ब्रेस्ट के आस-पास होने वाली गांठों से बचने के लिए जरूर करें ये 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, जानें सही तरीका

कई बार महिलाओं के ब्रेस्ट के आस-पास गांठें बन जाती हैं। इससे राहत पाने के लिए आपको कुछ स्ट्रेच का अभ्यास करना चाहिए। आइये जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेस्ट के आस-पास होने वाली गांठों से बचने के लिए जरूर करें ये 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, जानें सही तरीका


Stretching to Prevent Breast Area Lumps: शरीर में गांठ केवल कैंसर के कारण ही नहीं बनती, बल्कि इसके पीछे अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे ही कई बार महिलाओं के ब्रेस्ट के आस-पास गांठें बन जाती हैं। हालांकि, यह एक आम समस्या है, जो कई बार अपने आप ठीक हो जाती हैं। लेकिन ठीक नहीं होने पर इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर को दिखाएं। इससे बचने के लिए आप कुछ मूव्स और स्ट्रेच कर सकते हैं। आइये योग एक्सपर्ट साक्षी मलिक से जानते हैं ब्रेस्ट के आस-पास होने वाली गांठ से बचने के लिए कुछ स्ट्रेच।

हाथों से स्ट्रेच करें (Stretch with Hands)

इन गांठों से बचने के लिए आपको अपने दोनों हाथों को सिर के उपर लाकर एक दूसरे को मोड़ना है। अब हाथों को आपस में जोड़कर उन्हें पीछे की ओर ले जाएं फिर आगे लाएं। इससे ब्रेस्ट के आस-पास के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे उस जगह पर गांठ नहीं बनती। 

कंधों की स्ट्रेचिंग करें (Stretch Shoulders) 

ब्रेस्ट पर होने वाली गांठों से बचने के लिए आपको कंधों की स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। इसके लिए दोनों हाथों को अपने कंधों पर रखें और हाथों को आगे से पीछे की ओर लेकर जाएं। ऐसा करने से ब्रेस्ट के आस-पास की मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं साथ ही गांठ होने से भी बचाव होता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Dubey | Yoga Teacher (@yog_sakshi)

बॉडी मूवमेंट करें (Body Movement)

इस समस्या से बचने के लिए आपको अपनी बॉडी को स्ट्रेच करने की जरूरत है। इसके लिए आपको आलथी-पालथी मारकर आराम से बैठना है और एक हाथ को उठाकर शरीर को उसी दिशा में झुकाना है। इसका अभ्यास कम से कम 2 मिनट तक करें। यह स्ट्रेच गांठ का कारण बनने वाली चीजों को मैनेज करती है, जिससे आप इस समस्या से बच सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - ब्रेस्ट को लटकने से बचाने के लिए फॉलो करें ये तरीके, टाइट और सुडौल बनेंगे स्तन

बॉडी ट्विस्टिंग (Body Twisting)

इस समस्या से बचने के लिए आपको बॉडी ट्विस्टिंग करनी चाहिए। इससे न केवल शरीर में लचीलापन बढ़ता है, बल्कि स्ट्रेस और एंग्जाइटी से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए आपको दोनों हाथों को मोड़कर छाती के पास लाना है। अब इसी पोजिशन में बने रहकर आपको बॉडी को दोनों ओर घुमाना है। कम से कम दो मिनट तक इस अभ्यास को करें। यह शरीर के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। 

Read Next

काम के दौरान आता है गुस्सा और तनाव? कुर्सी पर बैठे-बैठे करें चंद्रभेदी प्राणायाम, जल्द मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version