क्या सुबह उठने के बाद आपके हाथों में सूजन आती है? क्या आपको इस सूजन का कारण नहीं पता है? क्या आपने इसके कारणों को जानने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो इस स्थिति के कारणों को जानने की कोशिश जरूर करें। दरअसल, सुबह उठने के बाद हाथों में सूजन का कारण कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस परेशानी को नजरअंदाज करना आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं माना जाता है। समस्याओं को नजरअंदाज करना आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं आखिर किन कारणों से हाथों में आती है सूजन की परेशानी?
अर्थराइटिस के कारण हाथों की उंगलियों में आती है सूजन
अगर आप अर्थराइटिस की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपके हाथों में सूजन की समस्या हो सकती है। अर्थराइटिस कई तरह के होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप आपके हाथों की उंगलियों में सूजन की परेशानी देखी गई है। अर्थराइटिस की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है। डॉक्टर आपकी स्थिति और अर्थराइटिस के प्रकार के आधार पर इसका इलाज करते हैं।
इसे भी पढ़ें - पैदल चलने के बाद आपके हाथ-पैरों में भी हो जाती है सूजन? जानें इसका कारण
प्रेग्नेंसी में होती है हाथ-पैरों में सूजन
प्रेग्नेंसी में भी सुबह उठने के बाद हाथों में सूजन की परेशानी आ सकती है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान आपका शरीर लगभग 50 फीसदी से अधिक तरल पदार्थ और ब्लड छोड़ता है। यह तरल पदार्थ और ब्लड हाथों, टखनों और पैरों के टिश्यूज में जमा होने लगता है। इस वजह से शरीर के इन अंगों में आपको सूजन की परेशानी होने लगती है। अगर आपके हाथों और पैरों में अधिक सूजन की समस्या हो रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें। वहीं, आप हाथ-पैरों की सिंकाई करके भी सूजन से राहत पा सकते हैं।
स्क्लेरोडर्मा के कारण हो सकती है सूजन
स्क्लेरोडर्मा (Scleroderma) के कारण हाथों में सूजन की समस्या देखी जा सकती है। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो संयोजी ऊतकों को प्रभावित करती है। हालांकि, यह ज्यादा संक्रामक नहीं होता है। इसकी वजह से सुबह उठने के बाद आपके हाथों में सूजन की परेशानी होने लगती है। यह एक सामान्य समस्या है, लेकिन समय पर इलाज न होने की वजह से यह गंभीर हो सकता है। इसलिए स्क्लेरोडर्मा की परेशानी होने पर समय पर अपना इलाज करें।
हाथों में सूजन का कारण हो सकती है किडनी की समस्या
किडनी से जुड़ी परेशानी के कारण भी कुछ लोगों के हाथों में सूजन की समस्या देखी गई है। दरअसल, हमारी किडनी शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का कार्य करती है। ऐसे में अगर किडनी में किसी तरह की परेशानी हो गई है, विषाक्त पदार्थों का शरीर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई लोगों के हाथ-पैरों में सूजन की समस्या आ सकती है। अगर आपके हाथों में सूजन की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में अपना समय पर इलाज कराएं।
सही पॉजीशन में न सोना
स्लीपिंग पॉजीशन सही न होने की वजह से भी आपके हाथ-पैरों में सूजन की परेशानी हो सकती है। ऐसे में हमेशा सही पॉजीशन में सोने की कोशिश करें। वहीं, एक ही पॉजीशन में सोएं। बीच-बीच में सोने के पॉजीशन में बदलाव करते रहें।
इसे भी पढ़ें- पैदल चलने के बाद आपके हाथ-पैरों में भी हो जाती है सूजन? जानें इसका कारण
सही डाइट न होना
हाई सोडियम युक्त आहार का सेवन करने के कारण सुबह उठने के बाद हाथों में सूजन की परेशानी देखी गई है। ऐसे में अपने आहार में कम मात्रा में सोडियम को शामिल करें।
सुबह उठने के बाद हाथों में सूजन का कारण कई तरह की परेशानी हो सकती है। ऐसे में इस स्थिति को नजरअंदाज करने से बचें। ताकि समय पर आपका इलाज किया जा सके।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version