बुजुर्ग लोगों को अक्सर नये जमाने की तकनीक के साथ सामंजस्य बैठा पाने में परेशानी होती है। वे इन चीजों के इस्तेमाल को लेकर सहज नहीं होते। नये-नये गैजेट्स और तकनीक का इस्तेमाल करने से या तो वे भयभीत रहते हैं या फिर उन्हें इन चीजों के प्रयोग से खीझ से मचती है। हालांकि, इन तकनीकी उपकरणों की मदद से वे अपने दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों से आसानी से संपर्क में रह सकते हैं।
बुजुर्ग लोगों के लिए सबसे मुफीद गैजेट एक टैबलेट हो सकता है। इसे एक लैपटॉप के मुकाबले संभालना आसान है। और एक नयी टैबलेट कंपनी ने इस विचार को एक कदम और आगे ले गयी है। कारिस कंपैनियन नाम का यह टैबलेट न सिर्फ बुजुर्गों को अपने संगी-साथियों, परिवारजनों और शुभचिंतकों के साथ जोड़े रखता है, बल्कि यह उनकी सेहत का भी खयाल रखता है। टैबलेट उन्हें दवा लेने के लिए अलर्ट करता है। इसमें वृद्ध लोगों के शुभचिंतक यह तय कर सकते हैं कि इस टैबलेट में कितने फीचर्स होंगे। वे इसमें केवल बुजुर्गों के लिए उपयोगी फीचर्स की अपलोड कर सकते हैं। इस टैबलेट की सेटिंग को शुभचिंतक के कंप्यूटर के जरिये कभी भी बदला जा सकता है।
तस्वीरों के नीचे इसमें एक 'कॉल मी' का बटन आता है। इसमें लक्षित व्यक्ति के पास ईमेल चला जाता है। एक बटन ईमेल पढ़ने और लिखने के लिए होता है। एक बटन के जरिये एक्सरसाइज रूटीन के बारे में पता चलता है, तो वहीं एक अन्य बटन इवेंट कैलेंडर के तौर पर काम करता है।
इस डिवाइस को ऐसे तैयार किया जा सकता है कि यह बुजुर्गों को दवा लेने के वक्त के बारे में भी याद दिलाता है। दवा लेने का समय होने पर इसमें से बीप की आवाज आने लगती है। यह इन सब बातों पर रोज नजर भी रखता है और परिवारजनों को स्वत: ही ईमेल के जरिये जानकारी दे देता है।
Read More Health News In Hindi