गर्मी के मौसम में कई बीमारियों का खतरा भी होता है ज्यादा, जानें किस तरह करना चाहिए अपना बचाव

तेज गर्मी में हीट स्‍ट्रोक, लू लगना, मूड डिस्‍ऑर्डर जैसी समस्‍यायें हो सकती हैं। कुछ जरूरी बातों का खयाल रखकर आप इन बीमारियों से बच सकते हैं। यदि बहुत जरूरी न हो भीषण गर्मी में बाहर न निकलें।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी के मौसम में कई बीमारियों का खतरा भी होता है ज्यादा, जानें किस तरह करना चाहिए अपना बचाव

गर्मियों का मौसम आने के साथ ही गर्मी अपने साथ कई तरह की खतरनाक बीमारियों को भी लेकर आती है, जिससे अपने आपका बचाव करना बहुत जरूरी है। गर्मी में खाने से लेकर अपनी त्वचा का ख्याल रखना एक अहम मुद्दा हो जाता है। गर्मियों में अक्सर त्वचा से संबंधित परेशानियों का सामना करते हैं और वहीं, दूसरी ओर गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा भी बना रहता है। लेकिन इतना भी जरूर है कि गर्मी के कारण होने वाली कोई भी परेशानी का सबसे बड़ा कारण होता है शरीर में पानी की कमी जिसको पूरी करना बहुत जरूरी होता है। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि गर्मियों के कारण किन बीमारियों का खतरा ज्यादा हो जाता है। 

टाइफाइड 

गर्मी का मौसम आते ही वायरल इंफेक्शन से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा अचानक बढ़ने लगता है। ऐसी ही लोगों में गर्मियों के मौसम में टाइफाइड का प्रकोप भी फैल जाता है। टाइफाइड एक खतरनाक बुखार है जिसको कई बार लोग आम बुखार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसे नजरअंदाज करना बिलकुल गलत है ये कई मामलों में जानलेवा साबित हो सकता है। टाइफाइड में तेज बुखार, भूख नहीं लगना, हर समय उल्टी महसूस होना और खांसी जुकाम होता है। इससे बचने के लिए खाने-पीने की चीजों में स्वच्छता का खास ख्याल रखना चाहिए। 

चेचक 

चेचक भी एक ऐसा रोग है जो संक्रमण के कारण फैलता है। तेज गर्मी के कारण अक्सर लोग चेचक का शिकार भी होते हुए नजर आते हैं। चेचक में रोगी के पूरे शरीर में लाल दाग हो जाता हैं और बुखार की समस्या रहती है। चेचक के रोगी को आमतौर पर खांसी और छींक रहती। इसके साथ ही चेचक एक ऐसा रोग है जो एक शख्स से दूसरे शख्स में आसानी से फैल सकता है। इससे बचने के लिए भी टीके लगाए जाते हैं। 

घेंघा

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा जो लोग परेशान होते हैं वो रोग है घेंघा। ये गर्मी के शुरू होते ही अपना प्रकोप फैलाना शुरू कर देता है जिसकी चपेट में तेजी से लोग आते हैं। आपको बता दें कि घेंघा थॉयराइड ग्लैंड के बढ़ने के कारण होता है और गर्दन में काफी ज्यादा सूजन आ जाती है। इसके अलावा पीड़ित को सांस लेने में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी से बचने के लिए इन घरेलू तरीकों को अपनाएं, त्वचा को भी नहीं होगा कोई नुकसान

पेट से संबंधित समस्याएं

गर्मी में पेट की समस्या होना आम है। अक्सर लोग अपने आहार पर ध्यान नहीं देते हैं और बाहर का खाना या घर पर ही गरिष्ठ भोजन करते हैं, जिसने उनके हाजमे पर असर पड़ता है। नतीजा, वे पेट की समस्या का शिकार हो जाते हैं। गर्मी में  ताजा व हल्का खाना आपको सेहतमंद रखता है। बासी खाना पेट में संक्रमण पैदा करता है जिससे रोगी को उल्टी व पेट में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: रुखी त्वचा पर होने वाली खुजली बन सकती है चकत्तों का कारण, इन तरीकों का इस्तेमाल कर पाएं नरम त्वचा

हीट स्ट्रोक

तेज गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक की समस्या काफी आम है। इसमें रोगी की त्वचा लाल हो जाती है। इसके अलावा गर्म और सूखी त्वचा होना, सांसों का तेज चलना, तेज सिरदर्द होना, चक्कर आना, उल्टी होने जैसी हालत होना। अगर हम हीट स्ट्रोक की बात करें तो ये शरीर में पर्याप्त पानी न होने के कारण होती है। 

Read more articles on Other-Diseases in Hindi

Read Next

बच्चों में ही नहीं बल्कि बड़ों को भी होती है 'दांत पीसने' की आदत, जानें क्या है ये बीमारी और इसका उपाय

Disclaimer