वर्कआउट के बाद आपके शरीर को रिकवरी और प्रोटीन दोनों की बेहद जरूरत होती है। यह न केवल रिकवरी में मदद करता है बल्कि बॉडी बिल्डिंग में भी मदद करता है। इतनी ही नहीं प्रोटीन वजन घटाने में भी सहायता करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और वजन घटाने में योगदान देता है। प्रोटीन आपके वजन घटाने के लक्ष्य का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है क्योंकि यह कई तरीकों से आपको वजन घटाने में मदद करता है। वर्कआउट के बाद भूख को शांत करने के लिए प्रोटीन शेक बहुत जरूरी है और इसे आपको अपनी वजन घटाने की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। प्रोटीन शेक जिम में भी आपका सबसे अच्छा दोस्त हो सकता है। वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक पीने से आपको सही तरीके से रिकवर होने में मदद मिलती है। हालांकि सबसे अच्छी बात ये है कि आप प्रोटीन की सही मात्रा के साथ खुद ही अपने घर में अपने लिए प्रोटीन शेक तैयार कर सकते हैं। घर में बना प्रोटीन शेक वर्कआउट के बाद आपके शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त साबित हो सकता है।
वर्कआउट के बाद पीएं ये 4 प्रोटीन शेक, घटेगा वजन और बनेगी बॉडी
केले और स्ट्रॉबेरी प्रोटीन शेक
यह प्रोटीन शेक स्ट्रॉबेरी केले के गुणों से भरा होता है। इसके लिए आपको एक सामान्य आकार के केले और एक कप दूध की आवश्यकता होगी। इसमें आधा कप स्ट्रॉबेरी, एक चौथाई कप ग्रीक योगर्ट मिलाएं। सभी चीजों को तब तक मिलाएं जब तक वह बिल्कुल पतला नहीं हो जाए। उसके बाद फिर इस शेक को गिलास में डालें और वर्कआउट के बाद फ्रेश प्रोटीन शेक का मजा लें। इसके अलावा आपको केले और स्ट्रॉबेरी का भी स्वाद मिलेगा।
इसे भी पढ़ेंः सुबह उठकर खाएं ये 5 प्रकार के फल दिन भर रहेंगी एनर्जी और रोगों से रहेंगे दूर
टॉप स्टोरीज़
केला और पीनट बटर शेक
इस शेक को बड़ी आसानी से तैयार किया जा सकता है क्योंकि इसे बड़ी ही साधारण सामग्री से बनाया जा सकता है। आप वर्कआउट के बाद रिकवरी के लिए इस शेक को तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको दो केले, दो कप ग्रीक योगर्ट, दो चम्मच पीनट बटर और एक चम्मच चिया बीजों की जरूरत होती है। सभी को सही तरीके से मिलाएं और बाद में करीब 100 एमएल दूध इसमें मिलाएं और फिर इसका मिश्रण बनाएं। आप इसके स्वाद को और बेहतर बनाने के लिए इसमें कोको पाउडर भी मिला सकते हैं। आप अपने स्वाद के मुताबिक इसमें कोको पाउडर मिलाएं।
ओटमील और ब्लूबेरी शेक
प्रोटीन शेक तैयार करने के लिए आमतौर पर ओटमील का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए आप आधा कप ब्लूबेरी, एक चम्मच चिया बीज, दो चम्मच ओटमील, एक कप दूध और एक चम्मच शहद लें। सभी को तब तक मिलाएं, जब तक एक पतला मिश्रण न तैयार हो जाए। इस शेक को अपने साथ जिम ले जाएं और वर्कआउट के बाद इसे मजे से पीएं।
इसे भी पढ़ेंः थका-थका सा लगने पर इन 5 फूड के सेवन से मिलेगी तुरंत एनर्जी, शरीर रहेगा ऊर्जावान
बेरी और संतरे का शेक
इस प्रोटीन शेक को तैयार करने के लिए एक केले, एक कप ब्लूबेरी, एक संतरे, एक चौथाई कप ओट्स और उससे थोड़ा ज्यादा ग्रीक योगर्ट चाहिए होगा। सभी सामग्री को साथ मिलाएं और वर्कआउट के बाद इसका मजा लें। इससे न आपको रिकवरी में मदद मिलेगा बल्कि आपकी बॉडी भी टोन होगी।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi