
कई बार आप अपने बालों को कोई पर्मानेंट या लॉन्ग टाइम चलने वाला हेयर कलर करवा लेते हैं, जिससे कि आप कुछ समय बाद उब जाते हैं। इसलिए आप अपने बालों को टेम्परोरी कलर कर सकते हैं, जिसे आप कुछ समय में आसानी से बदल भी सकते हैं। आइए यहां हम आपको टेम्परोरी हेयर कलरिंग के ऑप्शन्स बता रहे हैं, जिनसे आप आसानी से लंबे समय तक मनचाहा हेयर कलर पा सकते हैं। ये आपको ब्लीचिंग और स्थायी हेयर कलर की तरह नुकसान से भी बचाएंगे।
हेयर चॉक
हेयर चॉक सबसे सस्ते और आसान विकल्पों में से एक है। इसे लगाने के लिए आपको अपने बालों को गीला करना है और फिर बालों को सेक्शन वाइज बांटकर चॉक लगाना है। अगर आप इससे ज्यादा प्रभावी कलर चाहते हैं, तो फिर आप हेयर स्प्रे पर स्विच करें। हेयर चॉक अलग-अलग कलर की एक विस्तृत श्रृंखला में उपलब्ध हैं और आसानी से 9-10 बार बालों को धोने तक रह सकता है।
हेयर मस्कारा
हेयर मस्कारा को आमतौर पर सफेद बालों को कवर करने के लिए उपयोग किया जाता है। लेकिन आप अपने बालों में कुछ एक्सट्रा और अलग कलर को करने के लिए भी हेयर मस्कारा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर मस्कारा आपको बहुत से अलग हेयर कलर में मिल जाएगा। हेयर मस्कारा को लगाना काफी आसान है और आप इसे कभी भी लगा सकते हैं। यह आमतौर पर 4-5 बार बाला धोने तक रहता है। यह उपयोग सुरक्षित है और इसमें बालों को बहुत अधिक रखरखाव की आवश्यकता भी नहीं है।
इसे भी पढें: बालों को कर्ल और मॉइश्चराइज करने के लिए घर पर बनाएं अलसी के बीजों का हेयर जेल
हेयर कलर स्प्रे
हेयर कलर स्प्रे का इस्तेमाल करके भी आप अपने बालों को एक मनचाहा कलर दे सकते हैं। यह भी बालों को कलर करने के एक आसान तरीकों में से एक है। इसके लिए आपको अपनी पसंद के हेयर कलर स्प्रे को बस एक सामान्य हेयर सेटिंग स्प्रे की तरह ही इस्तेमाल करना है। यह एक नार्मल स्प्रे की तरह होता है, जिसमें केवल बस कुछ कलर होता है। आप बालों को अलग-अलग भागों में बांटकर इन्हें अलग-अलग रंग की लेयर में कलर कर सकते हैं। यह 5-6 बार बालों को धोने तक रहेगा।
सेमी-पर्मानेंट डाई
अगर आप एक पर्मानेंट हेयर कलर कराने का सोच रहे हैं, लेकिन बस इस कशमश में हैं कि वह हेयर कलर आपको शूट करेगा या नहीं, तो आप सेमी-पर्मानेंट डाई करवाएं। क्योंकि यह एक पर्मानेंट कलर करवाने से बेहतर है, जिससे आपको पता चल पाएगा कि आप पर वह हेयरकलर कैसा दिख रहा है। सेमी-पर्मानेंट डाई आपको पर्मानेंट की झंझट से बचाती है और आपके बालों को इतना नुकसान भी नहीं पहुंचाएगी।
इसे भी पढें: सेलेब्स से सीखें, जिम से लेकर कैजुअल ड्रेस तक बालों को कैरी करने के 5 हेयरस्टाइल
वेजिटेबल डाई
आप चाहें, तो अपने बालों को कलर करने के लिए केमिकल्स युक्त कलर के बजाय वेजिटेबल डाई ट्राई कर सकते हैं। यह लंबे समय तक रहने के साथ सुरक्षित विकल्प है। यह कलर 15-20 बार बालों को धोने तक रह सकता है। यह डाई न केवल आपके बालों को नुकसान से बचाएगी बल्कि उन्हें लंबे समय तक चमकदार भी बनाए रखेगी।
Read More Article On Fashion and Beauty In Hindi