थायराइड कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह गर्दन में होने वाली एक ग्रंथि है। इस ग्रंथि में टी3 और टी4 नामक हार्मोस का स्त्राव होता है। अगर यह हार्मोन कंट्रोल में नहीं रहते हैं, तो हमारे शरीर का मेटाबॉज्लिम बिगड़ सकता है। थायराइड ग्रंथि की मदद से खाना उर्जा के रूप में बदलता है। इसके साथ ही थायराइड ग्रंथि से निकलने वाले हार्मौंस के असंतुलित होने से शरीर का वजन बढ़ने और कम होने लगता है। थायराइड दो तरह के होते हैं हाइपो थायराइड और हाइपर थायराइड, अगर किसी व्यक्ति को हाइपो थायराइड है, जतो उसका वजन तेजी से बढ़ेगा। वहीं, अगर कोई व्यक्ति हाइपर थायराइड का शिकार है, तो उसका वजन काफी तेजी से घटता है।
थायराइड को हम सही खानपान और जीवनशैली में बदलाव करके कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ लेख के माध्यम से कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप थायराइड को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन योगासन के बारे में-
सर्वांगासन
- इस आसन की मदद से आप थायराइड के हार्मोंस को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह करें सर्वांगासन-
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
- अब अपने हाथों को सीधा रखकर बॉडी में चिपकाएं।
- इसके बाद अपने कूल्हों और कमर को ऊपर की ओर उठाएं।
- अब अपने कोहनियों को जमीन पर रखते हुए पीठ को अपने हाथों से सहारा दें। इस दौरान अपने पैरों और घुटनों को ऊपर की ओर एकदम सीधा रखें।
- ध्यान रहे कि इस दौरान आपके घुटने और पैर आपस में मिले होने चाहिए।
- इस स्थिति में कम से कम 1 मिनट के लिए रहें और गहरी सांस लेते रहें।
- इसके बाद वापस अपनी मुद्रा में लौट जाएं। इसे करीब 8 बार दोहराएं।
इसे भी पढ़ें - कंगना फिल्म 'थलाइवी' के लिए 20 किलो वजन बढ़ाकर अब पीठ दर्द से हैं परेशान, जानें बढ़े वजन से क्यों होता है दर्द
मत्स्यासन
यह मछली के आकृति का योग होता है। इस आसन की मदद से थायराइड के साथ-साथ कमर दर्द से भी छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें यह आसन-
- योग मैट पर सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैंठ जाएं।
- अब अपने हाथों की मदद से धीरे-धीरे झुकते हुए पीठ के बल लेट जाएं।
- अब अपने हाथों के बल से अपने शरीर को उठाएं। इस दौरान अपने पैरों और सिर पर बॉडी को संतुलित करें।
- अब अपने दाएं हाथ से बाएं पैर को और बाएं हाथ से दाएं पैर को पकड़ें।
- इस दौरान आपकी कोहनी और घुटने जमनी से चिपके होने चाहिए।
- इस मुद्रा में रहने हुए धीरे-धीरे सांस लें।
- करीब 30 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें और पुन: अपनी मुद्रा में लौट आएं।
- इस स्थिति को करीब 3 से 4 बार दोहराएं।
विपरीत करनी
इस आसन को करने से थायराइड को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें यह योग-
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले दीवार पर मैट बिछा लें। अब अपने मुंह को दीवार की ओर रखकर बैठ जाएं।
- अब अपने हाथों का सहारा लेते हुए पीछे की ओर झुकें और अपने पैरों और कुल्हों को ऊपर उठाते हुए दीवार पर सटाएं।
- इस दौरान अपने बाहों को शरीर से दूर फैलाएं और हथेलियों को उपर की ओर रखें।
- इस स्थिति में करीब 5 से 15 मिनट रुकें और पुन: अपनी मुद्रा में वापस आ जाएं।
इसे भी पढ़ें- बुजुर्गों को अपनानी चाहिए ये 4 पिलेट्स एक्सरसाइज, संतुलन और मजबूती में आएगा सुधार
हलासन
हलासन करने से थायराइड के साथ-साथ कमर दर्द और पीठ के दर्द से राहत मिलता है। आइए जानते हैं कैसे करें यह आसन-
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधा लेट जाएं।
- अब अपने हाथों को शरीर से चिपकाएं, इस दौरान आपके हाथ सीधे होने चाहिएं।
- अब पैरों का घुटना मोटते हुए ऊपर उठाएं।
- फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर उठाएं और पैरों को पीछे की ओर ले जाएं।
- अब अपनी उंगलियों से फर्श को छूने की कोशिश करें, इस अवस्था में एकदम सीधे खड़े रहें।
- करीब 1 मिनट तक इस मुद्रा में रहें और पुन: अपनी अपवस्था में वापस आ जाएं।
- इस आसन को कम से कम 8 बार जरूर करें।
Read more articles on Exercise-Fitness in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version