इन 5 कारणों से अक्सर लोगों को आती है खट्टी डकार, जानें आपके साथ क्यों हो रहा ऐसा

बाजार में बिकने वाली कई चीजों में खराब मसालों का प्रयोग किया जाता है, जो हमारी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। इन चीजों के सेवन से कभी-कभी फूड प्वाइजनिंग हो जाती है और इस कारण से लोगों को खट्टी डकार आने लगती हैं। 

Jitendra Gupta
Written by: Jitendra GuptaUpdated at: Sep 03, 2019 13:39 IST
इन 5 कारणों से अक्सर लोगों को आती है खट्टी डकार, जानें आपके साथ क्यों हो रहा ऐसा

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

खान-पान की बदलती आदतों और बाजार में बिकने वाली चटपटी चीजों का हर कोई दीवाना होता है। अक्सर हम चटकारे लेकर ऐसी-ऐसी चीजें खा जाते हैं, जो कुछ वक्त बाद अपना असर दिखाना शुरू करती हैं। बाजार में बिकने वाली कई चीजों में खराब मसालों का प्रयोग किया जाता है, जो हमारी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। इन चीजों के सेवन से कभी-कभी फूड प्वाइजनिंग हो जाती है और इस कारण से लोगों को खट्टी डकार आने लगती हैं। खट्टी डकार आने के पीछे पाचन प्रक्रिया का बिगड़ना एक अहम कारण होता है। गलत तरीकों से चीजें खाना-पीना भी इसकी एक और वजह हो सकता है। हालांकि डकार आना एक आम बात है लेकिन इसके कारण हमें दूसरों लोगों के बीच शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और आपको इसके पीछे की वजह नहीं पता तो हम आपको ऐसे 5 कारण बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से आपको खट्टी डकार आती है।

खट्टी डकार आने के पीछे छिपे हैं 5 कारण

पेट में बनी गैस

अक्सर लोग खाना खाते वक्त बातें करते हैं या जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं, जिसके कारण पेट में गैस बन जाती है और हमें डकार आने लगती है। जरूरत से ज्यादा भोजन हमें पूरे दिन खट्टी डकार आने का कारण बन सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि पेट में गैस न बनने पाएं और इसके लिए आप कम मात्रा में खाना खाएं।

इसे भी पढ़ेंः  पैरों में आए ये 6 बदलाव हैं इन गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

खाना निगलें नहीं चबाएं

अक्सर लोग जल्दबाजी में खाना खाते हैं और वह खाने को चबा-चबाकर नहीं खाते। खाना चबा-चबाकर नहीं खाने से भी डकार की समस्या पैदा हो जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपको खट्टी डकार न आए तो ध्यान रखें कि हमेशा धीरे-धीरे और अच्छी तरह से चबा-चबा कर ही खाना खाएं

कब्ज के कारण आती है डकार

डकार आने के पीछे पेट में जमा कब्ज और पेट साफ नहीं होना भी एक वजह है। खट्टी डकार पेट से जुड़ी किसी समस्या के कारण भी हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने पेट को साफ रखें और ऐसी डाइट लें, जिससे आपको पेट संबंधी समस्या न हों।

इसे भी पढ़ेंः चिकन के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये 3 चीजें, शरीर को पहुंचता है बेहद नुकसान

गलत खान-पान

कई बार हम भूख लगने पर बाजार में बिकने वाली तली चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिसके कारण हमारे सीने में जलन और खट्टी डकार जैसी समस्या होने लगती है। खट्टी डकार आने के पीछे खान-पान की गलत आदतें भी जिम्मेदार हो सकती है। इसलिए हमेशा बासी खाना,तली हुई चीजें,फास्ट फूड, स्पाइसी खाना,कोल्डड्रिंक का सेवन न करें।

पेट में गड़बड़ी या अपच की समस्या

अगर आपको लग रहा है कि खाना सही तरीके से नहीं पच पा रहा है या भूख कम लग रही है तो इसके कारण से भी खट्टी डकार आने की परेशानी हो सकती है। जब किसी व्यक्ति की पाचन प्रक्रिया सही होगी तो वह अच्छी तरह से खाना पचा लेगा और उसे खट्टी डकार भी नहीं आएगी।

Read More Articles On Miscellaneous in Hindi

Disclaimer