Stomach Pain: आज हम बता रहे हैं पुरुषों में पेट दर्द के कारण। पुरुषों में पेट में दर्द या ऐंठन एक सामान्य समस्या है, इसके कारण दर्द की गंभीरता पर निर्भर करता है। पुरुषों में पेट में ऐंठन के ज्यादातर मामले हल्के होते हैं और कुछ दिनों अपने आप ठीक हो जाते हैं। अपच, ओवरइटिंग, गैस और ब्लोटिंग पुरुषों में पेट दर्द के सामान्य कारण माने जाते हैं। इसके साथ ही स्ट्रेस, एंग्जायटी और पेट के बल एक्सरसाइज करने पर भी पेट दर्द महसूस हो सकता है। इतना ही नहीं अपेंडिक्स, आंत, पित्ताशय, यकृत या किडनी, पैन्क्रियाज और मलाशय में गड़बड़ी के कारण पुरुषों में पेट दर्द हो सकता है। चलिए विस्तार से जानते हैं पुरुषों में पेट दर्द के पीछे क्या कारण जिम्मेदार होते हैं (Stomach Pain in Male Causes in Hindi)?
पुरुषों में पेट दर्द के कारण (stomach pain reasons for male)
पेट में ऐंठन एक सामान्य समस्या है। यह घर पर अपने आप ठीक हो सकता है। लेकिन कई बार गंभीर कारणों के वजह से भी पुरुषों में पेट दर्द की समस्या हो सकती है। यानी पुरुषों में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं होने पर भी पेट दर्द हो सकता है। चलिए जानते हैं पुरुषों में पेट दर्द के कारण-
1. अपेंडिसाइटिस (appendicitis in hindi)
अपेंडिसाइटिस एक दर्दनाक स्थिति है, जो अपेंडिक्स में सूजन के कारण होती है। अपेंडिक्स पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्थित एक अंग है। अपेंडिसाइटिस होने पर पुरुषों को पेट में दर्द महसूस हो सकता है। भूख में कमी, उल्टी, बुखार आना भी अपेंडिसाइटिस के लक्षण हो सकते हैं।
2. बाउल ऑब्सट्रक्शन (bowel obstruction)
बाउल ऑब्सट्रक्शन यानी आंतों में किसी तरह की रूकावट पैदा हो जाती है। आंतों में यह रुकावट तब होती है, जब आंतों के हिस्से बंद हो जाते हैं। यह पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में हस्तक्षेप कर सकता है। सूजन आंत रोग, हर्निया और ट्यूमर सभी संभावित कारण हैं। गंभीर पेट में ऐंठन, निर्जलीकरण, सूजन, भूख की कमी और मल त्याग में परेशानी बाउल ऑब्सट्रक्शन के अन्य लक्षण हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - पेट दर्द का कारण: इन 7 कारणों से आपको हो सकता है पेट दर्द, बचाव के लिए अपनाएं ये खास टिप्स
3. पित्ताशय की पथरी (Gallstones in Hindi)
पित्ताशय की पथरी एक पीड़ादायक स्थिति होती है। इस स्थिति में पुरुषों को पेट के दाहिनी तरफ दर्द महसूस होता है। यह दर्द कंधे और पीठ तक भी फैल सकता है। कई मामलों में पित्ताशय की पथरी को हटाने के लिए सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है। पेट में दर्द के साथ ही बदहजमी, खट्टी डकार, उल्टी आना, ज्यादा पसीना आना, पेट फुलना, एसिडिटी और पेट में भारीपन भी पित्ताशय की पथरी के लक्षण होते हैं।
4. किडनी की पथरी (Kidney Stones Symptoms)
किडनी की पथरी भी पुरुषों में पेट दर्द का एक गंभीर कारण हो सकता है। यह दर्द कमर तक भी फैल सकता है। किडनी की पथरी के लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, दर्दनाक पेशाब और मतली भी शामिल हैं। अगर आपको लगातार पेट और कमर में दर्द हो, साथ ही पेशाब आने में भी दर्द हो तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।
5. वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण (Viral and Bacterial Infections)
पुरुषों में पेट दर्द वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण के कारण भी हो सकता है। खराब भोजन से रोटावायरस और फूड पॉइजनिंग गंभीर दस्त और उल्टी के साथ पेट में ऐंठन पैदा कर सकता है। ज्यादातर मामलों में एक या दो दिन बाद सुधार होता है। अगर आपकी हालत ज्यादा खराब हो तो डॉक्टर को दिखाएं।
6. इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (Inflammatory Bowel Disease)
आईबीडी यानी इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज एक क्रॉनिक स्थिति है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को नुकसान पहुंचाती है। यह समस्या दो प्रकार की होती है, इसमें आईबीडी क्रोहन रोग और अल्सरेटिव कोलाइटिस शामिल हैं। पेट में दर्द, डायरिया या दस्त और मल में खून आना भी इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज के लक्षण होते हैं। इस स्थिति में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल क्षति को कम करने के लिए दवाइयों का सेवन करना जरूरी हो जाती है।
इसे भी पढ़ें - पेट के दाहिने साइड में दर्द होने के क्या संकेत हैं? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय
7. पेट का अल्सर (Stomach Ulcers Symptoms)
पेट के अल्सर को पेप्टिक अल्सर भी कहा जाता है। पेट के निचले हिस्से में दर्द, जलन पेप्टिक अल्सर के लक्षण हो सकते हैं। इस स्थिति में दर्द कुछ मिनट से लेकर घंटों तक रह सकता है।
8. गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (Gastroesophageal Reflux Disease in Hindi)
GERD एसिड रिफ्लक्स का एक गंभीर रूप है, जो इलाज न किए जाने पर अन्नप्रणाली को नुकसान पहुंचा सकता है। ऊपरी पेट में दर्द, निगलने में समस्या, बदबूदार सांस जीईआरडी के लक्षण हो सकते हैं।
डॉक्टर को कब दिखाएं?
- अगर आपको लंबे समय से गंभीर पेट में ऐंठन का अनुभव हो रहा है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से मिलना चाहिए।
- अपच, सूजन और अत्यधिक थकान होने पर भी डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
- दर्द अचानक बढ़ना, मल में खून, उल्टी आना, बुखार, पेट में दर्द और वजन कम होने पर भी आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।
अगर आपको भी लंबे समय से पेट में दर्द हो, तो इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। बार-बार और लगातार पेट दर्द गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।