उम्र बढ़ने के साथ ही अक्सर लोग घुटने, कमर और कंधों के दर्द से जुझने लगते हैं। जोड़ों का दर्द हमेशा असहनीय होता है। कई बार तो अचानक ही कंधे में असहनीय दर्द होने लगता है। समय रहते अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो कुछ समय बाद कंधे का दर्द नियमित होता जाता है। ऐसे में दर्द से तो जुझने के साथ ही साथ आपके काम में भी बाधा पहुंचने लगती है। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे आप कंधों और अन्य जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
क्या सच में टमाटर का सेवन दिलाता है जोड़ों के दर्द से राहत?
सेंधा नमक
सेंधा नमक के इस्तेमाल से कंधे के दर्द से निजात पाया जा सकता है। इस नुस्खे का प्रयोग काफी समय से लोग करते आ रहे हैं। इसे प्रयोग करने के लिए आप एक टब में हल्का गर्म पानी लेकर उसमें एक या दो कप सेंधा नमक डालें। इसके बाद उसी पानी में पंद्रह मिनट के आस-पास के लिए बैठ जायें। ध्यान रहे कि आपका कंधा भी पानी में डुबा होना चाहिए। सेंधा नमक में मैग्नीशियम सल्फेट पाया जाता है। जो प्राकृतिक रूप से दर्द को कम करके आपकी मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है।
दर्द सेंकना
जोड़ों के दर्द से निजात के लिए गर्म सेंक को हमेशा से बड़ा कारगर माना जाता रहा है। गर्म सेंक देने से भी मांसपेशियों की नसों को काफी आराम मिलता है। कंधे को गर्म सेंक देने के लिए आप नमक की पोटली का भी प्रयोग कर सकते हैं। नमक की पोटली को गर्म तवे पर रखकर आसानी से गर्म किया जा सकता है। इसे आप अपने कंधे पर पांच से दस मिनट तक की सेंक दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके कंधे का दर्द काफी कम हो जाएगा।
हल्दी का प्रयोग
हल्दी हर घर में पाया जाना वाले एक उपयोगी पदार्थ है। आपको बता दें कि बढ़ती उम्र में होने वाले कंधे के दर्द से निजात दिलाने में भी हल्दी काम आती है। इसके लिए आप एक कप दूध में एक चम्मच हल्दी का पाउडर मिलाकर उसे धीमी आँच पर गर्म करें। फिर थोड़ा ठंड़ा होने पर इसे पी जाएं। हल्दी आपके मांसपेशियों को मजबूत कर जोड़ों के दर्द को दूर करता है।
बर्फ का इस्तेमाल
कंधे के दर्द से निजात पाने का यह एक सरल तरीका है। यदि कंधे पर कोई चोट लगी हो या सूजन आई हो तब भी आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्फ के कुछ टुकड़े एक साफ से कपड़े में रख लें। इसे एक पोटलीनुमा आकार देकर इसे कंधे की दर्द वाली जगह पर 5 से 10 मिनट तक रखें। ऐसा कुछ दिन तक नियमित रूप से करें लाभ मिलेगा।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Pain Management In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version