
आप जानते हैं गले के कैंसर के बारे में, अगर नहीं जानते तो जान लें क्या है गले का कैंसर और इससे बचाव के तरीके।
कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, इसका इलाज आसनी से नहीं होता है। अगर कैंसर का निदान शुरूआत में ही कर लिया जाए तो इसके इलाज में आसानी हो जाती है। कैंसर कई प्रकार के होते हैं और सभी बहुत ही खतरनाक होते हैं। ऐसा ही गले का कैंसर है जो पीड़ित के लिए काफी खतरनाक होता है।
जरूरी नहीं कि अगर आप सिगरेट या तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन नहीं करते हैं, तो गले का कैंसर का खतरा नहीं होगा। महानगरों में तेजी से फैलती ये बीमारी न सिर्फ सिगरेट पीने और तंबाकू लेने वालों को अपना शिकार बना रही है, बल्कि उनकी संगत में आने वाले व आसपास रहने वाले लोग भी इस रोग की चपेट में आ रहे हैं।
गले का कैंसर किसी एक निर्धारित उम्र में नहीं होता है। 20 से 25 उम्र के युवा भी इस बीमारी की चपेट में आकर उम्र से पहले ही अपनी जान गवां रहे हैं। हालांकि 40 से 50 की आयु वाले लोग इस बीमारी की सर्वाधिक मार झेल रहे हैं।
गले का कैंसर क्या है?
गले में कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि, जो गले की रेखा के अंदर गले में ट्यूमर का उत्पादन करती है। गले का कैंसर फ्लैट कोशिकाओं में विकसित होता है जो आपके गले के अंदर की रेखा होती है। गले के कैंसर के कारण मरीज को बोलने में, खाना खाने में और सांस लेने में काफी परेशानी होती है। गले का कैंसर दो प्रकार का होता है। एक फेरनजियल कैंसर और दूसरा लारेंजियल कैंसर।
फेरनजियल कैंसर क्या है?
फेरनजियल कैंसर नलिका में होने वाले एक कैंसर होता है। जो हमारी नाक से लेकर गले तक जाती है। इसमें नेसोफेरिनेक्स कैंसर होता है जो कि गले के ऊपर वाले हिस्से में होता है। ओरोफेरिनेक्स कैंसर गले के बीच में होने वाला कैंसर है। हाईपोफेरिनेक्स कैंसर गले के नीचे वाले हिस्से में होने वाला कैंसर होता है।
लारेंजियल कैंसर क्या है?
लारेंजियल कैंसर हमारे गले में मौजूद वॉयस बॉक्स में होने वाला कैंसर होता है।
गले के कैंसर के लक्षण
- लगातार बोलने में या फिर आवाज में भारीपन आना ये कैंसर का भी लक्षण हो सकता है। आप अपनी आवाज पर जरूर नजर रखें, जिससे की आप गले के कैंसर के खतरे को पहचान सके।
- खाना निगलने में दिक्कत होना। जब आपको खाना खाने में दिक्कत होने लगे या फिर बीच में अटकने लगे तो हो सकता है ये गले के कैंसर का खतरा हो।
- इसके अलावा अगर आपका वजन तेजी से कम हो रहा है तो आप एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। तेजी से अचानक वजन कम होना भी गले के कैंसर का खतरा हो सकता है।
- अगर आपके गले में लंबे समय तक खराश हो रही है तो भी ये गले के कैंसर का खतरा हो सकता है।
- इसके साथ ही अगर आपके कफ के साथ खून निकले तो ये कैंसर का एक लक्षण भी हो सकता है।
- अगर आपको बार-बार लंबे समय तक सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो आप इसे हल्के में ना लें। बल्कि आप इसके लिए डॉक्टर से संपर्क करें और जांच कराएं।
- आपकी गर्दन में आपको अगर किसी प्रकार की गांठ महसूस हो रही है तो आप इसे नजरअंदाज ना करें। यह गले के कैंसर का कारण बन सकता है। इसमें कैंसर एक विशेष जगह पर कोशिकाओं को एकत्रित कर देता है और इस प्रकार ऊतकों का एक ढेर (गांठ) बन जाता है।
इसे भी पढ़ें: कैंसर से पहले शरीर देता है यह 5 चेतावनियां, सभी उम्र के लोग बरतें सावधानियां
गले का कैंसर होने का खतरा
- अगर आप सिगरेट का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए एक काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। सिगरेट पीने से आप गले के कैंसर का शिकार हो सकते हैं।
- अगर आपकी हद से ज्यादा अल्कोहल का सेवन करते हैं तो ये आपको गले के कैंसर का शिकार भी बना सकती है। इसलिए आप कोशिश करें कि आप अपनी इस आदत को छोड़ दें।
- जरूरी नहीं की आप सिगरेट या फिर अल्कोहल का सेवन नहीं करते तो आपको गले के कैंसर का शिकार नहीं हो सकता। अगर आप सही मात्रा में अपनी डाइट में न्यूट्रीशियन नहीं ले रहे तो भी आप इसकी चपेट में आ सकते हैं।
- इसके अलावा अगर आप अपने मुंह और दांतों को साफ नहीं रख पा रहे या फिर हेल्दी नहीं रख पा रहे तो आप अपने आपको कैंसर की ओर धकेलने का काम कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में मददगार हैं ये घरेलू नुस्खे
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होता है तो आप आपको इसके लिए इलाज की जरूरत है। यह गले का कैंसर भी हो सकता है। इन लक्षणों में से कुछ वायरल संक्रमण या इन्फ्लूएंजा के लक्षणों के समान हैं। इसका इलाज आसानी से हो जाएगा लेकिन इसके लिए आपको सही समय पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराने की जरूरत है। अगर आप अपनी इन चीजों को नजरअंदाज करते हैं तो ये आपके लिए एक मौत का कारण भी बन सकता है।
Read More Articles On Cancer In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।