Doctor Verified

पोषक तत्वों का भंडार है टेटनस मशरूम, जानें इसे खाने के फायदे

Tetanus Mushroom Health Benefits: टेटनस मशरूम में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, इसका सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पोषक तत्वों का भंडार है टेटनस मशरूम, जानें इसे खाने के फायदे


Tetanus Mushroom Health Benefits: शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हेल्दी डाइट से ही आप निरोगी काया पा सकते हैं। शाकाहारी लोगों को तो डाइट में विशेष रूप से सभी तरह के पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को शामिल करना चाहिए। ऐसे में आप मशरूम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। मशरूम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद तमाम पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि मशरूम की कई प्रजातियां होती हैं और इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व भी अलग-अलग होते हैं। इसी तरह का एक मशरूम है टेटनस मशरूम। टेटनस मशरूम में मौजूद पोषक तत्व चिकन और मटन से कई गुना ज्यादा होते हैं। मार्केट में यह मशरूम लगभग हजार रूपए किलो तक बिकता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं टेटनस मशरूम खाने के फायदे।

टेटनस मशरूम खाने के फायदे- Tetanus Mushroom Benefits in Hindi

जगंलों में साखू के पेड़ के नीचे उगने वाला टेटनस मशरूम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस मशरूम को शाकाहारियों का मटन भी कहा जाता है। यह मशरूम साल में एक बार ही उगता है, विशेष तौर पर सर्दियों में यह मशरूम सबसे ज्यादा उगता है। स्वाद में बेहतरीन यह मशरूम पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसका सेवन करने से शरीर की मांसपेशियों से लेकर हड्डियों को बहुत फायदा मिलता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "टेटनस मशरूम में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है।"

Tetanus Mushroom Health Benefits

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए फायदेमंद है मशरूम का सेवन करना, जानें बनाने की रेसिपी

टेटनस मशरूम खाने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. विटामिन डी की कमी करे पूरा

टेटनस मशरूम में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में विटामिन डी की कमी दूर करने और हड्डियों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से शरीर में कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

2. आंतों के लिए फायदेमंद

टेटनस मशरूम में मौजूद पोषक तत्व और गुण आंतों को हेल्दी रखने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें बीटा ग्लुकेन कंपाउंड पाया जाता है, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है।

3. इम्यूनिटी बूस्ट करने में फायदेमंद

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए टेटनस मशरूम का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एक्टिव पॉलिसेकेराइड इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर संक्रमण से लड़ने में सक्षम होता है।

4. हार्ट के लिए फायदेमंद

टेटनस मशरूम में मौजूद घुलनशील फाइबर हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुण शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है।

5. मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। टेटनस मशरूम में मौजूद गुण न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसका सेवन करने से डिप्रेशन, एंग्जायटी जैसी समस्या में भी फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी की सेहत का राज है पहाड़ी मोरेल मशरूम, जानें इसके फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर टेटनस मशरूम को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। इसकी सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट और फायदेमंद होती है। नियमित रूप से इस मशरूम का सेवन करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में बहुत फायदा मिलता है। अगर आप खानपान से जुड़ी किसी बीमारी या एलर्जी से ग्रसित हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

थायराइड होने पर क्या खाएं और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer