Tips To Boost Fertility: आज के समय में अनियमित दिनचर्या का असर हमारी सेहत पर देखने को मिल रहा है। खराब लाइफस्टाइल का असर सेहत के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगता है। पहले लोग सूर्य ढलने के बाद जल्द ही सो जाया करते थे और सुबह सूर्य उगने से पहले ही उठ जाया करते थे। आयुर्वेद के अनुसार इस तरह की दिनचर्या सेहत और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती है। हेल्द लाइफस्टाइल को अपनाकर आज भी शारीरिक, मानसिक और प्रजनन से जुड़ी समस्याओं (Fertility Problems) को दूर किया जा सकता है। लोगो में फर्टिलिटी की बढ़ती समस्या के चलते आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर दिक्षा भावसर सालविया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में डॉक्टर ने महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी को बढ़ाने (Fertility boost Tips) के लिए एक आयुर्वेदिक फॉमूले के बारे में विस्तार से बताया है। साथ ही, इस आयुर्वेदिक उपाय के फायदों को भी समझाया है।
महिलाएं और पुरुष फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय - Best Ayurvedic Remedies To Boost Fertility In Men And Women In Hindi
डॉक्टर के द्वारा बताए आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन को फल धृत (PHAL GHRIT) कहा जाता है। यह समग्र स्वास्थ्य में सुधार करके प्रजनन क्षमता (पुरुष और महिला दोनों के लिए) में सुधार करने में मदद करता है।
महिलाओं की फर्टिलिटी से जुड़ी किन समस्याओं के लिए है फायदेमंद
- यह ओवुलेशन की क्वालिटी में सुधार करने में मदद करता है।
- यह गर्भपात को रोकता है।
- बच्चे की बुद्धि और प्रतिरक्षा में सुधार करता है।
- यह सभी स्त्रीरोग संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
- गर्भाशय की शक्ति को बढ़ाता है।
- अत्यधिक रक्तस्राव और अन्य समस्याओं जैसे गर्भाशय व मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं को कम करता है।
- यह मासिक धर्म में ऐंठन और योनि स्राव को कम करता है।
- यह फर्टिलिटी बढ़ाने वाले टॉनिक की तरह कार्य करता है।
पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए फायदेमंद
- पुरुषों की कामेच्छा में सुधार करता है।
- यह उपाय शुक्राणु की क्वालिटी और संख्या में सुधार करता है।
- इस उपाय से वीर्य से जुड़ी समस्या दूर होती हैं।
- यह शुक्राणु की गतिशीलता में सुधार करता है।
किन चीजों से बनाता है फलधृत - How To Make Phal Grat In Hindi
पुरुषों व महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए डॉक्टर के अनुसार किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।
हरीतकी (हरड़), गो-दूध, गो-घृत (घी), अश्वगंधा, मुस्ता, त्रिफला, हींग, कुटकी, हरिद्रा, शतावरी, कुस्त, गौदुग्ध, बाला, नील कमल, मुनक्का, घी, रक्त चंदन, श्वेत चंदन, खिर विदारी, खिर काकोली, मेदा , दारू हरिद्र व अन्य चीजों को शामिल किया जाता है।
यह दवा सर्वोत्तम कामोत्तेजक एवं त्रिदोष शमनक है। यह वात-पित्त-कफ को संतुलित करता है।
किस तरह करें सेवन - रात को सोते समय आधा चम्मच गर्म दूध/पानी के साथ इस औषधी को ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : मिड-एज में महिलाएं फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, नहीं आएगी प्रेगनेंसी में परेशानी
View this post on Instagram
Tips To Boost Fertility:पुरुषों व महिलाओं को फर्टिलिटी से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती है। ऐसे में आप औषधी का सेवन करने से पहले एक बार आयुर्वेदाचार्य से सलाह अवश्य लें। साथ ही, किसी भी समस्या के लक्षणों को अनदेखा न करें। शर्मिंदगी के डर को दूर कर प्रजनन से जुड़ी समस्याओं का समाधान समय रहते किया जा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version