जब एक महिला बच्चे को जन्म देती है तो उसके बाद शरीर में कई तरह की परेशानियां होती हैं। डिलिवरी के लिए महिलाएं काफी कमजोर महसूस करती हैं और शरीर में कई बदलाव होते हैं। लेकिन बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। क्योंकि एक बच्चे को संभालना कोई आसान बात नहीं है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को रिकवरी के लिए अपने खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। आप डिलीवरी के बाद कितना जल्दी या तेजी से वापसी करेंगी, इसमें आपका खानपान अहम भूमिका निभाता है। साथ ही यह आपके बच्चे को पर्याप्त पोषण प्रदान करने और उसके विकास के लिए भी बहुत जरूरी है।
अब सवाल यह है कि आप डिलीवरी के बाद तेजी से रिकवरी के लिए आपको किन फूड्स को डाइट में शामिल करने की जरूरत है? चिंता न करें, इसमें आपकी मदद करने के लिए हम यहां हैं। इस लेख में हम आपको क्लीनिकल न्यूट्रिशनिष्ट और डायटीशियन रमिता कौर से जानेंगे डिलीवरी के बाद तेजी से रिकवरी के लिए 5 सुपरफूड्स (Superfoods To Eat Post Pregnancy For Fast Recovery In Hindi) के बारे में।
डिलीवरी के बाद तेजी से रिकवरी के लिए खाएं ये 5 सुपरफूड्स (Superfoods To Eat Post Pregnancy For Fast Recovery In Hindi)
1. आंवला
आंवला विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है। जिससे यह न सिर्फ आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाता है, साथ ही शरीर में आयरन के अवशोषण को भी बढ़ावा देता है। हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में मदद करता है, और संक्रमण के जोखिम को करता है। आप आंवला कई तरह से सेवन कर सकती हैं जैसे आंवला की चटनी, मुरब्बा, अचार और कैंडी आदि।
2. हल्दी
हल्दी एक अद्भुत मसाला है। हल्दी को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। हल्दी कई चिकित्सीय लाभ प्रदान करती है। साथ ही हल्दी में एंटीइन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं जो सूजन से लड़ने में मदद करते हैं। डिलीवरी के बाद हल्दी का सेवन आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आप हल्दी का इस्तेमाल अपनी सब्जियों में मसाले के तौर पर कर सकते हैं, साथ ही आप रात को सोते समय हल्दी वाले दूध का सेवन भी कर सकते हैं।
इसे भी पढें: अच्छे पाचन के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें डाइजेशन को बेहतर बनाने वाले 5 फूड्स
3. सहजन/ मोरिंगा
डिलीवरी के बाद महिलाओं को हड्डियों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि उनकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। सहजन कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही सहजन शरीर के लिए जरूरी कई अन्य पोषक तत्वों का भी अच्छा स्रोत है जिससे यह अनेक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। आप सहजन को अपनी सब्जी का हिस्सा बना सकते हैं, दाल में शामिल कर सकते हैं साथ ही सहजन का पाउडर को आटे में मिलाकर रोटियां बना सकते हैं या अपनी स्मूदीज में डाल सकते हैं।
View this post on Instagram
4. मिलेट्स
मिलेट्स कैल्शियम, आयरन मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। डिलीवरी के बाद शरीर को एनर्जी प्रदान करने के लिए मिलेट्स का सेवन बहुत फायदेमंद है। यह आपको इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है। आप मिलेट्स से कई चीजें बनाकर खा सकते हैं। आप मिलेट्स से रोटी, चीला, पॉरिज, फ्लेक्स और पफ्स कई चीजें बना सकते हैं।
इसे भी पढें: पीरियड्स के दौरान पेट दर्द से पानी है राहत तो खाएं ये 5 फल
5. नट्स और बीज
नट्स और बीज पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं। नट्स और बीज में ओमेगा-3 और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह शरीर को भरपूर ऊर्जा प्रदान करते हैं। आप नट्स और बीज को भोगिकर सुबह के समय इनका सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप अपनी इन्हें अपनी स्मूदीज और दही आदि में डालकर भी इनका सेवन कर सकते हैं।
All Image Source: Freepik.com