पैदल चलने के बाद आपके हाथ-पैरों में भी हो जाती है सूजन? जानें इसका कारण

पैदल लगने के बाद कई बार हाथ-पैरों में सूजन आ जाती है। क्या आप इसके कारणों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसके कारणों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
पैदल चलने के बाद आपके हाथ-पैरों में भी हो जाती है सूजन? जानें इसका कारण

कई बार चलने या फिर एक्सरसाइज करने के बाद हमारे हाथ-पैरों में सूजन आ जाती है। इस वजह से कई लोग परेशान हो जाते हैं। हाथ-पैरों में सूजन की परेशानी कई बार एडिमा के कारण हो सकती है। इसके अलावा चलने या फिर एक्सरसाइज करने के बाह हाथ-पैरों, टखनों में सूजन के कई अन्य कारण हो सकते हैं। आज हम इस लेख में जानेंगे, चलने या एक्सरसाइज के बाद हाथ-पैरों में सूजन के क्या कारण होते हैं?

गर्म मौसम (Hot weather)

जब आप अचानक सामान्य तापमान से गर्म तापमान के संपर्क में आते हैं, तो इस स्थिति में आपका शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए संघर्ष कर सकता है। आमतौर हमारा शरीर का गर्म ब्लड को स्किन की सतह की ओर धकेलता है, ताकि यह पसीने के संपर्क में आकर ठंडा हो जाए। गर्म और नमी वाले दिनों में यह प्रक्रिया ठीक से काम नहीं कर सकती है। इस वजह से ब्लड पसीने से वाष्पित होने के बजाय आपके हाथों में तरल पदार्थ के रूप में जमा होने लगती है। इस वजह से हाथों में सूजन आने लगती है। 

इसे भी पढ़ें - एड़ी में सूजन से हैं परेशान? इन घरेलू उपायों से पाएं समस्या से छुटकारा

इसके साथ ही आपके शरीर में कुछ अन्य लक्षण जैसे- शरीर के तापमान में वृद्धि, चक्कर या बेहोशी आना, उलझनें होना इत्यादि दिखते हैं। हालांकि, शरीर जब गर्म मौसम के अनुकूल होने लगता है, तो यह स्थिति धीरे-धीरे खुद ब खुद ठीक होने लगती है। हालांकि, जल्द से जल्द राहत पाने के लिए आपको कुछ देर पंखें में बैठना चाहिए। 

अधिक में नमक काफी ज्यादा होना (To much Salt in Body)

हमारे शरीर में नमक और पानी का संतुलन होना जरूरी होता है। अगर शरीर में नमक की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है, तो इसका असर आपकी किडनी पर पड़ता है। किडनी हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। लेकिन अगर आप ज्यादा नमक खाते हैं, तो किडनी का कार्य बाधित होता है। इससे शरीर में पानी की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ने लगती है, ऐसे में हृदय में रक्त को सर्कुलेट करने में काफी परेशानी होने लगती है। इससे आपके शरीर का ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। ब्लड प्रेशर अधिक होने से किडनी पर दबाव पड़ने लगता है। इस कारण भी आपके हाथ-पैरों से सूजन आ सकती है।

लिम्फेडेमा  (Lymphedema)

चलने या फिर एक्सरसाइज के बाद हाथ-पैरों में सूजन का कारण लिम्फेडेमा हो सकता है। यह स्थिति उन लोगों में सबसे आम है, जिन्होंने कैंसर के उपचार के दौरान अपने लिम्फ नोड्स को हटा दिया है या किसी कारण से लिम्प नोड्स क्षतिग्रस्त हो गया हो। 

लिम्फेडेमा के अन्य लक्षणों में हाथ या हाथ में सूजन और दर्द, हाथ में भारीपन महसूस होना, हाथ या पैरों में सुन्नता, हाथ या कलाई को मोड़ने या हिलाने की क्षमता में कमी इत्यादि हो सकते हैं। 

प्रीक्लेम्पसिया (Preeclampsia)

प्रीक्लेम्पसिया एक ऐसी स्थिति है, जिसकी वजह से आपके शरीर का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। यह स्थिति प्रेग्नेंट महिलाओं में गर्भ धारण करने के 20 सप्ताह बाद देखा जाता है। लेकिन कुछ-कुछ स्थितियों में गर्भावस्था या डिलीवरी में पहले हो सकता है। यह एक गंभीर भी हो सकती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

पैदल चलने के बाद हाथ-पैरों में सूजन के अलावा पेट में दर्द, गंभीर सिरदर्द, स्किन पर धब्बे होना, कम पेशाब होना या बिल्कुल न होना, पेशाब से खून आना, चक्कर आना या फिर मतली-उल्टी की परेशानी हो तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें - अंडर आर्म्स में आई सूजन से पाना है छुटकारा तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

हाथ-पैरों में सूजन के कई अन्य कारण हो सकते हैं। अगर आपके शरीर में इस तरह की स्थिति नजर आ रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि समय पर आपका इलाज किया जा सके।

Read Next

कोरोना वायरस इन 5 अंगों को पहुंचाता है सबसे ज्यादा नुकसान, ऐसे पहचानें शरीर में वायरस के लक्षण

Disclaimer