एक्सरसाइज करने से शरीर में जमा फैट तेजी से घटने लगता है, लेकिन शरीर में कई ऐसी जगहें होती हैं जहां से बढ़ी हुई चर्बी को कम करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही छाती में बढ़ने वाली चर्बी का भी कुछ ऐसा हाल होता है, अक्सर कई लोग अपनी छाती के आसपास जमी चर्बी से काफी परेशान होते हैं। छाती की वसा को कम करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन कुछ ऐसे व्यायाम और आहार योजना के साथ आप तेजी से अपनी छाती को फिट रख सकते हैं।
ज्यादातर लोग प्रति दिन 1,800 और 3,000 कैलोरी के बीच प्राप्त करते हैं, इसलिए रोजाना एक छोटे से कैलोरी घटाने पर काम करना चाहिए। इसके लिए आप कुछ चेस्ट एक्सरसाइज भी कर सकते हैं, हम आपको इस लेख में छाती के आसपास जमने वाली चर्बी से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ एक्सरसाइज बताएंगे जिससे आप रोजाना आसानी से करके फिट रह सकते हैं।
पुश अप (Pushups)
आम पुशअप आपकी छाती और ऊपरी शरीर को लक्षित कर आपके छाती के फैट को दूर करने का काम करेगी और ये आपके लिए सबसे आसान तरीका भी हो सकता है। अपने शरीर के बाकी हिस्सों और अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग करके अपनी बाहों के साथ पुशअप्स पोजिशन में आ जाएं। अब आप धीरे-धीरे अपनी शरीर को जमीन की ओर ले जाने की कोशिश करें और फिर वापस अपने पूरे शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। अगर आप पहली बार पुशअप्स कर रहे हैं तो ये आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन बाद में ये आपको आसान लगने लगेगा। आप रोजाना करीब 30 से 40 पुशअप्स कर अपने चेस्ट फैट (Chest Fat) को दूर कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
बेंच प्रेस (Bench press)
बेंच प्रेस एक्सरसाइज आपकी छाती को लक्षित कर आपकी छाती से अतिरिक्त फैट को दूर करने के साथ ही आपकी छाती को मजबूत करने का काम करती है। जब आप पहली बार वजन उठाते हुए बेंच प्रेस शुरू करते हैं, तो कम वजन पर ही शुरू करने की कोशिश करें और साथ ही आपको शुरुआती बार में किसी के साथ इस एक्सरसाइज को करना चाहिए, ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार भारी वजन आपके चोट का कारण भी बन सकता है। बेंच प्रेस को करने के लिए आप पीठ के बल किसी बेंच पर लेट जाएं और अपने पैरों को नीचे की ओर लटकाते हुए अपने दोनों हाथों में डंबल पकड़ लें। ध्यान रहे डंबल कंधे की चौड़ाई पर पट्टी को पकड़ें। अब आप दोनों डंबल को एक साथ उठाएं और कुछ देर ऊपर रुकते हुए वापस छाती के पास लेकर आएं। इस प्रक्रिया को अपनी क्षमता अनुसार दोहराएं।
इसे भी पढ़ें: 'सिक्स पैक एब्स' बनाने के लिए बिना उपकरण घर पर रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज, डाइट को भी ऐसे बनाएं हेल्दी
केबल क्रॉस (Cable-Cross)
केबल-क्रॉस एक्सरसाइज आपके छाती को मजबूत कर उन्हें अच्छी तरह से फैलाकर चर्बी को दूर करने का काम करती है। वहीं, ये छाती के आसपास की मांसपेशियों को टोन करने और आपकी बाहों के नीचे की मदद करता है। इसको करने के लिए आप दो केबल के साथ उन्हें खींचने की कोशिश करें। अगर आप कर सकते हैं, तो जब तक आपकी बाहें एक एक्स आकार में पार न हो जाएं, तब तक उन्हें आगे लाएं। जितनी बार आप कर सकते हैं, उतनी बार इसे दोहराएं, धीरे-धीरे आप केबल के वजन को बढ़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: 'स्ट्रेंथ एक्सरसाइज' के बीच कितना आराम करना है जरूरी, जानें आपकी बॉडी को क्यों चाहिए होता है ब्रेक
डंबल पुल ओवर (Dumbbell pull over)
डंबल पुल ओवर आपको काफी मजेदार लग सकती है, यह व्यायाम एक कसरत बेंच पर किया जाता है। इसको करने के लिए आप एक डम्बल पकड़ें। अब आप अपने दोनों हाथों को सिर से पीछे की ओर लंबाई में ले जाते हुए सीधी अवस्था में जाएं फिर वापस अपनी छाती की सीध में ऊपर की ओर लेकर आएं। ध्यान रहें इस एक्सरसाइज में आप अपने पैरों को जमीन पर लगाएं रखें।
अगर आप भी अपनी छाती पर जमे अतिरिक्त फैट से परेशान हैं तो रोजाना इन एक्सरसाइज को करें।
Read more articles on Exercise-Fitness in Hindi