लॉकडाउन का फायदा हर कोई अपने-अपने हिसाब से उठा रहा है। कोई इसमें कुछ नया सीख रहा है, तो कोई अपनी हेल्थ बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहा है। बात सेलिब्रिटी की करें, तो इनमें से ज्यादातर इस वक्त का इस्तेमाल हेल्दी खाने, हेल्दी एक्सरसाइज और हेल्दी बने रहने के लिए कर रहे हैं। वहीं सोशन मीडिया पर ये सेलिब्रिटी एक दूसरे को नए-नए क्रिएटिव फिटनेस चैलेंज भी दे रहे हैं, जैसे कि टीशर्ट चैलेंज और बकेट चैलेंज इत्यादि। इसी फिटनेस चैलेंज लेने की सूची में अभिनेत्रि तमन्ना भाटिया भी शामिल हो गई हैं। इस फिटनेस गेम को वो एक बाल्टी के साथ कई अन्य घरेलू सामानों को इसमें रख कर, कर रही हैं।
क्या है बकेट चैलेंज?
अभिनेत्रि तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे चैलेंज करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो एक बाल्टी में तरबूज, खरबूज, अन्य भारी घरेलू सामान जैसे भारी फल भरती हैं। उसके बाद वो इस भारी भरकम बाल्टी के साथ एक्सरसाइज करती हैं। इसमें वो बाल्टी बेंट ओवर रो, बाल्टी अपलिफ्टिंग, बाल्टी को सामने से उठाकर और बाल्टी के साथ झूलने वाली एक्सरसाइज करते हुए नजर आती हैं। आप भी अपने घर के भारी सामानों को एक बाल्टी में भर कर ये ये एक्सरसाइज कर सकते हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढें : गर्मियों में एक्सरसाइज के अलावा इन चीजों का भी करें पालन, लंबे समय तक खुद को रख सकेंगे फिट
वेट-लॉस के लिए फायदेमंद है ये बकेट चैलेंज
मांसेपेशियों के लिए है फायदेमंद
भरी बाल्टी के साथ ये एक्सरसाइज करने से आपकी पीठ की मांसपेशियों को काम करने के साथ, मांसपेशियों की ताकत और धीरज में सुधार करता है। इसके अलावा ये बदले में एक टोंड बॉडी देता है। एक एक्सरसाइज, कार्यात्मक अभ्यास के रूप में एब्स पर भी काम करते हैं। लेकिन इसे करते वक्त आपको पता होना चाहिए कि पीठ को ठीक से कैसे लगाया जाए ताकि पेट में खिंचाव न हो। अगर आप देखें तो ये एक तरीके से वेटलिफ्टिंग एक्सरसाइज की तरह ही है।
पुल अप एक्सरसाइज
वे शरीर के प्रमुख मांसपेशी समूहों, विशेष रूप से पीछे की श्रृंखला (glutes) के लिए अच्छे तरीके से काम कर सकते हैं। ये कंधों को मजबूत बनाने में भी एक कारगार एक्सरसाइज के रूप में काम आ सकता है। हम में से ज्यादातर लोग ऐसी नौकरियों को करते हैं, जहां घंटो बैठे रहना होता है। इस तरह ये अक्सर गतिहीन जीवनशैली का नेतृत्व करते हैं जो कंधे की नाजुक मांसपेशियों को आंतरिक रूप से घुमाया और कूबड़ बन सकता है। इस तरह ये बाल्टी पुल अप एक्सरसाइज पेट कम करने के साथ कंधों के लिए भी कई मायने में फायदेमंद है।
खुद को हेल्दी रखने के बारे में कितने जागरूक हैं आप? खेलें ये क्विज:
इसे भी पढें : अपर बॉडी को आकर्षित बनाना चाहती हैं तो करें ये एक्सरसाइज
ऊपरी छाती की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है
कंधे की डेल्टॉइड मांसपेशियों को मजबूत करते हुए, व्यायाम ऊपरी छाती की मांसपेशियों पर भी काम करता है, जो कंधे के लचीलेपन के लिए आवश्यक है। ये आइसोलेशन एक्सरसाइज, कंधों के सामने और साइड में मजबूती बनाने का एक अच्छा तरीका है।
बाल्टी लेकर कुछ देर तक झूलना पूरे शरीर के लिए एक्सरसाइज हो सकता है
बाल्टी के साथ कुछ देर तक लगातार एक्सरसाइज करना है शरीर के लिए एक बेहद फायदेमंद एक्सरसाइज हो सकता है। साथ ही साथ ये ग्लूट्स और पैर की मांसपेशियां बल उत्पन्न करती हैं, कोर और कंधे की कमर को स्थिर करने में मदद करती है। ये व्यायाम कमजोर ग्लूट्स जैसे मांसपेशियों के असंतुलन पर काम करने में मदद करता है।
Read more articles on Exercise-Fitness in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version