Sushmita Sen Fitness Secret: 43 साल की सुष्मिता खुद को कैसे रखती हैं फिट, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

सुष्मिता ने अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर लाखों भारतीयों का ध्‍यान आ‍कर्षित किया हुआ है और उनकी फिटनेस के कारण ही उनका फिगर किसी नई एक्‍ट्रेस से कम नहीं दिखाई देता है। सुष्मिता अपने फिटनेस वीडियो अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Sushmita Sen Fitness Secret: 43 साल की सुष्मिता खुद को कैसे रखती हैं फिट, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट


मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन अपने ग्लैमरस लुक को लेकर अक्‍सर चर्चा में रहती हैं। 'बीबी नंबर 1', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' जैसी फिल्मों और 'दिलबर -दिलबर' गाने में अपने हॉट अंदाज से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ने वाली सुष्मिता 43 की उम्र पार कर जाने के बाद भी खुद को बिल्कुल फिट रखे हुए हैं। इसके साथ ही सुष्मिता सोशल मीडिया पर युवाओं व महिलाओं के लिए फिटनेस प्रेरणास्त्रोत के रूप में काम कर रही हैं। 19 नवंबर, 1975 को हैदराबाद में जन्मीं सुष्मिता को रेग्युलर एक्सरसाइज करना बेहद पसंद है।

सुष्मिता ने अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर लाखों भारतीयों का ध्‍यान आ‍कर्षित किया हुआ है और उनकी फिटनेस के कारण ही उनका फिगर किसी नई एक्‍ट्रेस से कम नहीं दिखाई देता है। सुष्मिता अपने फिटनेस वीडियो अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं ताकि आकर्षित फिगर पाने वाली महिलाएं उन्हें फॉलो कर आसानी से अपना वजन घटा सके और आकर्षक फिगर पा सकें। अगर आप भी सुष्मिता सेन जैसी फिटनेस पाना चाहती हैं तो उनके बताएं योग और एक्‍सरसाइज के जरिए ऐसा किया जा सकता है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको उनके वर्कआउट, योग और डाइट से जुड़ी हर बात बताने जा रहे हैं, जो आपके काम आ सकती है।

सुष्मिता का वर्कआउट रूटीन (Sushmita Sen Workout Routine)

पुशअप ऑन बॉल (Pushup On Ball)

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले बॉल पर पेट के बल लेट जाएं। उसके बाद अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई तक खोल लें। बॉल को अपनी चेस्ट के अंदर रखें,  हथेलियां जमीन की तरफ और अपने हाथों को आगे की ओर जमीन पर टिकाएं । इसके अलावा आप अपनी कोहनियां अपने शरीर की तरफ। इसके बाद आप अपने कंधे को नीचे की तरफ लाएं और बॉल को चेस्ट से दबाएं। ऐसा करने के बाद वापस पुरानी अवस्था में आ जाएं। इससे आपकी पूरी बॉडी फिट रहेगी।

 

 

 

View this post on Instagram

A brand new journey #knuckle #pushups ����❤️what a #feeling had to share!!!!���� Good morning, feel the strength & KNOW nothing can pull us down, cause our #spirit knows how to pushup!!��❤️Have a #beautiful day!!! I love you guys!!!����Mmmuuuaaah

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) onApr 3, 2018 at 8:00pm PDT

मेडिसिन बॉल प्लैंक (Medicine Ball Plank)

मेडिसिन बॉल प्लैंक को शारीरिक संतुलन बेहतर बनाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए मेडिसिन बॉल को अपनी जांघों के नीचे रखें और दोनों हाथों को कंधों के ठीक नीचे रखें। इस अवस्था में ज्यादा से ज्यादा समय तक बने रहने की कोशिश करें। इस अभ्यास से आपका संतुलन बेहतर बनाने में मदद मिलेगा।

ज्यादा जानकारी के लिए आप उनका ये वीडियो देख सकते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

I had promised the 14 year old #me NO MATTER WHAT, I will ALWAYS follow my #heart I will respond to #feelings and not react to #thoughts ��❤️��easier said than done ��so often I discipline my #body to #silence the #mind and return to a #feeling ❤����it works like #magic ����❤️����And no its NOT for a movie ��not to be a size zero, it's simply me honouring a promise!!!!����❤�� Gooood morning World ������❤��wake up happy!!! #feelit #manifest #bepositive ����❤��I love you guys!!! Thank you teacher @nupur_popeye ������❤����mmuuaah!!!

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) onJan 2, 2017 at 5:36pm PST

स्विमिंग (Swimming)

सुष्मिता को स्विमिंग पसंद है। स्विमिंग एक प्रकार की कार्डियो एक्सरसाइज है, जो आपके दिल की धड़कन को बढ़ाकर कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। स्विमिंग से शरीर के कई मसल्स एक साथ सक्रिय हो जाते हैं। स्विमिंग से संपूर्ण शरीर का व्यायाम भी हो जाता है।

शीर्षासन (Shirshasan)

शीर्षासन मस्तिष्क में रक्त प्रवाह बढ़ाता है जिससे सिर और दिमाग से संबंधित बीमारियों से दूरी बनी रहती है। इस आसन में सिर के बल खड़ा होना होता है। नियमित रूप से शीर्षासन करने से आपको पाचन संबंधी बीमारियों से भी निजात मिलती है। शीर्षासन से शरीर को मजबूती मिलती हैं और शरीर स्वस्थ बनता हैं। सुष्मिता शरीर की मजबूती के लिए शीर्षासन करती हैं।

बाइसेप्स कंसंट्रेशन (Bisecp Concentration)

सुष्मिता सेन बाइसेप्स को मजबूत बनाने के लिए बाइसेप्स कंसंट्रेशन एक्सरसाइज करती हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप बेंच पर बैठ जाएं और पैरों को कंधों से ज्यादा खोल लें। उसके बाद अपना दाएं हाथ में डंबल लेकर कोहनी को दायें घुटने पर टिका लें। इसके बाद डंबल को दायें कंधे की तरफ ले जाए और ठीक इसी तरह बाएं हाथ से भी यही प्रक्रिया करें।

क्रंचेस (Crunches)

एब्‍स को शेप में लाने में एबडॉमिनल क्रंचेज एक्सरसाइज की जा सकती है। इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियों में मॉलिक्‍यूलर बदलाव आते हैं जो घंटों तक दौड़ लगाने या साइकिल चलाने के समान हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

“While the world speculates, I train. Speak of these #rings & this #commitment , and I am game!!��All other #gossips can die in vain” ���� #notgettingmarried (yet) �� ‘Rohman’cing life ABSOLUTELY!!!��❤️��♾���� #enoughsaid #sharing #mytruth I love you guys beyond!!!!❤️�������� mmuuuaaah!!!!

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) onNov 10, 2018 at 3:45am PST

इसे भी पढ़ेंः  अर्जुन कपूर ने कैसे घटाया 50 किलो वजन, बताए अपने वेट लॉस सीक्रेट्स

अपनी फिटनेस के लिए मशहूर सुष्मिता सेन ने एक्‍सरसाइज करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पुशअप करती दिखाई रही थीं। सुष्मिता खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। सुष्मिता हर हफ्ते अपने वर्कआउट में बदलाव करती हैं। उन्हें दौड़ना, कार्डियो और एरियल एक्सरसाइज भी करना पसंद है। इसके साथ ही वह खुद को योग और डांस के जरिए भी फिट रखती हैं। जानिए सुष्मिता के वर्कआउट से जुड़ी कुछ अन्य बातें

  • सुष्मिता प्रत्येक सप्ताह अपने वर्कआउट में बदलाव करती हैं। वह एक्सरसाइज के दौरान शिव मंत्र सुनती हैं। उनका कहना है कि इससे उन्हें स्ट्रेंथ मिलती है।
  • सुष्मिता रनिंग, कार्डियो, एरियल एक्सरसाइज, योग, स्विमिंग और डांस के जरिए खुद को फिट रखती हैं।

सुष्मिता नियमित रूप से वर्कआउट करना पसंद करती हैं। जब बात वर्कआउट शेड्यूल आती है तो वह इसके प्रति काफी गंभीर और सख्त हो जाती है। इसके साथ ही वह कभी अपना फिटनेस सेशन मिस नहीं करती है।

वह एक दिन छोड़कर एक दिन एक्सरसाइज करने के लिए पावर प्लेट का उपयोग करती हैं। इसके अलावा वह अपने शरीर को अच्छी तरह से टोन करने के लिए कार्डियो और क्रंचेस भी करती है। इसके साथ ही अभिनेत्री योग और प्राणायाम भी करती है। वह अपने शरीर को कोमल और तनावमुक्त रखने के लिए जल्दी सोना पसंद करती हैं।

इसे भी पढ़ेंः  45 मिनट की एक्‍सरसाइज से खुद को फिट रखती हैं प्रियंका, जानें उनका वर्कआउट रूटीन

सुष्मिता सेन की डाइट (Sushmita Sen Diet)

  • सुष्मिता सुबह एक्सरसाइज के साथ फ्रूट्स और गर्म पानी पीती हैं। 
  • सुष्मिता ब्रेकफास्ट में दो टोस्ट और अंडे खाती हैं। ब्रेकफास्ट के दो घंटे बाद वे फल खाना पसंद करती हैं।
  • लंच में सुष्मिता काली दाल, हरी सब्जी, मछली-चावल और दो रोटी खाती हैं। 
  • सुष्मिता शाम को वेजीटेबल सूप पीना पसंद करती हैं।
  • डिनर में वे दाल, रायता, रोटी और अंडे खाती हैं।
  • सुष्मिता की सबसे खास बात ये है कि वह दिनभर में करीब 14 गिलास पानी पीती हैं। 
  • इसके अलावा उन्हें मीठा खाना बिल्कुल पसंद नहीं है।

Read More Articles On Exercise & Fitness In Hindi

Read Next

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर ने कैसे घटाया 50 किलो वजन, बताए अपने वेट लॉस सीक्रेट्स

Disclaimer