खुशखबरी ! ये एक गोली आसानी से उतरेगी आपका हैंगओवर

अगर रात को बहुत ज्यादा पी ली थी और सुबह होने वाले हैंगओवर की चिंता है तो चिंता ना करें। क्योंकि ये एक गोली आसानी से हैंगओवर उतार देगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
खुशखबरी ! ये एक गोली आसानी से उतरेगी आपका हैंगओवर

अगर पार्टी के बाद हैंगओवर ना उतरने के कारण परेशान रहते हैं...???
तो ये खबर केवल आपके लिए है।
बाजार में एक नई गोली आई है जो आसानी से हैंगओवर को उतारने में मदद करेगी। कुछ लोग हैंगओवर उतारने के लिए काफी जतन करते हैं लेकिन हैंगओवर है कि उतरता नहीं। तो ऐसे लोगों के लिए ये गोली काफी मददगार साबित हो सकती है।

 

फ्लाईबाई गोली

बाजार में आई इस गोली का नाम फ्लाईबाई है जो आसानी से हैंगओवर उतार देगी। यह गोली अमेरिका के 23 साल के लड़के एडी ह्युआए ने तैयार की है। इसकी प्रेरणा एडी को खुद से ही मिली। एडी को सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा हैंगओवर होता था जिससे वे खुद परेशान रहते थे। दरअसल, एडी में एल्कोहल के प्रभाव को कम करने वाले एंजाइम की कमी थी।

इस तरह से आया आइडिया

यह आइडिया एडी को अचानक से आया था। एडी एक बार अपने दोस्त के साथ टोक्यो गए थे। वहां उन्होंने अपने दोस्तों के साथ ड्रिंक करने से पहले एक सप्लीमेंट ली। इस सप्लीमेंट में हल्दी मिली हुई थी। एडी ने जब इस सप्लीमेंट को लेकर ड्रिंक किया तो उन्हें अगले दिन बिल्कुल भी हैंगओवर नहीं हुआ। इसके बाद एडी ने उस सप्लीमेंट पर रिसर्च करने का फैसला लिया।


उस रिसर्च के बाद एडी ने फ्लाईबाई नामक गोली तैयार की है। इस गोली में लगभग 100 इंग्रीडिएंट्स शामिल हैं। यह मेडिसिन वहां के मार्केट में पिछले साल लॉन्च की गई थी जिसे अब 60 फीसदी से ज्यादा लोग हैंगओवर उतारने के लिए इस्तेमाल करते हैं। अब ये गोली दुनिया के अन्य देशों के बाजारों में भी उपलब्ध हो गई है।

 

Read more Health news in Hindi.

Read Next

अब एेप से पाएं अनचाहे गर्भ से छुटकारा

Disclaimer