रूट कैनाल के बाद सूजन के पीछे हो सकते हैं ये 3 कारण, जानें इसे दूर करने के उपाय

रूट कैनाल के बाद सूजन:  रूट कैनाल के बाद खान-पान से जुड़ी लापरवाहियां सूजन का कारण बन सकती हैं। जानते हैं रूट कैनाल के बाद सूजन से कैसे बचें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
रूट कैनाल के बाद सूजन के पीछे हो सकते हैं ये 3 कारण, जानें इसे दूर करने के उपाय


रूट कैनाल (Root Canal), मसूड़ों में सड़न और इंफेक्शन को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें आपके दांत के अंदरूनी हिस्सों को साफ किया जाता है और क्षतिग्रस्त टिशूज को साफ करके दांतों की फिर से भराई की जाती है। लेकिन कई बार रूट कैनाल  करवाने के बाद कई सारी समस्याएं सामने आती हैं। बहुत से लोग रूट कैनाल करवाने के बाद दांतों में तेज दर्द और सूजन की शिकायत करते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि रूट कैनाल करवाने के बाद दांतों में सूजन का क्या कारण हो सकता है। दरअसल, आमतौर पर जब रूट कैनाल किया जाता है तो उससे हमारे दांत जड़ों तक हिल जाते हैं। इतना ही नहीं दांत के आस-पास के क्षेत्र भी हिल जाते हैं। इससे दांत और मसूड़ों में दर्द और सूजन महसूस होती है।लेकिन, ये दर्द एक या दो दिनों में ठीक हो जाना चाहिए। अगर नहीं होता है तो, इसके पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं। तो,आइए जानते हैं रूट कैनाल के बाद सूजन का कारण और बचाव के उपाय। 

Inside1rootcanal

रूट कैनाल के बाद सूजन का कारण-Swelling after root canal Causes

1. दांतों के बीच फंसे भोजन से

रूट कैनाल के बाद अक्सर खाने-पीने से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखने को कहा जाता है। लेकिन जब इनसे जुड़ी गड़बड़ियां होती हैं और दांतों के बीच भोजन फंस जाता है तो, इससे मसूड़ों में सूजन आ जाती है। इसलिए कहा जाता है कि खाने के बाद अच्छे से फ्लॉस किया जाना चाहिए। नहीं तो, इंफेक्शन ज्यादा बढ़ सकता है। इसके अलावा रूट कैनाल आपने प्रेग्नेंसी के दौरान करवाया है तो भी आपके मसूड़ों में सूजन हो सकती है। ऐसे में इसे नजरअंदाज करने पर  यह स्थिति पीरियोडोंटाइटिस में बदल सकती है, जो अधिक गंभीर हो सकती है और इससे दूसरे दांत खराब हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : कान से वैक्स निकालने के लिए Ear Candling कराने की सोच रहे हैं, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

2. रूट कैनाल का सही से ना होना

रूट कैनाल का सही से ना होना भी इंफेक्शन और सूजन का कारण बनता है। ऐसे में डेंटिस्ट टैप करता है और जांचता है कि दांत के किस क्षेत्र में दर्द है और फिर रेडियोग्राफी करता बै। आमतौर पर अगर रूट कैनाल से जुड़ी सूजन होती है, तो हम दांत की नोक पर इसे ठीक से देख सकते हैं जहां सूजन हो रही है या यह जड़ों की सतह पर या किनारे पर सूजन को देखा जा सकता है। इसका मुख्य कारण एक असफल रूट कैनाल है जो हाल ही में या बहुत समय पहले किया गया था। ऐसे में सूजन आमतौर पर परेशान नहीं करती है और कई बार अंदर ही अंदर बढ़ने लगती है। इसका कारण यह है कि जब दांत में इंफेक्शन हो जाता है तो वह वहां से हड्डी दबने लगता है। चूंकि यह हड्डी के माध्यम से अपना रास्ता बनाता है और इसमें बाहर निकलने के लिए एक आउटलेट होता है। फिर यहां मवाद बन जाता है। फिर डॉक्टर इसे ट्रीट कर देता है। एक बार मवाद निकल जाने के बाद, सूजन वास्तव में चोट नहीं पहुंचाती है, लेकिन आसपास की हड्डी को नुकसान पहुंचा सकती है या फिर दूसरे दांतों को खराब कर सकती है। ऐसे में डॉक्टर को तुंरत दिखाएं। 

3. रूट कैनाल के बाद लापरवाही करने से

रूट कैनाल करवाने के बाद डॉक्टर कुछ चीजों का ध्यान रखने के लिए कहा जाता है। लेकिन कई बार लोग इसमें लापरवाही कर जाते हैं। जैसे कि ध्यान से ब्रश ना करना और चोट पहुंचा लेना। दूसरा,  कठोर भोजन करना जिससे खाना मुंह में फंस सकता है। इससे इंफेक्शन हो सकता है।

Insidecoldcompress

इसे भी पढ़ें : थायराइड के कारण आंखों में हो सकती हैं ये समस्याएं, डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय

रूट कैनाल के बाद सूजन से बचाव के उपाय-How to prevent swelling in gums after root canal

सूजन को रोकने के लिए, डेंटिस्ट आपको सलाह दे सकता है कि आप इबुप्रोफेन लें। अगर सूजन दर्दनाक है और आपको तत्काल राहत की आवश्यकता है, तो 

  • - बर्फ या कोल्ड कंप्रेस का इस्तेमाल करें। आप अपने गाल के बाहर दस मिनट के अंतराल पर यानी कि 10 -10 मिनट पर ठंडा आइस पैक रख सकते हैं, जब तक कि आप बेहतर महसूस न करने लगें। इसके अलावा इन टिप्स की मदद भी ले सकते हैं।  इसे अपने चेहरे पर लगाएं, लेकिन ध्यान रहे कि बर्फ सीधे आपकी त्वचा पर न लगे। 
  • -जिस दिन आपका रूट कैनाल हो उस दिन नरम भोजन करें। 
  • -एंडोडोंटिक्स प्रक्रिया के बाद, आपको ऐसा कुछ भी खाने से बचना चाहिए जो कठोर, खरोंच वाला हो या आपके मसूड़ों में जलन पैदा करने वाला हो।
  • -ध्यान से ब्रश करें। दांतों को ब्रश करते समय सावधानी बरतें ताकि टूथब्रश आपके दांत में जलन या चोट का कारण न बने।
  • -अपनी जीभ या भोजन से  रूट कैनाल वाले हिस्से को छूने से बचें। आप क्षेत्र को ठीक होने देना चाहते हैं, इसे छूने से बचें क्योंकि और एंडोडोंटिक्स प्रक्रिया के बाद कुछ दिनों के लिए आपके मसूड़े और दांत संवेदनशील होते हैं। 

अगर आपको रूट कैनाल हो रहा है, तो आपका उपचार पूरा होने के बाद इस क्षेत्र में सूजन हो सकता है। इससे डरे नहीं। आप इस क्षेत्र में या मसूड़े में दर्द यका अनुभव कर सकते हैं और सूजन आपके दांत के बगल में गाल तक भी फैल सकती है। आमतौर पर, सूजन कम होने में कम से कम 24 घंटे लगते हैं, अधिकांश रोगियों को कम से कम 72 घंटों तक सूजन में पूरी तरह से ठीक हो जाता है। लेकिन उसके बाद भी अगर सूजन रहती है तो अपने डेंटिस्ट को दिखाएं। 

All images credit: Freepik

Read Next

थायराइड के कारण आंखों में हो सकती हैं ये समस्याएं, डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer