फल वास्तव में सबसे अच्छे फूड होते हैं। इन्हें पचाना हमारे शरीर के लिए सबसे आसान होता है और हमारे पाचन तंत्र को इन्हें पचाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं पड़ती। सभी फल आपकी सेहत के लिए अच्छे होते हैं लेकिन हमें इन्हें तभी खाना चाहिए जब यह पूर्ण रूप से पचाने योग्य हो और हमारे शरीर को ऊर्जा देंगे। फलों के सभी रंगों, आकृतियों और बनावट के साथ उनमें मौजूद अलग-अलग एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट के बारे में सोचें। इसके बाद इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें और इनसे प्राप्त होने वाली सभी फायदों का मजा लें। यह आपको सर्दी, पेट में जलन, सूजन से लेकर आपको चमकती त्वचा व स्वस्थ बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। सुबह उठकर टोस्ट या एग वाइट खाने के बजाए आप अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ ऐसा करें और अपनी प्लेट में इन स्वादिष्ट फलों को शामिल करें।
इन 5 फलों के मिश्रण से हेल्दी बनाएं अपने सुबह की प्लेट
एंटी-इंफ्लेमेटरी प्लेटः चेरी, पाइनएप्पल, ब्लूबेरी
पाइनएप्पल विटामिन सी से भरा होता है और इसमें ब्रोमेलैन नाम का एक एंजाइम होता है, जो आंत की सूजन को कम करता है, प्रतिरक्षा गतिविधियां को बढ़ाता है और प्रोटीन पाचन को तेज करता है। इसे ब्लूबेरी के साथ मिलाकर खाने का प्रयास करें क्योंकि ये एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ए, सी, और ई से भरी होती हैं।
इसे भी पढ़ेंः थका-थका सा लगने पर इन 5 फूड के सेवन से मिलेगी तुरंत एनर्जी, शरीर रहेगा ऊर्जावान
टॉप स्टोरीज़
इम्यून बूस्टिंग प्लेटः ग्रेप फ्रूट, किवी, स्ट्रॉबेरी
थकावट सी महसूस हो रही है तो किवी, ग्रेपफ्रूट और स्ट्रॉबेरी आपके इम्यून सिस्टम को ताकत देकर आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगा। किवी विटामिन सी से युक्त होता है, जो आपके इम्यून सिस्टम को समर्थन करने में मदद करता है और शरीर में सूजन पैदा करने वाली मुक्त रेडिकल क्षति को रोकता है।
एंटीऑक्सीडेंट प्लेटः फिग, लाल अंगूर, अनार
इन तीनों फलों में एंटीऑक्सीडेंट और बीमारियों से लड़ने वाले गुण बहुत अधिक होते हैं, जो हमारे शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं और हमें स्वस्थ दिखने और रहना महसूस कराते हैं। लाल अंगूर और रेड वाइन में रेस्वेराट्रोल जैसा शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-एजिंग गुण होता है, जो बीमारी और उम्र बढ़ने के संकेतों का सामना करने में मदद करता है। अंगूर में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन भी अधिक होते हैं, जो हमारी दृष्टि को सुधारने और यूवी किरणों के हानिकारक प्रभावों को कम करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ेंः तुलसी के पत्ते दूध में उबालकर पीने से दूर होती हैं ये 5 बीमारियां, जानें कब और कैसे पीने से मिलेगा फायदा
डिटॉक्सीफाइंग प्लेटः गोजी बेरी, तरबूज, नींबू
हम खाद्य पदार्थों की मदद के बिना अपने शरीर को डिटॉक्सिफाई नहीं कर सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ हमारे सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को हाइड्रेट और फ्लश करने में मदद करते हैं। बात करें तरबूज की तो इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है और इसमें ग्लूटाथियोन नाम का एक प्रमुख डिटॉक्सीफाइंग गुणा भी होता है। यह लाइकोपीन, विटामिन ए और सी का स्रोत भी है, जो मुक्त कणों को डिटॉक्स करने और लड़ने में मदद करता है।
एनर्जी प्लेटः केला, एवोकेडो, सेब
अगर अगली बार आप खुद को वर्कआउट से पहले या बाद में चार्ज रखना चाहते हैं तो इन फलों को अपनी प्लेट में शामिल करें। एवोकेडो आपको घंटों तक ऊर्जा देने का काम करेगा। वहीं केला आपको तुरंत एनर्जी देने और वर्कआउट से पहले पेट भरा रखने में बेहद फायदेमंद है। इतना ही नहीं ये आपको वर्कआउट के बाद भी काफी लाभ प्रदान करता है।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi