Thigh Pain Causes: जांघ में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे ज्यादा प्रेशर पड़ना, मसल्स का फटना आदि। जांघ, हमारे शरीर को चलने, बैठने, उठने व अन्य कार्यों में सहारा देता है। जांघ में दर्द होने पर आपको चलने-फिरने में तकलीफ हो सकती है। जांघ में दर्द होने पर थाइज सुन्न हो सकते हैं। जांघ में दर्द होने पर जलन या झुनझुनी का एहसास हो सकता है। जांघ में दर्द होने पर खुजली या सूजन भी आ सकती है। इस लेख में हम जानेंगे जांघ में दर्द होने के कारण। साथ ही आपको बताएंगे जांघ में दर्द की समस्या दूर करने के घरेलू उपाय।
जांघ में दर्द दूर करने के घरेलू उपाय
जांघ में दर्द की समस्या दूर करने के लिए सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्सरे आदि जांचें की जाती हैं। जांघ में दर्द होने का कारण ब्लड क्लॉट भी हो सकता है। ब्लड क्लॉट की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड भी किया जाता है। अब जानते हैं जांघ में दर्द की समस्या दूर करने के कुछ घरेलू उपाय-
1. नीलगिरी का तेल
जांघ का दर्द दूर करने के लिए नीलगिरी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीलगिरी तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं। इसके इस्तेमाल से संक्रमण की समस्या भी दूर होती है। इस तेल से मालिश करने पर जलन भी दूर होगी। नीलगिरी तेल को किसी भी कैरियर तेल जैसे नारियल या बादाम के तेल के साथ मिला लें। इस तेल को दोनों हाथों पर लेकर अच्छी तरह जांंघ की मालिश करें। सुबह-शाम मालिश करने से बेहतर परिणाम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- जांघ में दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 8 घरेलू नुस्खे
2. कच्चा लहसुन
जांघ का दर्द दूर करने के लिए कच्चा लहसुन फायदेमंद माना जाता है। जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए भी कच्चे लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। कच्चे लहसुन की 1 से 2 कली खा सकते हैं। लहसुन की कली में विटामिन बी6, विटामिन सी, फाइबर, प्रोटीन आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं। जांघ के साथ-साथ दांत का दर्द दूर करने के लिए भी कच्चे लहसुन का सेवन कर सकते हैं।
3. रोजाना दौड़ें
जांघों में फैट बढ़ने के कारण भी दर्द हो सकता है इसलिए रोजाना दौड़ें। रोजाना 2 से 3 किलोमीटर दौड़ने से भी जांघ की मसल्स टोन्ड होती हैं। हालांकि अगर आपको नस या हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही रनिंग करें। इसके अलावा एयर साइक्लिंग करना भी एक अच्छा विकल्प है। इस वर्कआउट को बिना मशीन के किया जाता है। जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों पैरों से हावा में पैडल मारें। इसे 10 से 12 बार दोहरा सकते हैं।
4. अदरक
जांघ की मांसपेशियों में दर्द होने पर अदरक का पेस्ट तैयार करें। अदरक के पेस्ट में बादाम का तेल मिलाएं। इस मिश्रण से जांघ की मालिश करने पर आराम मिलेगा। अदरक के रस का सेवन करने से भी दर्द से राहत मिलती है। जांघ का दर्द दूर करने के लिए अदरक को घिसकर पानी में उबाल लें। उस पानी को छानकर शहद मिलाकर पिएं।
5. बर्फ की सिंकाई
जांघ में दर्द होने पर बर्फ से सिंकाई कर सकते हैं। बर्फ के अलावा नमक को गरम करें। उसे एक साफ सूती कपड़े में डालकर सिंकाई करें। 10 से 15 मिनट सिंकाई करें। फिर 1 घंटे बाद सिंकाई दोबारा करें। इससे आपको आराम मिलेगा।
जांघ में दर्द के कारण
- शरीर में फैट बढ़ जाने के कारण जांघ में दर्द हो सकता है।
- एक ही पोजिशन में ज्यादा देर रहने के कारण जांघ में दर्द हो सकता है।
- ब्लड क्लॉटिंग के कारण थाइज में पेन हो सकता है।
- हड्डी, मांसपेशी या नसों से जुड़ी समस्या होने पर जांघ में दर्द होता है।
- शरीर में पानी की कमी के कारण भी जांघ में दर्द हो सकता है।
- हड्डी में फ्रैक्चर हो जाने के कारण जांघ में दर्द हो सकता है।
- शरीर में पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम आदि की कमी होने के कारण जांघ में दर्द हो सकता है।
Thigh Pain Home Remedies: जांघ में दर्द होने पर नीलगिरी का तेल, कच्चा लहसुन, एयर साइक्लिंग कसरत आदि की मदद ले सकते हैं। अदरक और नमक की मदद से भी जांघ में दर्द का इलाज किया जाता है।