Expert

सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? जानें 6 घरेलू चीजें, जिन्हें लगाने से बढ़ता है स्किन ग्लो

सर्दियों में रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर आप कुछ चीजों के इस्तेमाल से चमक बरकरार रख सकते हैं। जानते हैं कैसे करें इन चीजों का इस्तेमाल..
  • SHARE
  • FOLLOW
सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? जानें 6 घरेलू चीजें, जिन्हें लगाने से बढ़ता है स्किन ग्लो

चेहरे को सुंदर और खिला हुआ बनाना हर कोई चाहता है। लेकिन सर्दियों में अक्सर लोग आलस के कारण अपने चेहरे की त्वचा पर ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करते हैं। उन्हें ये भी डर सताता है कि कहीं उनकी त्वचा और रूखी ना हो जाए। ऐसे में इन लोगों को बता दें कि सर्दियों में त्वचा पर निखार बरकरार रखने के लिए आप रात को सोने से पहले कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी त्वचा को और निखार सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोने से पहले व्यक्ति को अपनी त्वचा पर किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे उनकी त्वचा चमकदार नजर आए।  इसके लिए हमने श्री राम सिंह हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और डायरेक्टर ऑफ स्किन लेजर सेंटर नोएडा डॉक्टर टी.ए राणा (Consultant Dermatologist Dr. T.A.Rana) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

 

1 - ग्लिसरीन और नींबू

त्वचा को हाइड्रेट रखने में ग्लिसरीन आपके बेहद काम आ सकते हैं। वहीं सर्दियों में ग्लिसरीन और नींबू का इस्तेमाल त्वचा में निखार ला सकता है। बता दें कि रात को सोने से पहले आप गुलाब जल, ग्लिसरीन और  नींबू का रस मिलाएं और बने मिश्रण को क्रीम की तरह त्वचा पर लगाएं। ऐसा करने से त्वचा में निखार आ सकता है।

2 - नारियल का तेल

नारियल का तेल त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में बेहद उपयोगी है। हालांकि यदि रात को सोने से पहले नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाए तो रूखी और बेजान त्वचा को दूर करने में किया जा सकता है। इससे न केवल मॉइश्चराइजर बना रह सकता है बल्कि एजिंग की समस्या भी दूर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-त्वचा और बालों की कई समस्याएं दूर करता है बेलपत्र, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे

3 - बदाम का तेल

बादाम के तेल के उपयोग से काले घेरों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में रात को सोने से पहले बादाम के तेल की कुछ बूंदों क काले घेरों पर लगा लें और हल्‍के हाथों से एक म‍िनट मसाज करें और तेल को रात भर छोड़ दें। ऐसा करने से चेहरे में निखार आएगा।   

4 - एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से त्वचा की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल को त्वचा पर क्रीम की तरह लगाएं। ये एंटी ऑक्सीडेंट का काम कर सकता है। ऐसे में सर्दियों में इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करें। 

4 - विटामिन ई कैप्सूल

व‍िटाम‍िन ई ऑयल के इस्तेमाल से भी त्वचा की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लेकिन कभी भी विटामिन ई के तेल का इस्तेमाल सीधे तौर पर त्वचा पर नहीं करना चाहिए। ऐसे में आप नारियल के तेल या बादाम के तेल के साथ व‍िटाम‍िन ई की कुछ बूंदों को मिलाएं और बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। ऐसा करने से त्वचा को अच्छा बनाया जा सकता है।   

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में आम हो जाती हैं ये 5 त्वचा समस्याएं, जानें इनसे बचाव के तरीके

5 - अरंडी का तेल

अरंडी के तेल के इस्तेमाल से भी त्वचा की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले विटामिन ई का कैप्सूल चाहिए होगा। एक चम्मच कैस्टर ऑयल में विटामिन ई के तेल को मिलाएं और बने मिश्रण को सर्दियों में रात को सोने से पहले त्वचा पर लगाएं। 

6 - मलाई का इस्तेमाल

नारियल की मलाई के इस्तेमाल से त्वचा और बालों को दोनों को हेल्दी बनाया जा सकता है। इसके अंदर विटामिन सी और विटामिन ई दोनों पाया जाता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले नारियल की मलाई क्रीम के रूप में अपने चेहरे पर लगा सकते हैं ऐसा करने से चेहरे की रंगत पर प्रभाव पड़ सकता है।  

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि त्वचा पर निखार बरकरार रखने के लिए रात को सोने से पहले कुछ चीजों का इस्तेमाल आपके बेहद काम आ सकता है। लेकिन यदि आपको त्वचा से संबंधित कोई भी समस्या है तो ऐसे में इन चीजों का इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Read Next

नारियल के तेल से घर पर बनाएं सर्दियों के लिए बॉडी लोशन, ड्राई स्किन से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer