Doctor Verified

अंडकोष की नसों में दर्द का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानें एपिडीडिमाइटिस से कैसे बचें

अंडकोष की नसों में दर्द, एक गंभीर समस्या है जिसका इलाज न होने पर ये काफी व्यापक रूप से परेशान कर सकती है। ऐसे में जानते हैं इस बीमारी का इलाज क्या है और इससे कैसे बचें?
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडकोष की नसों में दर्द का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानें एपिडीडिमाइटिस से कैसे बचें


महिला हो या पुरुष, प्राइवेट पार्ट्स से जुड़ी समस्याएं किसी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, ये समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं और रूप बदलती हैं और दूसरे अंगों तक पहुंच सकती हैं। इससे आपके रिप्रोडक्टिव हेल्थ को काफी नुकसान पहुंच सकता है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो सकती है कि ये आपकी फर्टिलिटी को लंबे समय तक प्रभावित कर सकती है। ऐसी ही है पुरुषों की ये दिक्कत है एपिडीडिमाइटिस (epididymitis)। इसमें पुरुषों के अंडकोष की नसों में दर्द होता है। इतना ही नहीं समय पर इसके लक्षणों को पहचाकर इलाज न करवाया जाए तो समस्या आपके रिप्रोडक्टिव हेल्थ तक पहुंच सकती है। तो आइए, जानते हैं डॉ. विनीत सिंह सोमवंशी, वरिष्ठ सलाहकार, यूरोलॉजी, अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल, कानपुर से कि ये समस्या क्या है? इसका कारण, इलाज (andkosh ki naso me sujan ka ilaj) और बचाव का तरीका।

एपिडीडिमाइटिस क्या है?

एपिडीडिमिस अंडकोष के पीछे स्थित नली होती है जो शुक्राणुओं को संग्रहित और परिपक्व करती है। यह पुरुष प्रजनन तंत्र में अपरिपक्व शुक्राणुओं के परिपक्व होने की जगह होती है जहां ये गतिशीलता और निषेचन क्षमता प्राप्त करते हैं और फर्टिलाइजेशन के लिए स्टोर होते हैं।

epididymitis_symptoms

जरूरी है एपिडीडिमाइटिस के इन लक्षणों को पहचानना

एपिडीडिमाइटिस की समस्या (Swollen testicles epididymitis) में पुरुषों को सूजा हुआ रंगहीन या गर्म अंडकोष महसूस होता है। इसके अलावा अंडकोष में दर्द धीरे-धीरे सूजन और दर्द की समस्या महसूस हो सकती है। इतना ही नहीं, पेशाब करते समय दर्द और बार-बार पेशाब करने की इच्छा हो सकती है। इसके अलावा लिंग से ब्लीडिंग के साथ पेट के निचले हिस्से या श्रोणि क्षेत्र में दर्द और बेचैनी महसूस हो सकती है। जैसे-जैसे बीमारी गंभीर होती है पुरुष शरीर में दर्द के साथ बुखार महसूस हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दाएं अंडकोष (Right Testicle) में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

अंडकोष की नसों में दर्द का इलाज क्या है?

डॉ. विनीत सिंह सोमवंशी बताते हैं कि अंडकोष की नसों में दर्द अक्सर एपिडीडिमाइटिस नामक स्थिति से जुड़ा होता है, जिसमें अंडकोष के पीछे स्थित एपिडीडिमिस (नलिका) में सूजन आ जाती है। इसका मुख्य कारण संक्रमण होता है, जो कभी-कभी मूत्र मार्ग या यौन संचारित रोगों (एसटीडी) से भी फैल सकता है। मरीजों को अंडकोष में भारीपन, सूजन, दर्द या जलन महसूस हो सकती है। इलाज में सबसे पहले संक्रमण को रोकने के लिए एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं, साथ ही दर्द कम करने के लिए साधारण पेनकिलर और आराम की सलाह दी जाती है। प्रभावित हिस्से पर ठंडी सिकाई, आरामदायक और सपोर्टिव अंडरवियर पहनना भी लाभदायक होता है। अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे या बार-बार हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

एपिडीडिमाइटिस से कैसे बचें

बचाव के लिए जरूरी है कि असुरक्षित यौन संबंध से बचें। यौन संचारित रोगों से बचाव के लिए कंडोम जरूरी हैं, जो यौन रूप से सक्रिय व्यक्तियों में एपिडीडिमाइटिस का एक सामान्य कारण है। नियमित एसटीआई जांच से संक्रमण की जल्द पहचान और उपचार करने में मदद मिल सकती है, जिससे उन्हें एपिडीडिमाइटिस में बदलने से रोका जा सकता है। मूत्र संक्रमण का समय पर इलाज कराएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें। समय रहते सही इलाज से यह समस्या पूरी तरह ठीक हो सकती है और अंडकोष की सेहत सुरक्षित रहती है।

इसे भी पढ़ें: यूरिन इंफेक्शन (UTI)से छुटकारा दिलाती है हल्‍दी, इलायची और चावल का पानी, जानिए कैसे 

इसके अलावा अच्छी तरह से हाथ धोने और सामान्य स्वच्छता का अभ्यास करने से संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा यूटीआई इंफेक्शन का ट्रीटमेंट पूरा लें और एंटीबायोटिक दवाओं के पूरा कोर्स करें तभी बैक्टीरिया को एपिडीडिमिस तक फैलने से रोका जा सकता है। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पीने से जननांग मार्ग को साफ करने में मदद मिल सकती है।

FAQ

  • अंडकोष खराब होने के लक्षण क्या हैं?

    अंडकोष खराब होने पर गंभीर लक्षण महसूस हो सकते हैं। जैसे कि अंडकोष में दर्द हो सकता है, सूजन के साथ कई बार ब्लीडिंग, मतली और उल्टी की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, आपको पेशाब से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और मतली और उल्टी जैसे गंभीर लक्षण महसूस हो सकते हैं।
  • अंडकोष में एक तरफ दर्द क्यों होता है?

    अंडकोष में एक तरफ दर्द चोट लगने की वजह से हो सकता है। इसके अलावा वैरिकोसील यानी नसें बढ़ना, टेस्टिकुलर टॉर्शन, हाइड्रोसील में तरल पदार्थों ता जमा होना और हर्निया की वजह से भी आपको ये समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
  • अंडकोष कैंसर के क्या लक्षण हैं?

    अंडकोश कैंसर में दोनों अंडकोषों में दर्द रहित गांठ होता है और छूकर भी आप इसको महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा अंडकोष में भारीपन महसूस करना, तरल पदार्थ का अचानक जमा होना और लगातार पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना भी अंडकोष कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

 

 

 

Read Next

ज्यादा कैफीन का सेवन प्रोस्टेट की समस्या बढ़ा सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 01, 2025 12:54 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS