Tips To Balance Macronutrients Everyday: शरीर को हेल्दी रखने के लिए मैक्रोन्यूट्रिएंट्स को सही मात्रा में लेना जरूरी होता है। मैक्रोन्यूट्रिएंट्स के सेवन से शरीर में एंटीबॉडी को निर्माण होता है, हीमोग्लोबिन बढ़ता है और शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती हैं। मैक्रोन्यूट्रिएंट्स को रोजमर्रा की जिदंगी में सही से सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा कम होता हैं और शरीर को ताकत भी मिलती है। शरीर को सही प्रकार और गुणवत्ता वाले मैक्रोन्यूट्रिएंट्स मिले इसके लिए डाइट में कम वसा वाले प्रोटीन और स्वस्थ वसा का सेवन करना जरूरी हो जाता है। डाइट में कार्ब्स के साथ हेल्दी फैट को भी शामिल करें। ऐसा नियमित करने से मांसपेशियों के निर्माण में मदद मिलेगी और शरीर स्वस्थ रहेगा। बहुत से लोग हेल्दी डाइट का सेवन, तो करते हैं लेकिन वह यह नहीं जानते हैं कि रोजमर्रा की डाइट में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स को कैसे बैलेंस करें। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
हेल्दी तेल का इस्तेमाल करें
शरीर में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स को बैलेंस करने के लिए हेल्दी तेल का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। खाना पकाने के लिए एवोकाडो, नट्स और जैतून का तेल का उपयोग किया जा सकता है। इन तेलों में फैटी एसिड होने के साथ वसा में घुलनशील विटामिन को अवशोषित करने में मदद मिलती हैं।
भोजन में प्रोटीन को शामिल करें
प्रोटीन का सेवन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह शरीर में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करने के साथ कई बीमारियों से दूर रखता हैं। प्रोटीन के सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और मांसपेशियों की मरम्मत करने में भी मदद मिलती है। शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में टोफू या बींस का सेवन किया जा सकता है।
फाइबर का सेवन
शरीर में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स को बैलेंस करने के लिए फाइबर का सेवन करना जरूरी होता है। डाइट में हेल्दी फाइबर को शामिल करने के लिए प्रसंस्कृत कार्ब्स के बजाय साबुत अनाज, फल और सब्जियों का सेवन करें। इन चीजों के सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होगी।
इसे भी पढ़ें- खानपान और पोषण से जुड़े इन 5 दावों पर गलती से भी न करें विश्वास, एक्सपर्ट से जानें कारण
खाने की योजना बनाएं
योजना बनाने से हम खाने को ठीक से बैलेंस कर पाते हैं,जिससे शरीर में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स को बैलेंस करने में मदद मिलेगी। डाइट में प्रोटीन, कार्ब्स और वसा का संतुलित मात्रा में सेवन करें। ऐसा करने से शरीर हेल्दी रहेगा और शरीर को एनर्जी भी मिलेगी।
स्नैक्स का सेवन
छोटी भूख को शांत करने के लिए स्नैक्स का सेवन अधिकतर लोग करते हैं। लेकिन कई बार स्नैक्स के सेवन के लिए प्रोस्सेड फूड्स का सेवन कर लेते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए और शरीर में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स को बैलेंस करने के लिए डाइट में दही या बादाम का सेवन किया जा सकता हैं।
शरीर में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स को बैलेंस करने के लिए इन टिप्स की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।
सर्वे में भाग लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://www.surveymonkey.com/r/Jagran_News_Media
All Image Credit- Freepik
Read Next
फिट रहने के लिए खाने में कौन से ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें यूज
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version