Happy Birthday Arjun Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन है। क्या आपने अर्जुन की फिल्मों में एंट्री से पहले की तस्वीरें देखी हैं? इन फोटोज़ में शायद आप उन्हें पहचान भी न पाएं। इसका कारण यह है कि अर्जुन कपूर का वजन पहले बहुत ज्यादा था। मगर बॉलीवुड में इंट्री से पहले अर्जुन ने अपना वजन 50 किलो तक कम किया था। इसके लिए अर्जुन ने 3 साल तक लगातार मेहनत की और हार नहीं मानी। ये बातें खुद अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताईं।
कैसे घटाया 3 साल में 50 किलो वजन?
मंगलवार को अर्जुन कपूर ने जिम करते हुए अपनी 2 तस्वीरें पोस्ट की और साथ में लिखा कि उन्होंने कितनी मुश्किल से 20 साल की उम्र में अपना 50 किलो वजन घटाया था। अर्जुन लिखते हैं कि, "वजन घटाना मेरे लिए बचपन से ही बहुत मुश्किल भरी यात्रा थी। हर किसी का अपना संघर्ष होता है और मेरा भी रहा है। जिंदगी का असली मतलब तभी है जब आप गिर कर संभलते हैं और दोबारा कोशिश करते हैं। मेहनत हमेशा रंग लाती है, आज नहीं तो एक सप्ताह, एक महीना या एक साल बाद ही सही।"
कुल मिलाकर अर्जुन का मानना है कि लगातार मेहनत और खुद पर विश्वास के द्वारा ही वजन कम किया जा सकता है। अर्जुन वजन कम करने के लिए जिम में घंटों मेहनत करते थे और उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
फिल्म 'पानीपत' के लिए अर्जुन कपूर की तैयारी
इस पोस्ट में अर्जुन कपूर ने यह भी बताया कि वो इस साल जनवरी से ही वो अपनी फिल्म 'पानीपत' के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वो फिटनेस ट्रेनर और रीबोक के फिटनेस एम्बेसडर दीपेश भट्ट (शिवोहम) से ट्रेनिंग ले रहे हैं। अर्जुन बताते हैं कि खुद पर विश्वास करके आप कुछ भी कर सकते हैं। फिल्म 'पानीपत' इतिहास आधारित एक ड्रामा फिल्म है, जिसे आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ कृति सेनन, संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हापुरी और जीनत अमान भी नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें:- सलमान खान का वर्कआउट और डाइट प्लान, जानें 53 की उम्र में भी खुद को कैसे फिट रखते हैं 'भाईजान'
'असली योद्धा' हैं अर्जुन कपूर
अर्जुन के ट्रेनर शिवोहम ने हाल में ही अर्जुन की एक मस्कुलर फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि, "एक योद्धा हमेशा अपने मिशन के लिए काम करता है, फिर उसके रास्ते में चाहे जिनती बाधाएं आएं। अर्जुन कपूर आप हर मायने में असली योद्धा हैं।" दरअसल अर्जुन की आने वाली फिल्म पानीपत की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें अर्जुन कपूर वीर योद्धा की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Read More Articles On Exercise Fitness in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version