Lipstick Ideas: ऑफिस से लेकर पार्टी के लिए रहेंगे हमेशा तैयार, अगर मेकअप वैनिटी में होंगे ये 5 लिप शेड्स

लिपस्टिक मेकअप वैनिटी का एक जरूरी हिस्‍सा है, जो आपके लुक को अच्‍छा बनाने में मदद कर सकता है। यहां हम आपको 5 ऐसे लिप शेड्स बता रहे हैं, जो आपकी वैनिटी में होने ही चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Lipstick Ideas: ऑफिस से लेकर पार्टी के लिए रहेंगे हमेशा तैयार, अगर मेकअप वैनिटी में होंगे ये 5 लिप शेड्स

क्‍या आप भी उनमें से एक हैं, जो फैशन और ट्रेंड के हिसाब से लिस्टिक लगाना पसंद करते हैं? आपके पास बहुत सारी लिपस्टिक होंगी, जिसकी वजह से कई बार आप इस कशमश में भी रहते होंगे कि आप कौन से समय के लिए कौन सा शेड लगाएं। आपकी लिपस्टिक आपके पूरे लुक को बेहतरीन बनाने से लेकर बर्बाद भी कर सकती है, यदि आपने गलत शेड चुना हो। अगर आप यह तय नहीं कर सकते कि किस अवसर पर किस लिपस्टिक को लगाना चाहिए और ज्‍यादातर एक ही लिप शेड को लगाते हैं, तो आइए यहां हम आपकी मदद करते हैं। 

यहां हम आपको 5 ऐसे लिपशेड्स बता रहे हैं, जिन्‍हें आपको अपनी मेकअप किट में जरूर रखना चाहिए। यह आपको ऑफिट से लेकर अचानक प्‍लान हुई पार्टी में जाने के लिए तैयार रखेंगे। यहां आप हर अवसर के हिसाब से बिना चिंता किए अपने सभी लिपस्टिक शेड लगा सकते हैं।  

ऑफिस या इंटरव्‍यू के लिए सॉफ्ट पिंक 

Soft Pink

सॉफ्ट पिंक लिप शेड एक ऐसा लिप कलर है, जिसे आप रैगुलर ऑफिस या फिर किसी जॉब इंटरव्‍यू के लिए लगा सकते हैं। यह आपके होंठों के नैचुरल कलर से लगभग मिलता जुलता होता है और आपको एक अच्‍छा फॉर्मल लुक देता है। आप ड्राई मैट लिपस्टिक के बजाय एक लॉग मॉइस्‍चराइजिंग फॉर्मूला अपनाएं।  

इसे भी पढें: बोरिंग लिप कलर छोड़ें और ट्राई करें ट्रेंडी ओम्ब्रे लिप मेकअप, मिलेगा ब्‍युटीफुल और हॉट लुक

ग्लैम नाइट आउट के लिए बेस्‍ट है बोल्‍ड रेड 

Bold Red

यदि आप नाइट पार्टी या फिर नाइट आउट पर जा रहे हैं, तो आपकी पसंद चाहे जो भी हो, आप रेड बोल्‍ड रेड लिप शेड ही चुनें। आप रेड लिपस्टिक को किसी भी कलर के ड्रेस या साड़ी के साथ लगा सकते हैं। अब वो ब्‍लैक ड्रेस हो या फिर रेड ड्रेस, यह लिप शेड आपको एक बोल्‍ड हॉट लुक देने में मदद करेगा। रेड लिपस्टिक लगभग हर किसी के फेस पर जचता है। 

डेट नाइट के लिए रोज़ या माउव शेड 

mauve Shade

एक माउव लिप शेड एक आपके नेचुरल लिप कलर को को निखारता है। यह आपको एक अट्रैक्टिव लुक से लेकर अच्‍छा पाउट बनाने के लिए बेस्‍ट है। आप रोज़ मैट या माउव या फिर रोज़ ब्लिस शेड को डेट नाइट के लिए चुनें। यह आपको होंठों को फुलर और स्‍मूथ दिखाने में मदद करेगा। आप इसमें रोज़ मैट चुन सकते हैं, क्‍योंकि यह लंबे समय तक चलने वाला मैट फॉर्मूला होगा, जो सुनिश्चित करता है कि आपको बार-बार टच-अप की जरूरत नहीं है। 

कैजुअल डे के लिए बेस्‍ट है न्‍यूड लिप शेड 

Nude Lip shade

एक नो-मेकअप लुक के लिए आप न्‍यूड लिप शेड को चुन सकते हैं। यह आपको एक बहुत ही सिंपल और सोबर लुक देने के लिए बेस्‍ट है। 

इसे भी पढें: 1 नहीं पूरे 5 तरह से करें अपनी रेड लिपस्टिक का इस्‍तेमाल, जानें कैसे

होलीडेज के लिए रोज़ लव लिप शेड 

Rose Love

छुट्टियों के लिए बहुत से लिप कलर कैरी करना आपको थोड़ा मुश्किल लग सकता है। ऐसे में यहां बताए गये शेड्स तो आप ट्राई कर ही सकते हैं, लेकिन इसके अलावा आप रोज़ लव लिप शेड चुन सकते हैं। यह आपको कई अलग रंग दे सकता है। यदि आप हल्‍का कलर चाहते हैं, तो इसे हल्‍का लगाएं और डार्क शेड के लिए आप गाड़ा लगा सकते हैं। देर तक आप लिपस्टिक टिका रहे , इसके लिए आप मैट में इस कलर को चुनें।   

Read More Article On Fashion and Beauty In Hindi

Read Next

रोजाना इन 5 फेशियल एक्सरसाइज को करने से आपकी त्वचा हमेशा रहेगी स्वस्थ, जानें इसे करने का तरीका

Disclaimer