pregnancy) को दूर करने के लिए किन उपायों को अपनाया जा सकता है। 

प्रेग्नेंसी में ओरल थ्रश को कैसे दूर करें? - Tips To Get Rid Of Oral Thrush During Pregnancy In Hindi 

कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) वाले लोगों को ओरल थ्रश का जोखिम सबसे अधिक होता है। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है उनके शरीर में बैक्टीरिया से लड़ने वाली कोशिकाएं संक्रमण को कम नहीं कर पाती हैं। इससे ओरल थ्रश जैसी समस्या हो सकती है। प्रेग्नेंट महिलाओं, शिशुओं, डायबिटीज व एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों को ओरल थ्रश का जोखिम अधिक होता है। आगे जानते हैं इसे कम करने के उपाय। 

Oral thrush during Pregnancy

नमक का पानी 

नमक में एंटीसेप्टिक और क्लींजिंग गुण होते हैं। प्रेग्नेंसी में मुंह से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप नमक को घरेलू उपाय की तरह उपयोग कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप करीब एक गिलास पानी में करीब एक चौथाई चम्मच नमक मिला लें। इसे उबाल लें, जब पानी गुनगुना हो तो गरारे करें। 

लौंग का तेल

प्रेग्नेंसी की समस्या को दूर करने के लिए आप लौंग के तेल का उपयोग कर सकते हैं। लौंग के तेल को उपयोग एंटीसेप्टिक और दर्द निवारक के रूप में किया जाता है। लौंग के तेल में मौजूद यूजेनॉल ओरल थ्रश के इलाज को दूर करते हैं। लौंग का तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है, इसको पानी में मिलाकर आप जीभ पर रख सकते हैं। 

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा (सोडियम बाइकार्बोनेट) से आप मुंह के संक्रमण को दूर कर सकते हैं। ओरल थ्रश के घरेलू उपाय में आप एक कप गर्म पानी में करीब आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करें। इस पानी से कुल्ला करने से सफेद परत दूर होने लगती है। 

दही का सेवन करें 

दही में हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं, जो ओरल थ्रश की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। कैंडिडा अल्बिकैन्स फंगस को साफ करने के लिए आप एक कप दही का सेवन कर सकते हैं। इससे मुंह और गले का संक्रमण धीरे-धीरे कम होने लगता है। 

नींबू पानी 

नींबू में एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुण होते हैं। प्रेग्नेंसी में ओरल थ्रश की समस्या को दूर करने के लिए आप नींबू पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कप गुनगुने पानी में एक नींबू का रस मिलाएं। इसे पीने से ओरल थ्रश की समस्या में आराम मिलता है। 

इसे भी पढ़ें: प्रीमैच्योर बर्थ के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से समझें

प्रेग्नेंसी में ओरल थ्रश की समस्या को दूर करने के लिए आप ऊपर बताए उपायों को अपना सकते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। 

Read Next

चेहरे पर भूरे-काले धब्बे हो सकते हैं मेलास्मा (प्रेग्नेंसी मास्‍क), जानें इससे निपटने का उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version