बच्चों के पेट में इंफेक्शन होने पर क्या खिलाएं? डॉक्टर से जानें किन चीजों से मिलेगा आराम

बच्‍चों के पेट में इंफेक्शन होना एक आम समस्या है। इस समस्या में आपको बच्चों को किस तरह की डाइट देनी चाहिए इस बारे में आगे जानें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों के पेट में इंफेक्शन होने पर क्या खिलाएं? डॉक्टर से जानें किन चीजों से मिलेगा आराम


बच्चे अक्सर बाहर का अनहेल्दी खाना खाने की जिद करते हैं और ये जिद उनके पेट में इंफेक्शन की मुख्य वजह होती है। बच्चों को पेट का इंफेक्शन होने पर उन्हें उल्टी व दस्त की समस्या होने लगती है। इस समस्या में बच्चा बेहद ही शांत हो जाता है और उसका खेलने में भी मन नहीं लगता है। घर में बच्चे को बिस्तर पर देखना किसी भी अभिभावक को पसंद नहीं होता है। लेकिन बाहर के खाने से बच्चे को दूर रखने से आप उसे कई तरह के संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। इसके अलावा बच्चे को गंदे हाथों से खाना न खाने व दूषित पानी को न पीने की आदत डालें। इससे भी आप बच्चों को रोग मुक्त बना सकते हैं। लेकिन फिर भी आपके बच्चे को यदि पेट का इंफेक्शन हो गया है तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह लें और बच्चे को आसानी से पचने वाला आहार खाने के लिए दें। इस लेख में हम आपको बच्चे के पेट के इंफेक्शन में दिये जाने वाले आहार के बारे में बताने जा रहे हैं। मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विभागाध्यक्ष और निदेशक बाल रोग डॉ परविंदर सिंह ने बताया कि इस समय बच्चे को कैसा आहार देना चाहिए।  

बच्चों के पेट के इंफेक्शन होने पर क्या खिलाएं?  Foods for Toddler in Stomach Flu In Hindi  

बच्चे के नारियल पानी पिलाएं  

अगर आपके बच्चे को पेट में इंफेक्शन की वजह से बार बार दस्त या उल्टी हो रही है तो उसको पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। इसके लिए आप उसे नारियल पानी भी पीला सकते हैं। नारियल पानी में पेट के इंफेक्शन को कम करने वाले गुण होते है। साथ ही इसमें पौष्टिक गुण शरीर को डिहाईड्रेशन से बचाने में सहायक होते हैं।

toddler in stomach flu in hindi 

उबली हुई सब्जियां खिलाएं  

बच्चे को पेट में इंफेक्शन होने पर आप उन्हें उबली हुई सब्जियां दे सकते हैं। इन सब्जियों से बच्चों को पर्याप्त पोषण मिलता है। साथ ही इसमें तेल या घी अधिक न होने की वजह से इन्हें पचाना भी बेहद आसान होता है। यदि बच्चा इसे खाने में आनाकानी करें तो आप इसमें थोड़ा सा चाट मसाला मिला सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें :  बच्चा पेट के इंफेक्शन (स्टमक फ्लू) से हो गया है परेशान? तो ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय 

सूप पिलाएं  

यदि बच्चे को किसी भी चीज को खाने का मन नहीं कर रहा है तो आप उसको सूप भी पिला सकते हैं। पेट में इंफेक्शन की वजह से बच्चे को जब उल्टी होती है तो वह खाना नहीं खाता है। ऐसे में आप उसकी मनपसंद सब्जी का सूप बनाकर बच्चे के दे सकते हैं।   

पेट में इंफेक्शन होने पर बच्चे को खिचड़ी दें  

पेट में इंफेक्शन होने पर बच्चे को ऐसा आहार देना चाहिए, जिससे उसके पाचन तंत्र पर दबाव न पड़े। ऐसे में आप अपने बच्चे को खिचड़ी दे सकते हैं। खिचड़ी को पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं होती है। साथ ही पेट की मांसपेशियों को भी आराम मिलता है और बच्चे का पेट भी भर जाता है।  

इसे भी पढ़ें : इन 5 कारणों से बच्चों को हो सकती है जी मिचलाने की समस्या, जानें इसे ठीक करने के घरेलू उपाय 

बच्चे को दही खिलाएं  

पेट में इंफेक्शन होने पर आप अपने बच्चे को दही दे सकते हैं। दही में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया पेट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। दही खाने से बच्चे का पेट जल्द ठीक होता है। इसके लिए आपक उसे दही में केला भी मिलाकर दे सकते हैं।   

बच्चे को पेट में इंफेक्शन होने पर यदि उसको बार बार दस्त या उल्टी हो रही है तो ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से मिलें। इस तरह के लक्षण का इलाज घरेलू उपाय से न करें।  

 

Read Next

पब्लिक प्लेस में बच्चा करने लगता है ज्यादा नखरे? तो इन 3 तरीकों से बच्चे को करें हैंडल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version