
पेट की चर्बी या पेट में जमा फैट दिल के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। ऐसे में अगर आपके पेट पर अतिरिक्त वसा जमा हो रही है तो आपको अपने दिल के स्वास्थ्य के लिए चिकित्सक से संपर्क करने की जरूरत है। अमेरिका के मिनेसोटा के मेयो क्लिनिक से शोध के लेखक जोस मेडिना-इनोजोसा ने कहा, भले ही बीएमआई के अनुसार वे मोटे हो, लेकिन पेट पर बिना वसा वाले लोगों की तुलना में सामान्य वजन के साथ पेट पर वसा वाले लोगों में दिल संबंधी समस्याओं की संभावना ज्यादा होती है।
मेडिना-इनोजोसा ने कहा, शरीर का यह आकार एक सुस्त जीवनशैली, कम मांसपेशीय द्रव्यमान और बहुत से परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट के खाने का संकेत देता है। बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) किग्रा/मीटर वर्ग में ऊंचाई के सापेक्ष वजन है। इसका इस्तेमाल वयस्कों को कम वजन, सामान्य वजन, ज्यादा वजन या मोटापे की श्रेणी में वर्गीकृत करने के लिए होता है। हालांकि, बीएमअई वसा और मांसपेशी के वितरण व मात्रा के लिए जिम्मेदार नहीं है। केंद्रीय मोटापा यानी शरीर के बीच में अतिरिक्त वसा का जमा हो जाना है और यह असामान्य वसा वितरण का परिचायक है।
इसे भी पढ़ें : शोध में खुलासा, 6 घंटे खड़े रहने से जल्दी घटता है वजन

अपनाएं ये तरीके
- चर्बी ना एक दिन में बनती है ना एक दिन में जाती है। इसके लिए अपनी जीवनशैली में सुधार करना जरूरी है। संतुलित आहार के साथ नियमित व्यायाम करने से ही आप पेट की चर्बी से निजात पाई जा सकती है। अगर आप पेट की चर्बी कम करने के लिए गंभीर हैं, तो जंक फूड व तेल मसाले वाली चीजों से दूरी में ही भलाई है।
- चर्बी ना एक दिन में बनती है ना एक दिन में जाती है। इसके लिए अपनी जीवनशैली में सुधार करना जरूरी है। संतुलित आहार के साथ नियमित व्यायाम करने से ही आप पेट की चर्बी से निजात पाई जा सकती है। अगर आप पेट की चर्बी कम करने के लिए गंभीर हैं, तो जंक फूड व तेल मसाले वाली चीजों से दूरी में ही भलाई है।
- पेट की चर्बी कम करने के लिए उपयुक्त आहार योजना बनाएं। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह लें। अपने आहार में फाइबर व रेशेयुक्त आहार शामिल करें। तेल व मसाले युक्त भोजन की जगह स्टीम किया हुआ भोजन करें। खाने के सलाद जरूर लें। ध्यान रहे चर्बी कम करने के लिए भोजन नहीं छोड़ें। इससे आप अगले समय में ज्यादा खाना खा लेते हैं जो चर्बी बढ़ाने की मुख्य वजह है।
इसे भी पढ़ें : इस 1 टीके से होगा प्रोस्टेट कैंसर का इलाज, हुआ आविष्कार
- अगर आप बहुत अधिक तनाव में रहते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। विटामिन सी युक्त आहार के सेवन से शरीर में कोर्टिसोल नियंत्रित हो सकता है। इसमें कार्निटाइन नामक तत्व भी पाया जाता है जो शरीर के फैट्स को बर्न करने में सहायक है। संतरे, शिमला-मिर्च, टमाटर, नींबू व अन्य साइट्रस फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलता है।
- ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। मांसाहारी लोग इसे मछली के जरिए ले सकते हैं। मछलियों में यह प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा जो लोग शाकाहारी हैं वे अखरोट, पत्ता गोभी व फूल गोभी आदि का सेवन कर सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Health News in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version