Doctor Verified

स्टमक फ्लू में अपनाएं ये डाइट, तेजी से मिलेगा फायदा

Stomach Flu Diet Tips: स्टमक फ्लू होने पर खानपान का विशेष ध्यान रहना चाहिए, जानें इस समस्या में क्या खाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्टमक फ्लू में अपनाएं ये डाइट, तेजी से मिलेगा फायदा


Stomach Flu Diet Tips: बरसात के मौसम में कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि इस मौसम में पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए पाचन तंत्र को भी हेल्दी और बीमारियों से बचाए रखना बहुत जरूरी है। बारिश और मानसून के दौरान स्टमक फ्लू (Stomach Flu) का खतरा रहता है। इस मौसम में दूषित भोजन और पानी का सेवन करने से आपको पेट का इन्फेक्शन या स्टमक फ्लू का सामना करना पड़ सकता है। स्टमक फ्लू होने पर आपको दस्त, उल्टी और मतली के साथ पेट में दर्द की परेशानी होती है। स्टमक फ्लू से बचने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं स्टमक फ्लू होने पर क्या खाना चाहिए?

पेट में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं?- What To Eat in Stomach Flu in Hindi

स्टमक फ्लू को पेट में इन्फेक्शन और वायरल गैस्ट्रोएंट्राइटिस भी कहा जाता है। इस बीमारी में आपकी आंतों में इन्फेक्शन फैल जाता है और इसकी वजह से आंतों में जलन और सूजन हो जाती है। मरीज को स्टमक फ्लू होने पर दस्त, उल्टी और मतली जैसी परेशानियां होती हैं। दूषित पानी पीने, दूषित भोजन का सेवन करने और बैक्टीरिया के संपर्क में आने की वजह से आपको इस समस्या का खतरा रहता है। पहले से स्टमक फ्लू से संक्रमित व्यक्ति का जूठा खाने से भी आपको यह बीमारी हो सकती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि इस बीमारी में खानपान का ध्यान न रखने की वजह से मरीज को कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। ऐसे फूड्स को पचने में ज्यादा समय लेते हैं, उनका सेवन इस समस्या में नहीं करना चाहिए। 

Stomach Flu Diet Tips

इसे भी पढ़ें: स्टमक फ्लू (पेट में इंफेक्शन) होने पर दिखाई देते हैं ये 7 लक्षण, जानें बचाव

स्टमक फ्लू होने पर डाइट में इन चीजों को शामिल करने से फायदा मिलता है-

1. स्टमक फ्लू होने पर मरीज को दस्त और उल्टी होती है। इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए आपको नारियल पानी पीना चाहिए इसके अलावा दिन में दो से तीन बार ओआरएस का घोल भी पीना चाहिए। 

2. स्टमक फ्लू से जल्दी छुटकारा पाने के लिए डाइट में दही और छाछ शामिल कर सकते हैं। इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।  

3. केला खाने से भी आपको पेट के इन्फेक्शन में आराम मिलता है। केला जल्दी पच जाता है और यह दस्त कम करने में भी मदद करता है। दस्त बहुत ज्यादा होने पर भी केला खाना फायदेमंद माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों के पेट में इंफेक्शन होने पर क्या खिलाएं? डॉक्टर से जानें किन चीजों से मिलेगा आराम

4. पेट के इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए दलिया, नमकीन खिचड़ी, चावल आदि का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपका पेट हल्का रहता है और फ्लू को ठीक करने में मदद मिलती है।

5. स्टमक फ्लू में दर्द और क्रैम्प कम करने के लिए दालचीनी का पानी, लौंग के साथ गर्म पानी और अजवाइन का सेवन करने से फायदा मिलता है।

स्टमक फ्लू होने पर कैफीन युक्त खाद्य या पेय पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए। कोल्डड्रिंक, चाय और कॉफी आदि का सेवन ऐसे समय में नुकसानदायक होता है। पेट में इन्फेक्शन की समस्या खानपान में असंतुलन, दूषित पानी के सेवन से हो सकती है इसलिए साफ-सफाई का ध्यान जरूर दें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Sorrel Leaves: सॉरेल की पत्तियों का सेवन करने से मिलते हैं ये कई फायदे, जानें खाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version