Til Khajur Ke Laddu: इस मौसम में तिल और खजूर के लड्डू का सेवन फायदेमंद होता है। तिल और खजूर के लड्डू खाने में स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। तिल और खजूर की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे ठंड में खाना ज्यादा पसंद किया जाता है। तिल और खजूर के लड्डू खाने से शरीर को गर्म रखा जा सकता है। बच्चे और गर्भवती महिलाओं को भी रोज एक लड्डू खाने के लिए दे सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे तिल और खजूर के लड्डू बनाने का तरीका और फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
तिल और खजूर के लड्डू बनाने की रेसिपी- Til and Khajur Laddu Recipe
सामग्री: तिल, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, घी, खसखस
विधि:
- तिल को भूनकर मिक्सर जार में पीस लें।
- अब ड्राई फ्रूट्स को भूनकर रख लें।
- इसके बाद खसखस को एक बर्तन में निकाल लें।
- खजूर के छोटे-छोटे टुकड़े करें और कढ़ाई में घी डालकर खजूर को पका लें।
- खजूर के गर्म होने के बाद गैस बंद करें और मिक्सी में खजूर को डालकर पीस लें।
- अब ड्राई फ्रूट्स और तिल को डालकर मिश्रण से लड्डू बना लें।
- तैयार लड्डू को खसखस में लपेटें।
- अब एयर टाइट डिब्बे में लड्डू को रखकर स्टोर करें।
इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मां बनाती हैं यह हेल्दी और टेस्टी लड्डू, जानें फायदे और रेसिपी
तिल और खजूर के लड्डू खाने के फायदे- Til and Khajur Laddu Benefits
1. हार्ट के लिए फायदेमंद है तिल और खजूर के लड्डू
हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए तिल और खजूर से बने लड्डू का सेवन कर सकते हैं। तिल में सेसमोल नाम का कंपाउंड पाया जाता है। यह कंपाउंड, हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में यह हार्ट की मदद करते हैं। हार्ट के लिए तिल और खजूर का सीमित सेवन लाभदायक होता है।
2. तिल और खजूर के लड्डू खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं
तिल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है। तिल का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। खजूर में बोरॉन होता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खजूर में विटामिन-के, सेलेनियम, कॉपर, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन लड्डू के सेवन से बोन्स की कमजोरी दूर होगी।
3. तिल और खजूर के लड्डू खाने से हाई बीपी की समस्या दूर होती है
तिल और खजूर के लड्डू खाकर हाई बीपी की समस्या दूर होती है। तिल में सेसमोलिन कंपाउंड पाया जाता है जिससे उच्च रक्तचाप की समस्या जल्दी दूर होती है। वहीं खजूर में पोटैशियम और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। खजूर का सेवन करने से भी उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर किया जा सकता है।
4. तिल और खजूर के लड्डू खाने से सूजन कम होती है
तिल और खजूर के लड्डू खाने से सूजन कम होती है। तिल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर खजूर का सेवन करने से भी दर्द और सूजन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। खजूर में मैग्नीशियम पाया जाता है। इससे सूजन कम होती है। गर्भवती महिलाओं के लिए तिल और खजूर के लड्डू का सेवन फायदेमंद होता है। महिलाओं के शरीर में प्रेग्नेंसी के दौरान आने वाली सूजन और घुटनों के दर्द से राहत पाने का यह एक बेहतरीन उपाय है।
5. तिल और खजूर के लड्डू खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है
तिल और खजूर से बने लड्डू का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तिल में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण होते हैं। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके अलावा खजूर का सेवन करने से भी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। खजूर में प्रोटीन, आयरन और अन्य जरूरी विटामिन्स पाए पाए जाते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।