
अंडर आर्म्स में सूजन होने के कई कारण होते हैं, अगर आपको बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन की समस्या हो रही है तो भी अंडर आर्म्स में सूजन की समस्या हो सकती है। अंडर आर्म्स में सूजन की समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू उपायों को अपना सकते हैं, नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, अंडर आर्म्स में होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने के लिए आप नीम के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अन्य उपाय हम आगे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)
एप्पल साइडर विनेगर से इंफेक्शन की समस्या दूर कर सकते हैं। एप्पल साइडर विनेगर में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, इसके इस्तेमाल से पेन और सूजन की समस्या दूर होती है। आप कॉटन क्लोथ पर एप्पल साइडर विनेगर डालकर उसे इफेक्टेड एरिया पर 5 से 7 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें फिर थोड़ी देर बाद साफ कॉटन क्लोथ से क्लीन करें इससे इंफेक्शन कुछ दिन में दूर हो जाएगा।
2. वॉर्म वॉटर थैरेपी (Warm Water Therapy)
आप वॉर्म वॉटर थैरेपी की मदद से भी सूजन की समस्या को दूर कर सकते हैं। पानी की गरमाहट से भी सूजन की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। आप एक तौलिया लें और उसे गरम पानी में डुबोकर 10 से 15 मिनट के लिए अंडर ऑर्म पर लगाएं और इस थैरेपी को दिन में 2 से 3 बार रिपीट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बच्चों में ऐसे बढ़ाएं सुनने की क्षमता (लिसनिंग स्किल्स), पढ़ाई में रहेंगे आगे
3. प्याज (Onion)
प्याज की मदद से अंडर आर्म्स में सूजन की समस्या दूर होती है। प्याज के रस में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं आप दर्द और सूजन की समस्या को दूर करने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस को आप सूजन वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट बाद अंडर आर्म्स को क्लीन कर लें, इससे दर्द और सूजन की समस्या ठीक हो जाएगी।
4. हल्दी (Turmeric)
हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं इससे दर्द और सूजन की समस्या दूर होती है। आप हल्दी का इस्तेमाल सूजन की समस्या को दूर करने के लिए कर सकते हैं इसके लिए आप एक टीस्पून हल्दी को थोड़े से दूध के साथ मिक्स करें और सूजन वाली जगह पर लगा लें, फिर 15 मिनट बाद अंडर आर्म्स को साफ कर लें। अंडर आर्म्स के ड्राय हो जाने पर आप पानी से अंडर आर्म्स साफ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- लाइफस्टाइल से जुड़ी ये 6 गलतियां कमजोर कर रही हैं महिलाओं की फर्टिलिटी, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
5. लहसुन (Garlic)
आपको इंफेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करना चाहिए। लहसुन में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जिससे लिम्फ नोड्स में सूजन की समस्या दूर होती है और दर्द व सूजन से भी निजात मिलता है। लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए आप लहसुन की कलियों को अंडर आर्म्स पर लगाएं और 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें इससे सूजन की समस्या दूर होगी।
अंडर ऑर्म्स को हेल्दी कैसे रखें?
- अंडर ऑर्म्स को हेल्दी रखने के लिए आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और आप सूजन की समस्या से बच सकते हैं।
- ऑयली खाना न खाएं, ज्यादा ऑयली खाने से भी अंडर आर्म्स में सूजन की समस्या होती है, आपको ज्यादा तला-भुना खाना भी अवॉइड करना चाहिए।
- आपको अंडर आर्म्स को क्लीन रखना चाहिए, पसीने के कारण सूजन और लंप की समस्या ज्यादा होती है और बैक्टीरियल इंफेक्शन बढ़ सकता है।
- आपको हार्श साबुन का इस्तेमाल भी अवॉइड करना चाहिए, इससे अंडर ऑर्म में सूजन की समस्या हो सकती है।
इन आसान उपायों को आप जरूर ट्राय करें और फिर भी समस्या दूर न हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version