सिरदर्द होने पर खाते हैं पेनकिलर (दर्द की दवा)? जानें इसके गंभीर नुकसान

Taking Painkiller During Headache Side Effects: सिरदर्द होने पर अक्सर पेनकिलर खाना नुकसानदायक होता है, जानें इसके बारे में।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Feb 03, 2023 20:40 IST
सिरदर्द होने पर खाते हैं पेनकिलर (दर्द की दवा)? जानें इसके गंभीर नुकसान

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Taking Painkiller During Headache Side Effects: शरीर में गड़बड़ी, असंतुलित खानपान और ठंड आदि की वजह से आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। सिरदर्द होने पर अक्सर लोगों को देखा गया है कि वह ओवर द काउंटर दवाओं का सेवन कर लेते हैं। हल्का सा दर्द होने पर भी लोग तुरंत पेनकिलर खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। सिरदर्द की समस्या में कॉम्बीफ्लेम, डिस्पिरिन या ब्रुफेन जैसी पेनकिलर का सेवन करने से आपको तुरंत दर्द से राहत तो मिल सकता है, लेकिन अक्सर ऐसा करना सेहत के लिए बहुत गंभीर होता है। इसकी वजह से आने वाले समय में आप कई गंभीर परेशानियों का शिकार हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं सिरदर्द होने पर दर्द की दवा या पेनकिलर का अक्सर सेवन करने के नुकसान।

सिरदर्द होने पर पेनकिलर खाने के नुकसान- Side Effects Of Taking Painkiller During Headache

तुरंत आराम पाने के लिए अक्सर लोग जरा सा भी सिरदर्द होने पर दर्द की दवा का सेवन कर लेते हैं। ओवर द काउंटर दवाओं का सीमित उपयोग ही आपके शरीर के लिए सुरक्षित माना जाता है। बहुत ज्यादा या अक्सर पेनकिलर या दर्द की दवा का सेवन करने से आप गंभीर परेशानी का शिकार हो सकते हैं। ओवर द काउंटर ड्रग्स यानी बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से दवा खरीदकर खाने की आदत आपके लिए बहुत गंभीर हो सकती है। इसकी वजह से आपके शरीर को कई दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

Taking Painkiller During Headache Side Effects

इसे भी पढ़ें: रोजाना सिर दर्द क्‍यों होता है? डॉक्‍टर से जानें कारण और इलाज

सिरदर्द होने पर अक्सर पेनकिलर दवाओं का सेवन करने से आपको ये नुकसान हो सकते हैं-

1. दवाओं का ओवरडोज आपके पेट, नर्वस सिस्टम और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।

2. इसकी वजह से आपको पेट से जुड़ी गंभीर समस्या जैसे दर्द, सूजन और अपच का सामना करना पड़ सकता है।

3. बहुत ज्यादा पेनकिलर खाने से आपके लिवर और किडनी जैसे आंतरिक अंगों पर भी असर पड़ता है।

4. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा पेनकिलर खाने से खत्म हो सकती है।

5. बहुत ज्यादा पेनकिलर खाने से आपको दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है, इसकी वजह से आप हार्ट अटैक का शिकार हो सकते हैं।

सिरदर्द होने पर अक्सर पेनकिलर लेने से आपको ऊपर बताये गए गंभीर नुकसान हो सकते हैं। बहुत ज्यादा पेनकिलर खाने से आपको पेट का अल्सर भी हो सकता है। इसलिए सिरदर्द होने पर आपको ओवर द काउंटर दवाओं का सेवन करने से बचना चाहिए। इसकी जगह पर आप सिरदर्द को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। अगर आप पेनकिलर का सेवन कर रहे हैं तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। आपको खाली पेट पेनकिलर दवा का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको एसिडिटी और गैस समेत कई गंभीर परेशानी का खतरा रहता है। इसके अलावा पेनकिलर खाने के बाद शरीर में पानी की कमी नही होने देना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने से किडनी और लिवर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। 

इसे भी पढ़ें: सिर घुमाते ही शुरू हो जाता है सिरदर्द? जानें इसके कारण और बचाव

सिरदर्द होने पर पेनकिलर का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। अगर आपको अक्सर सिरदर्द की समस्या होती है, तो एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह लेकर जांच करानी चाहिए और उचित इलाज लेना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer