Expert

त्योहारों के समय मिलावटी चीजों से रहें सावधान, कई अंगों पर बुरा असर डालती हैं ये चीजें

त्योहारों में मिलावटी चीजें बाजार में आने लगती हैं। यह मिलावटी खाद्य पदार्थ सेहत को नुकसान पहुंच सकते हैं। आगे जानते हैं कि मिलावटी चीजों से क्या नुकसान हो सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
त्योहारों के समय मिलावटी चीजों से रहें सावधान, कई अंगों पर बुरा असर डालती हैं ये चीजें


त्योहार नजदीक आते ही खाने-पीने की चीजों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाने की चीजों में मिलावटखोरी भी बढ़ जाती है। बाजार में दूध और दूध से बनने वाली चीजों जैसे घी, पनीर, मावे में लोग जमकर मिलावट करते हैं। यह मिलावटी दूध और खोया मिठाइयों में इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इतना ही नहीं, तेल और मैदा भी मिलावट से बचे नहीं हैं। ऐसे में घर पर बनाई जानें वाले पकवान भी मिलावट से नहीं बच पाते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर त्योहारों के मौसम में बाहरी चीजों को खाने से बचने की सलाह देते हैं। इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि मिलावटी खाने से शरीर के किन अंगों पर बुरा असर पड़ (contaminated food cause health problems) सकता है? 

खाने की मिलावटी चीजों से होने वाले नुकसान - How Contaminated Food Cause Health Problems In Hindi

मिलावटी भोजन में खाने की गुणवत्ता घटाने के लिए या लागत कम करने के उद्देश्य से हानिकारक रसायन, रंग, या अन्य सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें मिलाई जाती हैं। इनमें सिंथेटिक रंग, कृत्रिम स्वाद, प्रिजर्वेटिव्स, और सस्ते विकल्प शामिल हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होते हैं। आगे जानते हैं कि मिलावटी चीजों से शरीर के किन अंगों पर बुऱा असर पड़ सकता है। 

लिगर (Liver)

मिलावटी भोजन में मौजूद केमिकल्स को तोड़ने और शरीर से बाहर निकालने का कार्य लिवर करता है। अधिक मात्रा में केमिकल या विषैले तत्वों का सेवन करने से लिवर पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे लीवर की कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है। यह फैटी लीवर, हेपेटाइटिस, और लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

how-can-contaminated-food-cause-health-problem-in

किड़नी प्रभावित होना (Kidneys)

शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को फिल्टर कर बाहर करने का कार्य किड़नी द्वारा किया जाता है। मिलावटी भोजन में मौजूद केमिकल और मेटरल जैसे लेड और आर्सेनिक, किड़नी पर प्रभाव डाल सकते हैं। यह धीरे-धीरे किड़नी की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है और किडनी फेल्योर का कारण बन सकता है।

हृदय पर दबाव बढ़ना (Heart)

मिलावटी तेलों और फैट युक्त भोजन में अधिक मात्रा में ट्रांस फैट होते हैं, जो नसों में जमाव का कारण बनते हैं। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

पाचन क्रिया प्रभावित होना (Weak Digestion)

मिलावटी खाना खाने से व्यक्ति की पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे व्यक्ति को पेट में दर्द, ऐंठन, खाना का देरी से पचना और हमेशा पेट फूला हुआ महसूस होता है। इसके अलावा, कुछ लोगों को पाचन क्रिया खराब होने के कारण रात में बार-बार नींद खुल जाती है। 

इम्यून सिस्टम (Immune System)

मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है। ऐसे भोजन में पोषक तत्वों की कमी होती है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इससे बार-बार बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: मिलावटी हल्दी की पहचान कैसे करें? जानें नकली हल्दी खाने से सेहत को होने वाले नुकसान

त्योहार के समय में बाहर की मिठाइयों और भोजन में मिलावटी चीजों के मिले होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में लोगोंं को डाइट में घर के बने संतुलित और पौष्टिक आहार को ही शामिल करना चाहिए। त्योहरों के सीजन में बाहर का खाना खाने से बचें और हो सके तो मिठाइयां भी घर ही बनाएं। इससे आप मिलावटी भोजन से बचेंगे। 

Read Next

इंसुलिन रेजिस्टेंस को कंट्रोल करने के लिए पिएं ये खास चाय, जानें रेसिपी और फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version