
बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। जिसके कारण बच्चा कई तरह के संक्रमण का शिकार हो जाता है और वह न चाहते हुए भी बीमार हो जाता है। अधिकतर बच्चों को पेट में इंफेक्शन (स्टमक फ्लू) होने की समस्या होती है। इस समय बच्चाें के अभिभावक घबरा जाते हैं। आपको बता दें कि बच्चे को कई कारण की वजह से पेट में इंफेक्शन हो जाता है। इस समस्या को गैस्ट्रोएंटेराइटिस भी कहते हैं। इस समस्या होने पर बच्चे के पेट में दर्द होता है और उसको दस्त व उल्टी होने लगती है। इसमें बच्चे का पाचन तंत्र प्रभावित होता है और उसे बुखार व कम भूख लगती है।
बच्चे कई बार अपनी समस्या को सही तरह से नहीं बता पाते हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चे को उल्टी और दस्त होने पर परेशान हो जाते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपायों को अपनाने से इस समस्या को कम किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बच्चे के स्टमक फ्लू होने के घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही आपको बच्चों को पेट में इंफेक्शन होने के लक्षण के बारे में भी बताया गया है।
बच्चों को पेट में इंफेक्शन होने के लक्षण
बच्चों को पेट में इंफेक्शन होने का कारण बैक्टीरिया होता है। इसकी वजह से पेट की आंतों में सूजन होने लगती है। रोटावायरस बच्चों में कई बार इंफेक्शन की वजह होता है। दूषित खाना, दूषित पानी और दूसरों संक्रमित होने के कारण बच्चों को स्टमक फ्लू की परेशानी हो जाती है। इस समस्या में बच्चो को आगे बताए गए लक्षण महसूस होते हैं।
- बच्चे को उल्टी होना,
- बच्चे को दस्त होना,
- तेज व हल्का बुखार होना,
- बच्चों के शरीर में पानी की कमी होना, आदि।
इसे भी पढ़ें : बच्चों को खिलाएं ब्राउन राइस, कब्ज से मिलेगा छुटकारा
बच्चों के पेट में इंफेक्शन का घरेलू उपाय - Home Remedies Of Stomach Flu In Toddlers In Hindi
बच्चे के पेट में इंफेक्शन होने के गंभीर लक्षण दिखाई देने पर अभिभावकों को तुरंंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यदि बच्चे के पेट में इंफेक्शन के लक्षण हल्के है और उसे दस्त हो रहें हैं तो अभिभावकों सबसे पहले घरेलू उपायों से उसका इलाज करने का प्रयास करें। इन उपायों के बारे में आगे बताया गया है।
स्तनपान कराएं
यदि आपका बच्चा छोटा है और वह स्तनपान करता है तो उसको स्तनपान थोड़ी- थोड़ी देर में स्तनपान कराते रहें। इससे बच्चे को डिहाइड्रेशन नहीं होता। क्योंकि इस समय बच्चे के शरीर में पानी की कमी होने की संभावना अधिक होती है।
अदरक का पानी
यदि बच्चा थोड़ा बड़ा है तो आप उसको अदरक का काढ़ा पिला सकते हैं। इससे बच्चे को पेट दर्द में आराम मिलता है। साथ ही यदि बच्चे के ज्यादा उल्टी हो रही है तो अदरक का काढ़ा पीने से ये समस्या कम हो जाती है।
आसानी से पचने वाले आहार खिलाएं
बच्चे को दस्त या उल्टी होने पर आप उसको आसानी से पचने वाले आहार दें। इस समय आप अपने बच्चे को मूंग की दाल की खिचड़ी दे सकते हैं। ये खाने में बेशक ज्यादा टेस्टी न लगे लेकिन बच्चे के पेट के लिए काफी फायदेमंद होती है। इस समय बच्चे का पेट तेजी से खाली होता है। ऐसे में खिचड़ी बच्चे की भूख को शांत करने का काम करती है।
बच्चे को आराम करने दें
बच्चे के स्टमक फ्लू होने पर आप उसे आराम करने दें। इस समय दस्त व उल्टी की वजह से बच्चे को शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में उसको ज्यादा से ज्यादा आराम कराएं। इससे उसे रिकवरी करने में आसानी होगी और वह तेजी से ठीक हो जाएगा।
केला खिलाएं
केला एक ऐसा फल जो अधिकतर बच्चों को पसंद आता है। दस्त होने पर आप बच्चे के केला खिला सकते हैं। इससे बच्चे के पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है और वह पहले कि अपेक्षा कम तेजी से ठीक होने लगता है।
इसे भी पढ़ें : क्या आपके बच्चे को भी आते हैं बार बार चक्कर? जानें कारण और इलाज
बच्चे को पेट में इंफेक्शन होने से बचाने के लिए उसे अच्छी आदतों को सिखाएं, जैसे उसे मुंह में हाथ न डालने के लिए कहें, खाना खाने से पहले बच्चे को हाथ धोने की आदत डालें, कहीं बाहर से आने के बाद हाथ व पैर धोने के लिए कहें, आदि।