फिट रहने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज करना बहुत से लोगों की पहली पसंद होती है। कुछ लोग तो इस एक्सरसाइज के इतने शौकीन होते हैं कि कार्डियो पर घंटो तक भागते रहते हैं। कार्डियो करते समय कुछ लोगों में यूरिन लीकेज की समस्या का सामना करने की भी समस्या रहती है। यह समस्या आम है, जो कई बार खांसते या फिर छींकते समय भी हो सकती है। क्या आपको भी कार्डियो करते समय इसका सामना करना पड़ता है? चलिए दिल्ली के प्रीत विहार स्थित अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं इसके बारे में।
क्यों होती है यूरिन लीकेज की समस्या?
- आमतौर पर स्ट्रेस में रहने या फिर अन्य कारणों से ब्लड प्रेशर बढ़ने पर यूरीन लीकेज की समस्या हो सकती है।
- कई बार ब्लैडर पर नियंत्रण नहीं रहने या फिर ब्लैडर भरा रहने से भी आपको इसका सामना करना पड़ सकता है।
- स्ट्रोक, डायबिटीज या फिर अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित होने पर भी ऐसा होता है।
- कई बार टॉयलेट पहुंचने से पहले भी ऐसा हो सकता है।
View this post on Instagram
कार्डियो करते हुए लीकेज होने पर क्या करें?
- कार्डियो करने के दौरान अगर आपको यूरिन लीकेज होता है तो ऐसे में नीचे दिए टिप्स अपनाएं।
- अगर आप कार्डियो कर रहे हैं तो ऐसे में अपनी ठोड़ी को सीधा रखें।
- इस दौरान आपको लंबे-लंबे कदम बढ़ाने के बजाय छोटे-छोटे स्टैप्स लेने चाहिए, जिसस् ब्लैडर पर ज्यादा जोर न पड़े।
- इस दौरान कार्डियो पर जोर-जोर से कूदने के बजाय हल्की लैंडिंग करें।
- पंजों के बल दौड़ने के बजाय आपको पैरों के बीच के हिस्से पर दबाव देना है।
- अपने कार्डियो पैटर्न में बदलाव करके आपको काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।
न करें ये गलतियां
- कार्डियो करने के दौरान अपनी गर्दन और मुंह को उपर करने की जगह सीधा रखें।
- ऐसे में आपको ज्यादा भारी स्टैप्स लेने से बचना चाहिए।
- इस दौरान रीढ़ की हड्डी पर जोर देने या फिर उसे टेढ़ा रखने से परहेज करें।
- इन गलतियों से बचने पर आपकी यह समस्या कम हो सकती है।