
Risk Of Diseases in Humans Due to Pigs And Monkeys: बीते कुछ सालों से दुनियाभर में जूनोटिक बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। जानवरों की वजह से इंसानों में फैलने वाली बीमारियां मानव जाति के लिए बड़ा खतरा हैं। हाल ही में क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के द्वारा किये गए एक शोध में भी इसको लेकर गंभीर चेतावनी दी गयी है। क्वींसलैंड विश्वविद्यालय की अगुवाई में किये गए इस शोध में कहा गया है कि बंदरों और सुअरों की बढ़ती आबादी के कारण इंसानों में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा है। क्वींसलैंड विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ द एनवायरनमेंट के हेड डॉ. मैथ्यू लुस्किन ने इस शोध टीम को हेड किया। इस अध्ययन में दक्षिण पूर्व एशिया में मकाक बंदरों की बढ़ती आबादी के कारण फैलने वाले बीमारियों को लेकर अध्ययन किया गया।
बंदर और सुअरों की बढ़ती आबादी से बढ़ा खतरा- Risk Of Diseases in Humans Due to Pigs And Monkeys in Hindi
स्कूल ऑफ द एनवायरनमेंट के डॉ. मैथ्यू लुस्किन और उनकी टीम ने कुछ इलाकों में तेजी से बढ़ रही बंदरों और सुअरों की आबादी को लेकर रिसर्च की, जिसमें यह सामने आया कि इनकी बढ़ती आबादी के कारण इंसानों में बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ा है। जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों को जूनोटिक बीमारियां कहते हैं। एमपॉक्स, चिकनपॉक्स जैसी बीमारियां बीते सालों में तेजी से फैली हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा है कि जूनोटिक रोगजनक बैक्टीरिया वायरल और पैरासाइट हो सकते हैं। जानवरों से सीधे संपर्क में आने से इन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: पालतू जानवर भी बढ़ा सकते हैं इन बीमारियों का खतरा
दरअसल, जंगलों की तेजी से कटाई और पेड़-पौधों की कमी के कारण जानवर इंसान की आबादी की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में इनका संपर्क भी इंसान से बढ़ रहा है। इन जंगली जानवरों के भोजन के रिसोर्स भी धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं। बंदर और सुअर जैसे जानवरों की आबादी इंसानों के बीच में बढ़ने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
150 से ज्यादा बीमारियों का खतरा
आपको जानकर हैरानी होगी कि 150 से ज्यादा ऐसी बीमारियां हैं, जो इंसानों में जानवरों से फैल सकती हैं। इनमें कई बीमारियां जानलेवा स्तर तक खतरनाक हो सकती हैं और कई संक्रामक होती हैं, जो एक व्यक्ति से दूसरे में तेजी से फैलती हैं। ये बीमारियां पालतू जानवरों और जंगली जानवरों दोनों से फैलती हैं। इसके अलावा कई छोटे-छोटे जीव या कीड़े-मकोड़े भी ऐसी बीमारियां बहुत तेजी से फैलाने का काम करते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)
Read Next
धीरे-धीरे पत्थर में बदल रहा इस व्यक्ति का शरीर, डॉक्टरों के पास नहीं इस अजीब बीमारी का इलाज
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version