अब एेप से पाएं अनचाहे गर्भ से छुटकारा

अगर आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करें स्मार्टफोन के कई सारे फायदे हैं। हाल ही में एक एप लॉन्च किया गया है जो महिलाओं को अनचाहे गर्भ से छुटकारा दिलाएगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
अब एेप से पाएं अनचाहे गर्भ से छुटकारा


कई बार पिछली रात की गलतियों की सजा सुबह उठने पर मिलती है। अगर आप इस सजा से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इस एेप का इस्तेमाल करें। यह एेप आपको अनचाहे गर्भ से छुटकारा भी दिलाएगा और प्रेगनेंट होने में मदद भी करेगा।

 

गर्भनिरोधक का करती थीं इस्तेमाल

अनचाहे गर्भ से बचने का बेस्ट उपाय गर्भनिरोधक माना जाता है और महिलाएं भी अब तक अनचाहे गर्भ से बचने के लिए गर्भनिरोधक को ही चुनती थीं। लेकिन तकनीक के युग में गर्भनिरोधक भी स्मार्ट हो गया है और ये महिलाओं को पहले ही सतर्क कर देगा।


गर्भनिरोधक से महिलाओं को कई सारे नुकसान भी होते थे जिस कारण शोधकर्ता ऐसी कोई चीज बनाना चाहते थे जो महिलाओं को उनके फर्टिलिटी दिनों के बारे में पहले ही सतर्क कर दें।  महिलाओं की इस चिंता को देखते हुए शोधकर्ताओं ने एक एेप लॉन्च किया है। जिससे की अब महिलाओं को प्रेग्नेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोधक का इस्तेमाल नहीं करना होगा।

 

नया एप - डोट

इस नए एेप का नाम डोट - डायनामिक ऑपटिमल टाइमिंग, है। ये नया एेप महिलाओं को अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाएगा। शोधकर्ता दावा कर रहे हैं कि अगर महिलाएं इस स्‍मार्टफोन ऐप का सही तरीके से इस्तेमाल करे तो 96-98 पर्सेंट प्रेग्नेंसी से बच सकती हैं। ये ऐप महिलाओं के मासिक धर्म साइकिल का डाटा तैयार करेगा। फिर इस डाटा और महिलाओं के बॉडी टेम्प्रेचर के अनुसार ये ऐप रोजाना उनकी फर्टिलिटी रेट से संबंधित जानकारी देगा। इतना ही नहीं, इसके अलावा ये एेप महिलाओं को उस डेट की भी जानकारी देगा जिस डेट पर वो सबसे ज्यादा प्रेगनेंट हो सकती हैं।

 

Read more Health news in Hindi.

Read Next

2025 तक मोटे बच्चों के मामले में भारत दूसरे नम्बर पर होगा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version