Expert

थायराइड होने पर क्या खाएं और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

Best And Worst Foods For Thyroid Patients: थायराइड को कंट्रोल करने के लिए एक्सपर्ट से जानें क्या खाएं और क्या नहीं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
थायराइड होने पर क्या खाएं और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट से


Best And Worst Foods For Thyroid Patients: आज के समय में थायराइड एक आम परेशानी बन गई है। पुरुषों के साथ महिलाओं के ये परेशानी ज्यादा होती है। थायराइड होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे वजन ज्यादा होना, तनाव महसूस होना, मासिक धर्म अनियमित,  सोने में परेशानी, घबराहट और चिड़चिड़ापन। थायराइड कई कारणों से हो सकता हैं जैसे हार्मोन का असंतुलन, डिलीवरी के बाद, शरीर में आयोडीन की कमी और लंबे समय तक तनाव में रहने की वजह से भी थायराइड की समस्या हो सकती हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि थायराइड होने पर क्या खाएं और क्या नहीं। थायराइड जैसी समस्या को हेल्दी डाइट के साथ एक्सरसाइज करने से इसको कंट्रोल में किया जा सकता हैं। थायराइड दो तरह का होता है जैसे हाइपरथायराइडिज्म या हाइपोथायराइडिज्म। महिलाओं में थायराइड होने पर कंसीव करने में भी दिक्कत आ सकती हैं। ऐसे में फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से जानेंगे कि थायराइड होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

थायराइड में क्या खाएं

अंडा

थायराइड होने पर व्यक्ति अंडे का सेवन कर सकता है। अंडे में मौजूद सेलेनियम थायराइड को कंट्रोल करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखता है। अंडे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी। थायराइड के मरीज अंडे को उबालकर नाश्ते में इसे खाएं।

egg

ब्राजील नट्स

ब्राजील नट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से असंतुलित हार्मोन ठीक होता है और थायराइड कंट्रोल में रहता है। ब्राजील नट्स में सेलेनियम पाया जाता है, जो थायराइड के लिए हेल्दी होता है। इसको नियमित खाने से दिल संबंधित बीमारियां कम होती हैं और फ्री रेडिकल्स से बचाव होता हैं।

साबुत अनाज

थायराइड होने पर कई बार शरीर में बहुत कमजोरी भी हो जाती है। ऐसे में साबुत अनाज के सेवन से थायराइड को कंट्रोल करने के साथ शरीर को ताकत भी मिलती है। साबुत अनाज में धान, गेंहू, मक्का और चावल को खाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें सफेद चावल के बजाए ब्राउन राइस ही खाएं।

इसे भी पढ़ें- Millets Benefits: मिलेट्स खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, इस तरह करें डाइट में शामिल

थायराइड में क्या न खाएं

सोयाबिन

थायराइड के रोगी को सोयाबिन खाने से बचना चाहिए। सोयाबिन खाने से यह आयोडीन का अवशोषण को रोकते हैं। इस कारण थायराइड में इन्हें नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही टोफू और सोया मिल्क को भी थायराइड में नहीं खाना चाहिए।

सब्जियां

जी हां, थायराइड को कंट्रोल करने के लिए कुछ खास प्रकार की सब्जियों को भी खाने से बचना चाहिए। ये सब्जियां थायराइड के हार्मोंन को बढ़ा सकती है। इस कारण आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। सब्जियों में जैसे फूल गोभी, पत्ता गोभी और ब्रोकली के सेवन से बचें।

प्रोसेस्ड फूड

थायराइड होने पर हरगिज भी प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करें। यह फूड्स शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ वजन को भी तेजी से बढ़ाते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ता है, जिससे हार्ट संबंधित बीमारियां होने का खतरा भी होता है। प्रोसेस्ड फूड हार्मोंन को असंतुलित भी करते हैं।

थायराइड होने पर क्या खाएं और क्या नहीं, इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए एक बार डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

इस समय कभी न करें फलों का सेवन, फायदे के बजाय होगा नुकसान

Disclaimer