रात में नींद न आना आजकल लोगों की एक आम समस्या बनती जा रही है। नींद अच्छी नहीं आती है, तो लोग अगली सुबह थके हुए उठते हैं और दिनभर आलस के कारण काम में भी मन नहीं लगता है। इसी तरह कुछ लोग सो तो जाते हैं, मगर उन्हें गहरी नींद नहीं आती है, जिसके कारण रात में वो कई बार उठते या करवट बदलते रहते हैं। कुछ लोगों को दवाओं के साइड इफेक्ट्स के कारण भी नींद की समस्या होती है।
क्या आप जानते हैं कि रोज-रोज कम सोना या ठीक से नींद पूरी न कर पाने से आपको कई तरह की बीमारियां और परेशानियां हो सकती हैं। इंसान हो या कोई भी जीव, शरीर और मस्तिष्क के आराम के लिए उसे हर दिन थोड़ी नींद की जरूरत पड़ती ही है।
वैज्ञानिक बताते हैं कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए बच्चों को 11 से 13 घंटे और वयस्कों को 7 से 9 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। अगर आप भी नींद की कमी से जूझते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप आयुर्वेद की मदद ले सकते हैं। जी हां, आयुर्वेद में कई ऐसे नुस्खे बताए गए हैं, जो आपको गहरी नींद लाने और जल्दी नींद लाने में मददगार साबित हो सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसा ही एक सिरप, जिसे रात में बस 1 चम्मच पिएं और आपको तुरंत गहरी नींद आएगी, जिससे कि अगली सुबह आप बिना सुस्ती और आलस के बिल्कुल फ्रेश और एक्विव उठेंगे।
इसे भी पढ़ें: फेफड़ों में जमा गंदगी और बलगम को बाहर निकाल देगा 4 चीजों (प्याज, हल्दी, अदरक, शहद) से बना ये खास काढ़ा
इन 2 चीजों से बनाएं खास सिरप
- 5 चम्मच कच्चा शहद या ऑर्गेनिक शहद
- 1 चम्मच पिंक हिमालयन सॉल्ट या गुलाबी नमक
कैसे बनाएं ये मिश्रण
- एक छोटा सा बाउल लीजिए और इसमें शहद और नमक डालिए।
- अब इसे एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह चलाते हुए मिलाएं।
- जब नमक शहद में घुल जाए और अच्छा मिश्रण बन जाए, तो इसे कांच के किसी छोटी सी डिब्बी या जार में भर कर रख लें।
कैसे करना है इस्तेमाल?
इस मिश्रण या सिरप को आप रात में सोने से पहले एक ग्लास गुनगुने पानी में 1 चम्मच घोलें और चाय की तरह पी जाएं। या फिर 1 चम्मच ऐसे ही चाट लें। गुनगुने पानी के साथ लेने का फायदा यह है कि इससे आपका रात का खाना अच्छी तरह पच जाएगा और अगर शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी जमा है, तो वो भी खत्म हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: अनिद्रा से प्रभावित होता है आपका स्वास्थ्य, बदलें ये आदतें आएगी नींद
हिमालय सॉल्ट में होते हैं 84 जरूरी पोषक तत्व
इस मिश्रण के सेवन से आपको अच्छी नींद आने का मुख्य कारण हमालयी पिंक सॉल्ट है। खास बात ये है कि हिमालयन पिंक सॉल्ट में 84 जरूरी पोषक तत्व और मिनरल्स होते हैं। ये सभी बिल्कुल शुद्ध रूप में होते हैं, इसलिए शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
दरअसल पिंक सॉल्ट या गुलाबी नमक बहुत गुणकारी होता है और इसे तमाम आयुर्वेदिक औषधियों में इस्तेमाल किया जाता है। चूंकि ये नमक सीधे हिमालय की झीलों के आसपास से मिलता है, इसलिए ये बिल्कुल नैचुरल और अनप्रॉसेस्ड होता है, इसलिए इसमें किसी तरह का किसी केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।हिमालय की ऊंची पहाड़ियों पर मिलने के कारण इस नमक में किसी तरह के प्रदूषक तत्व या टॉक्सिन्स भी नहीं होते हैं।
नींद लाने में क्यों फायदेमंद है ये मिश्रण
जब आप नमक और शहद से बने इस मिश्रण का प्रयोग करते हैं, तो ये सॉल्ट आपके शरीर में मेलाटोनिन और सेरोटोनिन नाम के हार्मोन का स्तर बढ़ाता है। ये दोनों ही हार्मोन्स आपको अच्छी नींद लाने, ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने और थकान को मिटाने में आपकी मदद करते हैं। इसलिए जब आप इस मिश्रण को रात में 1 चम्मच ले लेते हैं, तो आपको अच्छी नींद आती है और अगली सुबह आप बिल्कुल फ्रेश उठते हैं।
Read More Articles on Home Remedies in Hindi